Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    India Nuclear Power: परमाणु हथियारों के मामले में पाकिस्तान से आगे निकला भारत, चीन भी बढ़ा रहा जखीरा

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Tue, 18 Jun 2024 06:00 AM (IST)

    परमाणु हथियारों के मामले में भारत ने पाकिस्तान पीछे कर दिया है। दरअसल भारत के पास कुल 172 परमाणु बम हैं। अभी तक पाकिस्तान के पास 170 बम ही हैं। पिछले एक साल में भारत ने आठ नए परमाणु बमों का निर्माण किया है जबकि पाकिस्तान ने कोई नया परमाणु बम नहीं बनाया। चीन ने भी अपने परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाया है।

    Hero Image
    परमाणु हथियारों के मामले में पाकिस्तान से आगे निकला भारत

     पीटीआई, नई दिल्ली। परमाणु हथियारों के मामले में भारत पाकिस्तान से आगे निकल गया है। स्वीडिश थिंक-टैंक की रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2024 तक भारत के पास 172 परमाणु हथियार हैं, वहीं पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की संख्या 170 है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने 2023 में अपने परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चीन ने भी अपने परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाया

    चीन ने भी अपने परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाया है। चीन ने अपने परमाणु शस्त्रागार को जनवरी 2024 में 500 कर दिया है। जनवरी 2023 में चीन के पास 410 परमाणु हथियार थे। चीन ने पहली बार कुछ हथियारों को हाई आपरेशनल अलर्ट मोड पर भी रखा है।

    स्टाकहोम इंटरनेशनल पीस रीसर्च इंसटीट्यूट (सिपरी) की रिपोर्ट के अनुसार भारत, चीन, पाकिस्तान समेत नौ देशों के पास परमाणु हथियार हैं। परमाणु हथियार संपन्न देशों की परमाणु हथियारों पर निर्भरता बढ़ रही है। परमाणु हथियार संपन्न देश अपने परमाणु शस्त्रागारों का आधुनिकीकरण कर रहे हैं। परमाणु शक्ति संपन्न देशों में भारत, चीन, पाकिस्तान के साथ ही अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, उत्तर कोरिया और इजरायल शामिल हैं।

    इनके पास सबसे ज्यादा हथियार

    रूस और अमेरिका के पास 90 प्रतिशत परमाणु हथियार रिपोर्ट के अनुसार रूस और अमेरिका के पास सभी परमाणु हथियारों का 90 प्रतिशत हिस्सा है। कई देशों ने 2023 में नए परमाणु-सक्षम हथियार सिस्टम तैनात किए हैं।

    बैलिस्टिक मिसाइलों पर तैनात की गई लगभग 2,100 युद्धक प्रणालियों को उच्च परिचालन अलर्ट मोड में रखा गया था। उनमें से लगभग सभी रूस या अमेरिका के थे। जनवरी 2024 में अनुमानित 12,121 युद्धक उपकरणों के कुल वैश्विक भंडार में से लगभग 9,585 संभावित उपयोग के लिए सैन्य भंडार में थे।

    देश परमाणु                   हथियार

    रूस                               4380

    अमेरिका                          3708

    चीन                                 500

    फ्रांस                                290

    ब्रिटेन                                225

    भारत                                172

    पाकिस्तान                         170

    इजरायल                           90

    उत्तर कोरिय                       50