विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India-Pakistan Ceasefire: 'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगा एक्शन', सीजफायर के बाद बोले विदेश मंत्री जयशंकर

Published: Sat, 10 May 2025 06:35 PM (IST)

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा भारत और पाकिस्तान ने आज ...और पढ़ें

India-Pakistan Ceasefire: आतंकवाद के खिलाफ भारत कड़ी कार्रवाई करना जारी रखेगा: एस जयशंकर
India-Pakistan Ceasefire: आतंकवाद के खिलाफ भारत कड़ी कार्रवाई करना जारी रखेगा: एस जयशंकर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत पाकिस्तान के बीच युद्धविराम का एलान हो गया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है। भारत ने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख बनाए रखा है। आतंकवाद के खिलाफ भारत कड़ी कार्रवाई करना जारी रखेगा।"

विक्रम मिसरी बोले- 12 मई को फिर होगी दोनों देशों के बीच बात 

वहीं, भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने यह जानकारी दी है। दोनों देशों के DGMO (Director General Of Military Operations) वार्ता के बाद युद्ध विराम पर सहमति जताई गई। विक्रम मिसरी ने जानकारी दी कि दोनों देश के DGMO फिर 12 मई को बात करेंगे।

किसी भी आतंकी हमले को युद्ध माना जाएगा: भारत सरकार 

इससे पहले  भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि भविष्य में उसकी जमीन पर किसी भी आतंकवादी हमले को भारत के विरुद्ध युद्ध (Act of War) की कार्रवाई माना जाएगा और उसका जवाब उसी प्रकार दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 'किसी भी आतंकी हमले को युद्ध माना जाएगा', पाक से तनाव के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला