Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

76th Indian Independence Day 2022: लाल किले से प्रधानमंत्री ने दिया नया नारा- 'अब जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान होगा'

76th Independence Day PM Modi Red Fort Speech: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के प्रतिष्ठित लाल किले पर 9वीं बार 'तिरंगा' फहराया। परंपराओं को जारी रखते हुए वह लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने नया नारा दिया- जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान।

By Mahen KhannaMon, 15 Aug 2022 10:36 AM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, एजेंसी। आज देश अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। यह दिन अंग्रेजों के हाथों दो शताब्दियों के दमन के बाद औपनिवेशिक शासन से भारत की स्वतंत्रता की याद दिलाता है। स्वतंत्रता दिवस का उत्सव हमारे साहसी नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और अथक प्रयासों के सम्मान में मनाया जाता है जिन्होंने देश और देशवासियों की खातिर अपना पूरा जीवन कुर्बान कर दिया।

आज इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के प्रतिष्ठित लाल किले पर 9वीं बार 'तिरंगा' फहराया। परंपराओं को जारी रखते हुए वह लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश ही नहीं, दुनिया के हर कोने में आन-बान और शान के साथ तिरंगा लहरा रहा है। 

पीएम मोदी ने कहा कि ये गांधी, बोस, अंबेडकर को याद करने का समय है। उन्होंने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। 

प्रधानमंत्री ने नया नारा देते हुए कहा कि अब 'जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान' होगा। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत सरकारी एजेंडा या कार्यक्रम नहीं है, यह जनआंदोलन है।


76th Indian Independence Day 2022 LIVE:

15 Aug 202210:22:11 AM
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पिछले 75 वर्षों में भारत ने प्रतिभाशाली भारतीयों की कड़ी मेहनत के माध्यम से विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में वैश्विक पहचान बनाई है।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

उन्होंने कहा, "पिछले 75 वर्षों में भारत ने प्रतिभाशाली भारतीयों की कड़ी मेहनत के माध्यम से विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में वैश्विक पहचान बनाई है।" #IndiaAt75 pic.twitter.com/cVz6CtJIEJ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2022
15 Aug 202210:07:55 AM
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फहराया तिरंगा

पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कोलकाता में तिरंगा फहराया। बता दें, आज देश अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 

West Bengal CM Mamata Banerjee hoists the national flag in Kolkata#IndependenceDay #IndiaAt75 pic.twitter.com/yEcVI5aUbb

— ANI (@ANI) August 15, 2022
15 Aug 202210:05:01 AM
हरियाणा के मुख्यमंत्री फहराया तिरंगा

हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पानीपत के समालखा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। आज देश अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आज के ही दिन 1947 में देश को आजादी मिली थी।

हरियाणा: राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पानीपत के समालखा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।#IndiaAt75 pic.twitter.com/EGBROzs6HG

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2022
15 Aug 202210:03:40 AM
आईएनएस तरंगिनी में फहराया गया तिरंगा

आज देश अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर आईएनएस तरंगिनी पर सवार भारतीय नौसेना के जवानों ने यूरोप में समुद्र में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

#WATCH Indian Navy personnel onboard INS Tarangini hoist the national flag at sea in Europe #IndiaAt75 pic.twitter.com/XLvQ3YT4R9

— ANI (@ANI) August 15, 2022
15 Aug 202210:02:28 AM
लाल चौक पर फहराया गया तिरंगा

जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के लाल चौक पर घंटाघर के ऊपर तिरंगा फहराया गया। आज देश अपनी आजादी की 76वीं वर्षगांठ मना रहा है।

Jammu & Kashmir | The Tricolour atop the clock tower at Lal Chowk in Srinagar pic.twitter.com/eo197nzJBs

— ANI (@ANI) August 15, 2022
15 Aug 20229:41:56 AM
पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा, अल्लूरी सीताराम राजू को किया याद

पीएम मोदी लाल किले से प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम आज़ादी के जंग की चर्चा करते हैं तो हम आदिवासी समाज का गौरव करना हम नहीं भूल सकते हैं। आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों जैसे बिरसा मुंडा, अल्लूरी सीताराम राजू और गोविंद गुरु ने भारत के हर कोने में स्वतंत्रता संग्राम को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

15 Aug 20229:40:39 AM
नेपाल के विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं

नेपाल के विदेश मंत्री डा नारायण खड़का ने भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। विदेश मंत्रालय, नेपाल सरकार ने यह जानकारी दी।

