Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Covid-19 Booster Dose: भारत ने 12 करोड़ से अधिक कोविड प्रीकाशन डोज के साथ पार किया 208 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा

    By Sanjeev TiwariEdited By:
    Updated: Thu, 18 Aug 2022 03:11 PM (IST)

    Nationwide Vaccination Campaign देश में गुरुवार सुबह सात बजे तक 12 करोड़ से अधिक प्रीकाशन डोज के साथ 208.95 करोड़ वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी है। इसमें 93.86 करोड़ दूसरा डोज और 12.92 करोड़ प्रीकाशन डोज शामिल हैं।

    Hero Image
    देश में अब तक 208.95 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी

    नई दिल्ली, एजेंसी। देश में कोरोना वायरस के खिलाफ राष्ट्रव्यापी जंग में भारत ने वैक्सीन लगाने में नया रिकार्ड कायम किया है। देश में गुरुवार सुबह सात बजे तक 208.95 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। जिसमें 12 करोड़ से अधिक प्रीकाशन डोज शामिल हैं। पिछले साल जनवरी में शुरू हुए टीकाकरण अभियान को अभी करीब 19 महीने ही हुए है, लेकिन भारत ने जो लक्ष्य हासिल किया है। उससे पूरी दुनिया को संदेश मिलता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    24 घंटों में दी गई 38,64,471 डोज

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में अब तक 208.95 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है। इसमें 93.86 करोड़ दूसरा डोज और 12.92 करोड़ प्रीकाशन/एहतियाती डोज शामिल हैं। पिछले 24 घंटों में 38,64,471 डोज दी गई।'

    सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख के पार

    देश में सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख से अधिक हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, वर्तमान में देशभर में 1,01,343 सक्रिय मरीज है। वहीं, पिछले 24 घंटों में 12,608 कोरोना के मामले सामने आए हैं। वहीं, देश में कोरोना से स्वस्थ होने की दर 98.58 प्रतिशत है तथा बीते दिन 16,251 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इसके साथ ही अब तक 4,36,70,315 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

    अब तक 88.14 करोड़ लोगों का परीक्षण

    वहीं, देश भर में विभिन्न स्थानों पर पिछले 24 घंटों में 3,62,020 परीक्षण किए गए। कोरोना काल शुरू होने के बाद से अब तक कुल 88.14 करोड़ लोगों का टेस्ट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 3.48 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 4.20 प्रतिशत हैं।

    महामारी का खतरा बरकरार

    नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डा वीके पाल ने बुधवार को कहा कि महामारी अभी भी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने लोगों से एहतियाती खुराक के टीकाकरण की दर बढ़ाने का आग्रह किया।

    पिछले साल शुरू हुआ था राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान

    बता दें कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान पिछले साल 16 जनवरी को शुरू किया गया था। शुरुआत में स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की डोज लगायी गयी थी। इसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए 2 फरवरी को टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था।