Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कश्मीर मुद्दे पर PAK को सबसे बड़ी पटखनी देने की तैयारी, इस बड़े मुस्लिम देश को अपने पाले में लाने में जुटा भारत

    Updated: Mon, 03 Mar 2025 01:17 PM (IST)

    India on Kashmir कश्मीर मुद्दे पर पाक दूसरे देशों का साथ मांगता रहा है। इसके लिए कई बार वो मुस्लिम देशों को एकजुट करने की कोशिश में लगा रहा है। अब भारत ने बड़ी कूटनीति दिखाते हुए पाक के इसी कुनबे को तोड़ने की तैयारी कर ली है। अब भारत इसी लॉबिंग को तोड़ने के लिए एक बड़े मुस्लिम देश को अपने साथ लाने की कोशिश कर रहा है।

    Hero Image
    India on Kashmir कश्मीर पर पाक को अलग थलग करेंगे मोदी। (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। India on Kashmir पाकिस्तान अक्सर अंतरराष्ट्रीय मंच पर कश्मीर राग अलापता रहा है। इस मुद्दे पर वो दूसरे देशों का साथ मांगता रहा है। इसके लिए कई बार वो मुस्लिम देशों को एकजुट करने की कोशिश में लगा रहा है। अब भारत ने बड़ी कूटनीति दिखाते हुए पाक के इसी कुनबे को तोड़ने की तैयारी कर ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, पाक कई बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर तुर्की, ईरान, मलेशिया जैसे देशों से कश्मीर मुद्दे को उठाता रहा है। अब भारत ने लॉबिंग तोड़ने की तैयारी कर ली है। 

    ईरान को अपने पाले में लाने की कोशिश 

    दरअसल, कुछ दिन पहले ही ईरान के सुप्रीम काउंसिल फॉर कल्चरल रिवॉल्यूशन के सेक्रेटरी अब्दुल हुसैन खोसरो पाना भारत आए थे। इस दौरे पर उन्होंने कई बैठकों में हिस्सा लिया और सरकार के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। 

    इस मुलाकात को भारत का सबसे बड़ा कूटनीतिक प्रयास माना जा रहा है। भारत इस कोशिश में है कि वो ईरान का स्टैंड कश्मीर मुद्दे पर बदल दे।

    भारत ने बनाई बड़ी रणनीति

    अब्दुल हुसैन खोसरो को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई का करीबी माना जाता है। पिछले साल ही खामेनेई ने भारत के खिलाफ बयान दिया था और कहा था कि कश्मीर में मुस्लिमों के हाल ठीक नहीं है। अब जानकारों का मानना है कि अब्दुल हुसैन के माध्यम से भारत बड़ा संदेश देने की तैयारी में है।

    वैसे भी खोसरो का एक हफ्ते का भारत दौरा किसी रणनीति के संकेत से कम नहीं है।

    comedy show banner