Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत बढ़ाने जा रहा चीन की टेंशन! पड़ोसी देश को दिया ऐसा ऑफर... सोच में पड़ जाएंगे शी जिनपिंग

    भारत चीन को घेरने में जुटा है। अब जल्द उसकी टेंशन भी बढ़ाने जा रहा है। चीन के पड़ोसी देश फिलीपींस को भारत ने तगड़ा ऑफर दे दिया है। भारत ने फिलीपींस को भारतीय रक्षा उद्योग के साथ उपकरणों के साथ में विकासित करने और उत्पादन में भागीदारी का न्योता दिया है। अगर सबकुछ सही रहा तो दोनों देश मिलकर रक्षा उपकरण बनाएंगे।

    By Ajay Kumar Edited By: Ajay Kumar Updated: Thu, 12 Sep 2024 08:40 AM (IST)
    Hero Image
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग। (फाइल फोटो)

    पीटीआई, नई दिल्ली। चीन और उसके पड़ोसी देश फिलीपींस के बीच तनाव जगजाहिर है। भारत के साथ भी सीमा विवाद की वजह के चीन के रिश्ते बेहतर नहीं हैं। अब भारत चीन की टेंशन बढ़ाने जा रहा है। भारत ने बुधवार को फिलीपींस को भारतीय रक्षा उद्योग के साथ मिलकर सैन्य उपकरणों के सह-विकास और सह-उत्पादन में भागीदारी के लिए आमंत्रित किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर दागीं बैलिस्टिक मिसाइल, किम जोंग उन की हर गतिविधि पर सियोल की नजर

    रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने मनीला में भारत-फिलीपींस संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की पांचवीं बैठक में अपने संबोधन में इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे भारत अपनी रक्षा निर्माण क्षमताओं को बढ़ा रहा है और विभिन्न देशों को सैन्य हार्डवेयर निर्यात कर रहा है। इस दौरान दोनों पक्षों ने व्हाइट शिपिंग के क्रियान्वयन और मनीला स्थित भारतीय दूतावास में एक रक्षा शाखा खोलने के फैसले को सराहा।

    व्हाइट शिपिंग के क्या होगा?

    व्हाइट शिपिंग के तहत दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा के लिए सूचना आदान-प्रदान की जाती है। यह सूचना समुद्री यातायात की निगरानी और सुरक्षा में मदद करती है। इन पहलों का मुख्य मकसद भारत और फिलीपींस के बीच रक्षा और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाना है।

    चीन की होगी निगरानी

    खासकर चीन की दक्षिण चीन सागर में आक्रामक गतिविधियों को देखते हुए यह महत्वपूर्ण है। वार्ता में भारत और फिलीपींस ने अपनी रक्षा और रणनीतिक साझेदारी की व्यापक समीक्षा भी की।

    यह भी पढ़ें: 104 दिन लगातार किया काम, सिर्फ एक दिन की ली छुट्टी, अंग फेल होने से 30 साल के युवक की मौत