Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीएम मोदी लाल किले पर लगातार 11वीं बार फहराएंगे तिरंगा, नेहरू, इंदिरा के बाद ऐसा करने वाले बनेंगे तीसरे प्रधानमंत्री

    By Agency Edited By: Sachin Pandey
    Updated: Wed, 14 Aug 2024 10:27 PM (IST)

    Independence Day 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 11वीं बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसी के साथ जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद पीएम मोदी तीसरे सबसे ज्यादा बार लाल किले से झंडा फहराने वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे। नेहरू को यह सम्मान 17 और इंदिरा गांधी को 16 बार मिला था।

    Hero Image
    जवाहरलाल नेहरू 17 बार और इंदिरा गांधी 16 बार लाल किले से तिरंगा फहरा चुकी हैं। (File Image)

    पीटीआई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस पर लगातार 11वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस अवसर पर लालकिले की प्राचीर से अपने संबोधन में वह अपनी सरकार का एजेंडा रखते हैं, रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हैं, महत्वपूर्ण नीति और कार्यक्रम की घोषणा करते हैं। इसके साथ ही देश के सामने ज्वलंत मुद्दों के बारे में बात भी करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वतंत्रता दिवस पर अपने तीसरे कार्यकाल के पहले संबोधन में वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पीछे छोड़ देंगे। मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 के दौरान लाल किले की प्राचीर से 10 बार तिरंगा फहराया था। इस मामले में मोदी जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।

    इन मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं पीएम

    नेहरू को यह सम्मान 17 और इंदिरा गांधी को 16 बार मिला था। विकसित भारत का विषय उनके संबोधन में प्रमुखता से छाया रह सकता है। माना जा रहा है कि वह अपने संबोधन में बांग्लादेश में संकट की स्थिति, विशेष रूप से अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाए जाने का उल्लेख भी कर सकते हैं।

    नीतियों और योजनाओं का उल्लेख

    ऐसा इसलिए हो सकता कि कई हिंदू संगठनों ने इस मुद्दे को मजबूती से उठाया है और उन्होंने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हिंसा की घटनाओं का विरोध सड़क पर उतर कर किया है। पीएम मोदी इस बात पर विस्तार से चर्चा कर सकते हैं कि पिछले 10 वर्षों में शुरू किए गए सुधारों, विकास कार्यक्रमों और कल्याणकारी उपायों ने लोगों के जीवन को कैसे प्रभावित किया है। प्रधानमंत्री के संबोधन में लोगों की नजर इस बात पर भी रहेगी कि क्या वह किसी नई पहल की घोषणा करते हैं या वर्तमान में लागू कल्याणकारी कार्यक्रमों के दायरे का क्या विस्तार करते हैं।