विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जापान ने फिर शुरु किया पर्यटकों का स्वागत, करीब ढाई सालों तक देश में लागू रहा कोविड-19 प्रोटोकॉल

By AgencyEdited By: Amit Singh
Published: Wed, 12 Oct 2022 02:32 AM (IST)Updated: Wed, 12 Oct 2022 05:59 AM (IST)

जापान में इजराइल फ्रांस और ब्रिटेन से यात्रियों का आगमन शुरू हो गया है। जापान ने अपनी सीमाओं को महामारी ...और पढ़ें

जापान ने फिर शुरु किया पर्यटकों का स्वागत
जापान ने फिर शुरु किया पर्यटकों का स्वागत

टोक्यो, एएफपी: जापान ने देश में कोरोना प्रतिबंध समाप्त कर एक बार फिर पर्यटकों का स्वागत शुरु कर दिया है। करीब ढाई सालों तक जापान ने देश में कोरोना प्रतिबंध लागू किए हुए थे। जिसके बाद अब इन प्रतिबंधों को समाप्त कर दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि देश में पर्यटकों की वापसी के जापान की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

जापान में पर्यटकों का आगमन शुरू

जापान में इजराइल, फ्रांस और ब्रिटेन से यात्रियों का आगमन शुरू हो गया है। जापान ने अपनी सीमाओं को महामारी में शुरुआती दौर में ही बंद कर दिया था। यहां तक की जापान ने देश से विदेशियों की वापसी पर भी रोक लगा दी थी। हालांकि अब इन प्रतिबंधो को सावधानीपूर्वक समाप्त करना शुरू कर दिया गया है। जापान ने जून के महीने में पर्यटकों को गाइड के साथ समूहों में आने की अनुमति देना शुरू किया था। जिसके बाद अब मंगलवार से 68 देशों के यात्रियों के लिए वीजा मुक्त प्रवेश को फिर से शुरू कर दिया गया है।

कोरोना प्रोटोकॉल समाप्त

जापान ने भी पर्यटकों के आगमन की संख्या सीमा को भी समाप्त कर दिया है। साथ ही पैकेज टूर की आवश्यकता को समाप्त कर दिया है। हालांकि पर्यटकों को अभी भी टीकाकरण का प्रमाण या प्रस्थान से तीन दिन पहले लिया गया एक नकारात्मक कोरोनावायरस परीक्षण प्रस्तुत करना होगा। साल 2019 में, रिकॉर्ड 31.9 मिलियन विदेशी आगंतुक जापान आए थे। जिसके बाद साल 2020 में जापान टोक्यो ओलंपिक की मेजबानी करने वाला था। जिसके चलते करीब 40 मिलियन पर्यटकों के देश में आने का अनुमान लगाया गया।                                                                                                          

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।