Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    भारत को जल्द मिल सकते हैं 26 Rafale M, विमानों की खरीद के लिए फ्रांस के साथ सौदे पर जारी है बातचीत

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Fri, 14 Jun 2024 01:54 PM (IST)

    26 राफेल मरीन जेट खरीदने के लिए भारत और फ्रांस की सरकारों के बीच बातचीत चल रही है। विमान सौदे को लेकर दोनों देशों के बीच 30 मई से वार्ता शुरू होनी थी लेकिन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस वार्ता को जून के दूसरे सफ्ताह तक के लिए टाल दिया गया था। यह विमान राफेल लड़ाकू जेट का नौसैनिक संस्करण हैं।

    Hero Image
    रफाल एम की खरीददारी को लेकर भारत और फ्रांस के बीच बातचीत चल रही है।(फोटो सोर्स: डसॉल्ट एविएशन)

    एएनआई, नई दिल्ली। Rafale M। पचास हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 26 राफेल मरीन जेट खरीदने के लिए भारत और फ्रांस की सरकारों के बीच बातचीत चल रही है। विमान सौदे को लेकर दोनों देशों के बीच 30 मई से वार्ता शुरू होनी थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस वार्ता को जून के दूसरे सफ्ताह तक के लिए टाल दिया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रक्षा सूत्रों ने बताया कि फ्रांस का एक प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली आया हुआ। इसमें उनके आयुध महानिदेशालय के अधिकारी शामिल हैं, जो भारत के साथ चल रहे राफेल सौदे पर निगरानी रख रहे हैं। 

    INS विक्रांत और INS विक्रमादित्य पर होगी विमान की तैनाती 

    फ्रांस ने पिछले साल दिसंबर में भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोतों - INS विक्रांत और INS विक्रमादित्य के लिए 26 राफेल मरीन जेट खरीदने के लिए भारत की निविदा पर अपना जवाब पेश किया था। भारत के स्वीकृति पत्र पर फ्रांस ने नई दिल्ली में जवाब दिया था।

    राफेल-एम की खासियत

    • राफेल मरीन फाइटर जेट को समुद्री क्षेत्र में हवाई हमले के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है।
    • राफेल एम को एयरक्राफ्ट कैरियर्स (aircraft carrier) पर लैंडिंग के हिसाब से डिजाइन किया गया है।
    • इस विमान के विंग फोल्डेबल है। बता दें कि वायुसेना के मिली राफेल विमान के विंग मुड़ नहीं सकते।
    • राफेल-M एक मिनट में 18 हजार मीटर की ऊंचाई पर जा सकता है। ये विमान पाकिस्तान के पास मौजूद F-16 या चीन के पास मौजूद J-20 से काफी हद तक बेहतर है। विमान का काम्बैट रेडियस 3700 किलोमीटर है।
    • वायुसेना वाले राफेल की तरह इस विमान में भी हवा में ही ईंधन भरने की क्षमता होती है।

    यह भी पढ़ें: Rafale Marine: समुद्र के सिकंदर से थर-थर कांपेंगे दुश्मन! आ रहा है राफेल मरीन, खासियत ऐसी कि चीन-पाकिस्तान के छूटेंगे पसीने