Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बारिश से पूरे देश में बुरा हाल... कहीं बह गया पुल, कहीं रिहायशी इलाकों में भरा पानी

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 06:56 AM (IST)

    देश में मानसून के कारण दिल्ली राजस्थान पंजाब और जम्मू में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। दिल्ली में बाढ़ का खतरा है पर मुख्यमंत्री ने तैयारी का आश्वासन दिया है। पंजाब में 3 लाख एकड़ कृषि भूमि डूब गई है। राजस्थान के हनुमानगढ़ में बाढ़ जैसे हालात हैं। जम्मू रूट की कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

    Hero Image
    लैंडस्लाइड और बादल फटने जैसे मामले देखने को मिल रहे हैं (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में इस वक्त मानसून अपने चरम पर है। दिल्ली से लेकर राजस्थान और पंजाब से लेकर जम्मू तक बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कहीं बाढ़ से लोग पलायन करने को मजबूर हैं, तो कहीं बारिश की वजह से लैंडस्लाइड और बादल फटने जैसे मामले देखने को मिल रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इधर हरियाणा से रिकॉर्ड पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आश्वासन दिया है कि स्थिति से निपटने की तैयारी पहले से ही कर ली गई है और शहरी इलाकों में बाढ़ का पानी नहीं पहुंचेगा। कहा जा रहा है कि मंगलवार शाम तक यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाएगा।

    पंजाब में खेती पर पड़ा असर

    उधर उत्तराखंड के चमोली में ज्योतिर्मठ-मलारी राजमार्ग पर रविवार तड़के इतनी बारिश हुई कि पुल बह गया। पंजाब में भी बाढ़ के कारण 3 लाख एकड़ कृषि भूमि पानी में डूब गई है। मुंबई में बारिश से हालात इतने खराब है कि हर जगह पानी भर गया है। इससे यातायात को बाधित हो रही रहा है, जनजीवन भी ठप हो गया है।

    राजस्थान में भारी वर्षा का सिलसिला जारी है। हनुमानगढ़ जिले में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। सरकारी कार्यालयों और घरों में पानी भर गया है। मक्कासर में आपदा प्रबंधन दल ने फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला। बीकानेर में कच्चा घर गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मौसम विभाग ने सितंबर के पहले सप्ताह में मानसून के सक्रिय रहने और भारी वर्षा की संभावना जताई है।

    जम्मू रूट की कई ट्रेनें रद

    वर्षा और बाढ़ के कारण माता वैष्णों देवी कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, श्री शक्ति एक्सप्रेस और जम्मू राजधानी को पूरे सितंबर माह में रद रखने का फैसला किया गया है। रेल अधिकारियों का कहना है कि कठुआ और माधोपुर के बीच रेलवे ट्रैक को बहुत नुकसान पहुंचा है। इससे ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई है। उसे ठीक करने का काम चल रहा है।

    सेना की पश्चिमी कमान जम्मू, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य में तेजी से जुटी है। इस अभियान के तहत 5,000 से अधिक लोगों की जान बचाई गई है और 21 टन से अधिक राहत सामग्री जरूरतमंदों तक पहुंचाई गई है। 16 अगस्त से चल रहे बचाव अभियान में 20 विमानों, जिसमें एडवांस्ड लाइट हेलिकाप्टर, एमआइ-17 और चिनूक शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: पंजाब और हरियाणा में हालात बिगड़े, दिल्ली में बढ़ा बाढ़ का खतरा; पहाड़ों पर बारिश से नदियों में उफान

    comedy show banner