Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Harimau Shakti 2023: भारत और मलेशिया के बीच जारी संयुक्त सैन्य अभ्यास का हुआ समापन, दोनों देशों की सेनाओं ने लिया भाग

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sun, 05 Nov 2023 09:02 AM (IST)

    भारतीय सेना और मलेशिया सेना के बीच मेघालय के उमरोई में जारी संयुक्त गुरिल्ला युद्ध सैन्य अभ्यास हरिमाउ शक्ति 2023 (Harimau Shakti 2023) का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह अभ्यास 23 अक्टूबर को शुरू हुआ था जो पांच नवंबर तक चला।

    Hero Image
    Harimau Shakti 2023 सैन्य अभ्यास का हुआ समापन। फोटोः पीआईबी।

    एएनआई, उमरोई। Harimau Shakti 2023: भारतीय सेना और मलेशिया सेना के बीच मेघालय के उमरोई में जारी संयुक्त गुरिल्ला युद्ध सैन्य अभ्यास 'हरिमाउ शक्ति 2023' (Harimau Shakti 2023) का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह अभ्यास 23 अक्टूबर को शुरू हुआ था, जो पांच नवंबर तक चला। इस अभ्यास को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के मजबूत करने, दोनों देशों की सेनाओं की परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभ्यास में आधुनिक प्रौद्योगिकियों पर किया गया ध्यान केंद्रीत

    संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाओं ने मल्टी-डोमेन ऑपरेशंस (MDO) की एक श्रृंखला को कवर किया गया। इस श्रृंखला के तहत सामरिक अभ्यास और ड्रोन, मानव रहित हवाई वाहन और हेलीकॉप्टर जैसी आधुनिक प्रौद्योगिकियों के उपयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस अभ्यास में मलेशिया की पांचवीं रॉयल बटालियन के सैनिकों और राजपूत रेजिमेंट के भारतीय कर्मियों ने एक दूसरे का सहयोग किया।

    यह भी पढ़ेंः Jammu News: जमानत पर छूटे आतंकियों पर रहेगी नजर, पहनाया गया जीपीएस ट्रैकर; उतारा तो जमानत रद

    संयुक्त कमान पोस्ट को किया स्थापित

    मालूम हो कि दोनों देशों के बीच इस सैन्य अभ्यास उद्देश्य उप-पारंपरिक परिदृश्य में मल्टी डोमेन ऑपरेशन के संचालन के लिए सैन्य क्षमता को बढ़ाना है। प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान, दोनों देशों की सेनाओं ने एक संयुक्त कमान पोस्ट स्थापित किया। इस अभ्यास में दोनों पक्षों के करीब 120 जवान शामिल हुए। इस अभ्यास का पिछला संस्करण नवंबर 2022 में मलेशिया के क्लुआंग में आयोजित किया गया था।

    यह भी पढ़ेंः भारत की चिंता बढ़ाता चीन, सरकार के सामने नई कूटनीतिक और सामरिक चुनौती पैदा कर रहा भूटान

    comedy show banner
    comedy show banner