Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Leopard In India: देश में तेंदुओं का कुनबा बढ़ा, मध्य प्रदेश के सिर सजा 'तेंदुआ स्टेट' का ताज, झारखंड सबसे नीचे

    Updated: Thu, 29 Feb 2024 09:14 PM (IST)

    Leopard In India मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 3907 तेंदुएं पाए गए है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र रहा है जिसमें कर्नाटक को पछाड़ते हुए यह जगह बनाई है। महाराष्ट्र में कुल 1985 तेंदुएं मिले है। वहीं कर्नाटक में इस बार 1879 तेंदुए पाए गए है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को तेंदुओं की 2022 की यह गणना रिपोर्ट जारी की है।

    Hero Image
    Leopard In India: देश में तेंदुओं की संख्या औसतन 13874 हो गई है। (File Photo)

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। वन्यजीवों के लिहाज से बड़ी खुशखबरी है। देश में तेंदुओं के कुनबे में बढ़ोत्तरी जारी है। 2022 की गणना रिपोर्ट में देश में इनकी संख्या बढ़कर औसतन 13874 हो गई है, जिसमें 2018 के मुकाबले एक हजार से अधिक और तेंदुए जुड़ गए है। 2018 में देश में औसतन 12,852 तेंदुएं पाए गए थे। इस दौरान मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 3907 तेंदुएं पाए गए है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तेंदुओं की 2022 की गणना रिपोर्ट जारी

    दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र रहा है, जिसमें कर्नाटक को पछाड़ते हुए यह जगह बनाई है। महाराष्ट्र में कुल 1985 तेंदुएं मिले है। वहीं कर्नाटक में इस बार 1879 तेंदुए पाए गए है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को तेंदुओं की 2022 की यह गणना रिपोर्ट जारी की है। इससे पहले तेंदुओं की 2018 की गणना रिपोर्ट 2022 में जारी की गई है।

    तेंदुओं की संख्या में डेढ़ फीसद की वृद्धि दर्ज

    इस मौके पर उन्होंने वन्यजीवों की बढ़ती संख्या को पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से शुभ संकेत बताया और कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण की यह मुहिम अब पूरी दुनिया को एक पृथ्वी, एक परिवार व एक भविष्य की तरह देख रहा है। रिपोर्ट के तहत इस दौरान मध्य भारत और पूर्वी घाटों में तेंदुओं की संख्या में डेढ़ फीसद की बड़ी वृद्धि दर्ज हुई है।

    यह गणना प्रत्येक चार साल बाद कराई जाती है

    जबकि शिवालिक पहाडियों और गंगा के मैदानों में इनकी संख्या में 3.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। 2018 में इस क्षेत्र में 1253 तेंदुए पाए गए थे, जबकि 2022 में यहां 1109 तेंदुए ही पाए गए है। इसके साथ ही यह तेंदुओं की गणना की पांचवीं रिपोर्ट होगी। मंत्रालय की ओर से तेंदुओं की यह गणना प्रत्येक चार साल बाद कराई जाती है।

    2022 की गणना में इन प्रमुख राज्यों में पाए गए कितने तेंदुए

     मध्य प्रदेश  3907
     महाराष्ट्र  1985
     कर्नाटक  1879
    तमिलनाडु  1070
    छत्तीसगढ़  722
    राजस्थान  721
    उत्तराखंड  652
    उत्तर प्रदेश  371
    तेलंगाना  297
    बिहार  86
    झारखंड  51

    यह भी पढ़ें: MP News: मध्य प्रदेश के सिर सजा 'तेंदुआ स्टेट' का खिताब, 641449 किलोमीटर तक पैदल किया गया सर्वेक्षण

    comedy show banner
    comedy show banner