विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत का जलवा, पहले इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को गणतंत्र दिवस पर बनाया चीफ गेस्ट; फिर पाक की यात्रा करवा दी रद

Published: Sun, 12 Jan 2025 08:57 AM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2025 09:11 AM (IST)

Indonesian President Republic Day chief guest भारत ने एक बार फिर अपनी जबरदस्त कूटनीति का उदाहरण पेश किया है। इस ...और पढ़ें

Indonesian President Republic Day chief guest प्रबोवो सुबियांटो आएंगे भारत। (फाइल फोटो)
Indonesian President Republic Day chief guest प्रबोवो सुबियांटो आएंगे भारत। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. प्रबोवो सुबियांटो को इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनाया जाएगा।
  2. भारत ने अपनी जबरदस्त कूटनीति का उदाहरण पेश किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो को इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। उनकी यात्रा के बारे में आधिकारिक घोषणा किसी भी समय होने की उम्मीद है, लेकिन भारत नहीं चाहता था कि राष्ट्रपति की प्रस्तावित पाकिस्तान यात्रा के साथ उनकी भारत यात्रा को जोड़ा जाए। अब संभावना है कि वहां की सरकार ने इसे मान लिया है।

प्रबोवो सुबियांटो नहीं करेंगे पाक दौरा!

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो अपनी दिल्ली की यात्रा के बाद पाकिस्तान नहीं जाएंगे, ऐसा माना जा रहा है। समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार, गणतंत्र दिवस के लिए प्रबोवो की भारत यात्रा के दौरान पाकिस्तान की यात्रा टाली जा सकती है।

चौथी बार राजकीय मेहमान होंगे इंडोनेशिया के राष्ट्रपति

सुबियांतो इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत के राजकीय मेहमान होंगे। 1950 के बाद यह चौथा अवसर होगा जब इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत के गणतंत्र दिवस पर राजकीय मेहमान होंगे। इंडोनेशिया के साथ भारत के बेहद पुराने सांस्कृतिक व ऐतिहासिक संबंध हैं। 

भारत की कूटनीतिक सफलता

हाल ही में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी की सुबियांतो से द्विपक्षीय बैठक हुई थी। यहां बताते चलें कि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत दौरे के बाद मलेशिया की यात्रा पर जाएंगे। हाल ही में पाकिस्तान की मीडिया में यह खबर प्रकाशित हुई थी कि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत के दौरे के बाद सीधे पाकिस्तान जाएंगे। भारत की यह कूटनीति रही है कि वह विदेशी मेहमानों को अपनी जमीन से सीधे पाकिस्तान नहीं जाने का आग्रह करता है। 

पूर्व में अमेरिका व खाड़ी देशों के प्रशासक भारत और पाकिस्तान का दौरा एक साथ करते थे। लेकिन भारत अब इसका विरोध करता है। संभवत: भारत के आग्रह को ध्यान में रख कर ही इंडोशनियाई राष्ट्रपति ने पाकिस्तान नहीं जाने का फैसला किया है।

ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा इंडोनेशिया

फिलीपींस के बाद इंडोनेशिया चीन का दूसरा पड़ोसी हो सकता है जिसके पास भारत निर्मित ब्रह्मोस मिसाइल की क्षमता होगी। इस बारे में भारत और इंडोनेशिया की सरकारों के बीच काफी लंबे अरसे से बातचीत चल रही थी, लेकिन अब वार्ता दूसरे स्तर पर पहुंच गई है।

शुरुआत में ब्रह्मोस की कीमत को लेकर चिंतित इंडोनेशियाई सरकार का रक्षा मंत्रालय इस पर बात करने को तैयार हो गया है। भारत की तरफ से भी इंडोनेशियाई पक्ष को इस बात का पूरा आश्वासन दिया गया है कि वह इसकी कीमत को लेकर उसकी संवेदनाओं का पूरा ख्याल रखेगा। भारत बहुत ही आसानी से कर्ज उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी करने को तैयार है।

दोनों देशों के बीच इस बारे में बातचीत होने से राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के आगामी भारत दौरे के दौरान इस पर गंभीर विमर्श होने की संभावना बन गई है।