Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रंप को नहीं Facts की जानकारी? भारत नहीं है टैरिफ किंग, दावों की पोल खोलती सच्चाई

    Updated: Tue, 05 Aug 2025 10:34 PM (IST)

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को टैरिफ किंग कहा है लेकिन आंकड़ों से पता चलता है कि भारत का औसत टैरिफ अन्य विकासशील देशों के बराबर है। विश्व व्यापार संगठन के अनुसार भारत का साधारण औसत टैरिफ 15.98% है जबकि व्यापार-भारित औसत शुल्क 4.6% है। कई क्षेत्रों में अमेरिका खुद उच्च शुल्क लगाता है।

    Hero Image
    बिना आंकड़ा जाने ही डोनाल्ड ट्रंप कर देते हैं बड़े दा

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को टैरिफ किंग और व्यापार शुल्कों का दुरुपयोग करने वाला करार दिया है। उनका कहना है कि भारत उच्च सीमा शुल्कों के जरिए अपने बाजारों को सुरक्षित रखता है।

    वहीं, अगर तथ्यों पर गौर किया जाए तो ट्रंप के इन्हीं दावों की पोल तब खुल जाती है जब वास्तविक ट्रेड और विश्व स्तर की तुलना की जाती है। भारत का साधारण औसत टैरिफ लगभग 15.98 प्रतिशत है, जो वास्तव में ट्रेड किए गए माल पर लागू शुल्कों को दर्शाता है। यह विश्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, केवल 4.6 प्रतिशत है और ये आम धारणा से बेहद कम है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साधारण बनाम भारित औसत शुल्क

    साधारण औसत शुल्क हर उत्पाद को समान महत्व देता है, यहां तक कि उन उत्पादों को भी जिनका व्यापार बहुत कम होता है। व्यापार-भारित औसत शुल्क को व्यापार की मात्रा के आधार पर चुकाए गए वास्तविक शुल्क से मापते हैं। भारत के मामले में साधारण एवरेज टैरिफ यानी साधारण औसत टैरिफ 15.98 है और व्यापार-भारित औसत शुल्क 4.6 प्रतिशत है।

    इसका मतलब है कि भारत के ज्यादातर उच्च शुल्क कम आयात मात्रा में वाले क्षेत्रों, जैसे कृषि या ऑटोमोबाइल पर लागू होते हैं। इसके उलट आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, भारत को अमेरिका से होने वाले ज्यादातर निर्यात- दवाइयां, ऊर्जा उत्पाद, मशीनरी और रसायन जैसी चीजों पर बहुत कम शुल्क लगता है और ये आमतौर पर 5 से 8 प्रतिशत होता है।

    इसके अलावा, भारत के आयात का एक महत्वपूर्ण हिस्सा अलग-अलग योजनाओं की वजह से ड्यूटी फ्री होता है। इसमें विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड), निर्यात-उन्मुख इकाइयां (ईओयू) और मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) शामिल हैं।

    अमेरिकी वस्तुओं पर भारत कितना लगाता है टैरिफ?

    • वित्त वर्ष 2023-24 में भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका से 42.2 अरब डॉलर से अधिक मूल्य की वस्तुओं का आयात किया।
    • इस व्यापार का लगभग 75% केवल 100 प्रमुख उत्पाद श्रेणियों से आया और इनमें से ज्यादातर पर कम या न्यूनतम टैरिफ लागू थे।
    • इसमें क्रूड ऑयल और एनजी, इंडस्ट्रियल मशीनरी, कोयला, मेडिकल चीजें, एअरक्राफ्ट और उसके पार्ट्स शामिल थे।

    दूसरे देशों से तुलना

    1. विकसित और विकासशील दोनों ही देशों की तुलना में भारत के टैरिफ बहुत ज्यादा नहीं है।
    2. विश्व व्यापार आंकड़ों के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक्नोलॉजी से जुड़ी चीजों पर भारत का जीरो प्रतिशत टैरिफ है तो वियतनाम 50 प्रतिशत से ऊपर, चीन 25 प्रतिशत से ऊपर तो इंडोनेशिया 30 प्रतिशत से ऊपर टैरिफ लगाता है। इसमें सेमीकंडक्टर, आईटी हार्डवेयर और कंप्यूटर्स शामिल हैं।
    3. एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स पर भारत औसतन 33 प्रतिशत और अधिकतम 110 से 115 प्रतिशत टैरिफ लागू होता है, जबकि यूरोपीय यूनियन का 261 प्रतिशत से ज्यादा, जापान 298 प्रतिशत से ज्यादा और दक्षिण कोरिया कई मौकों पर 800 प्रतिशत से ज्यादा टैरिफ लगाता है।
    4. विश्व व्यापार संगठन के अनुसार, भारत का साधारण औसत टैरिफ 15.98% है, लेकिन यह आंकड़ा अन्य विकासशील देशों द्वारा निर्धारित टैरिफ की सीमा के भीतर ही है।
    5. मसलन- बांग्लादेश 14.1 प्रतिशत, तुर्किए 16.2 प्रतिशत और अर्जेंटीना 13.4 प्रतिशत।
    6. वहीं, भारत के व्यापार-भारित औसत शुल्क की तुलना दूसरे देशों से करें तो भारत का 4.6 प्रतिशत है तो वियतनाम 5.1 प्रतिशत और इंडोनेशिया के 5.7 प्रतिशत से कम है। यूरोपीय यूनियन के 5 प्रतिशत से जरूर इसकी तुलना कर सकते हैं, जो 5 प्रतिशत के लगभग बराबर है।

    ट्रंप के दावों के उलट अमेरिका खुद लगाता है हैवी ड्यूटी

    संयुक्त राज्य अमेरिका खुद कई जरूरी उत्पादों पर बहुत ज्यादा शुल्क लगाता है। इसमें 100 प्रतिशत से भी ज्यादा का शुल्क शामिल है। डेयरी, कृषि, वस्त्र और ऑटोमोबाइल समेत कई उत्पादों पर लागू होता है। उदाहरण के लिए खट्टा क्रीम पर औसत टैरिफ 197.04 प्रतिशत और अधिकतम 297.79 प्रतिशत। इसके अलावा तंबाकू पर औसत 183. 87 प्रतिशत और अधिकतम 350 प्रतिशत, मूंगफली पर औसत 114. 80 प्रतिशत और अधिकतम 163.8 प्रतिशत।

    स्त्रोत: जागरण रिसर्च

    ये भी पढ़ें: Trump Tariffs: ट्रंप ने भारत को फिर दी धमकी, बोले - 24 घंटे में बढ़ाऊंगा टैरिफ, इंडिया नहीं है अच्छा पार्टनर