15 Aug 20229:27:52 AM
हम वो लोग हैं, जो जीव में शिव को देखते हैं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हम वो लोग हैं, जो जीव में शिव देखते हैं, हम वो लोग हैं, जो नर में नारायण देखते हैं, हम वो लोग हैं, जो नारी को नारायणी कहते हैं, हम वो लोग हैं, जो पौधे में परमात्मा देखते हैं,
हम वो लोग हैं, जो नदी को मां मानते हैं, हम वो लोग हैं, जो कंकड़-कंकड़ में शंकर देखते हैं।

15 Aug 20229:11:11 AM
लाल किले से छोड़े गए तिरंगे के गुब्बारे

पीएम नरेन्द्र मोदी ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र को 9वीं संबोधित किया। उनके भाषण के समापन के तुरंत बाद लाल किले से तिरंगे के गुब्बारे छोड़े गए। 

#WATCH | Delhi: Tricolour balloons released from the Red Fort, soon after PM Narendra Modi concluded his address on the 76th #IndependenceDay#IndiaAt75 pic.twitter.com/aMTecZfSaP

— ANI (@ANI) August 15, 2022
15 Aug 20229:08:55 AM
हम भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में कदम रख रहे हैं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग पिछली सरकारों में देश को लूटकर भाग गए, उनकी संपत्तियां ज़ब्त करके वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि जिन्होंने देश को लूटा है उन्हें लौटाना पड़े वो स्थिति हम पैदा कर रहे हैं। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ एक निर्णायक कालखंड में कदम रख रहे हैं।

Independence Day 2022: भारत का तिरंगा है, पाकिस्तान के झंडे को क्या कहते हैं? अमेरिका, रूस का भी जान लीजिए...

15 Aug 20229:05:12 AM
परिवारवाद से प्रतिभा को होता है नुकसान- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मैं भाई भतीजावाद, परिवारवाद की बात करता हूं तो लोगों को लगता है मैं सिर्फ राजनीतिक क्षेत्र की बात कर रहा हूं। दुर्भाग्य से राजनीति की इस बुराई ने हिन्दुस्तान की सभी संस्थाओं में परिवारवाद को पोषित कर दिया है। इससे मेरे देश की प्रतिभा को नुकसान होता है।

#WATCH मैं भाई भतीजावाद, परिवारवाद की बात करता हूं तो लोगों को लगता है मैं सिर्फ राजनीतिक क्षेत्र की बात कर रहा हूं। दुर्भाग्य से राजनीति की इस बुराई ने हिन्दुस्तान की सभी संस्थाओं में परिवारवाद को पोषित कर दिया है। इससे मेरे देश की प्रतिभा को नुकसान होता है: PM मोदी #IndiaAt75 pic.twitter.com/A1Sh5fN4sV

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2022
15 Aug 20229:03:27 AM
पीएम मोदी ने एक घंटे 24 मिनट और 4 सेकेंड तक दिया भाषण

पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को 9वीं बार संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कुल एक घंटे 24 मिनट और 4 सेकेंड तक भाषण दिया। 

15 Aug 20228:59:20 AM
हमें हमारे देश की हर भाषा पर गर्व होना चाहिए- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि हमने देखा है कि कभी कभी हमारी प्रतिभा भाषा के बंधनों में बंध जाती है। ये गुलामी की मानसिकता का परिणाम है। हमें हमारे देश की हर भाषा पर गर्व होना चाहिए।

15 Aug 20228:55:03 AM
लाल किले पर तिरंगे को सलामी देने का काम पहली बार मेड इन इंडिया तोप ने किया है- पीएम मोदी

लाल किले की प्राचीर से संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के 75 साल के बाद जिस आवाज को सुनने के लिए हमारे कान तरस रहे थे। आज 75 साल के बाद वो आवाज सुनाई दी है। 75 साल के बाद लाल किले पर तिरंगे को सलामी देने का काम पहली बार मेड इन इंडिया तोप ने किया है।

15 Aug 20228:50:30 AM
पीएम मोदी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को किया याद

पीएम मोदी ने कहा कि कल 14 अगस्त को भारत ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हमने उन लोगों को भारी मन से याद किया जिन्होंने हमारे तिरंगे के सम्मान और मातृभूमि के प्रति प्रेम लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

15 Aug 20228:48:51 AM
हमारे भविष्य का समाधान अंतरिक्ष और समुद्र की गहराई में है- पीएम मोदी
blog images

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि देश के युवाओं को अंतरिक्ष से लेकर समुद्र की गहराई तक सभी क्षेत्रों में अनुसंधान के लिए हर संभव सहयोग मिले। इसलिए हम अपने स्पेस मिशन और डीप ओशन मिशन का विस्तार कर रहे हैं। हमारे भविष्य का समाधान अंतरिक्ष और समुद्र की गहराई में है।

15 Aug 20228:46:02 AM
हमारे पास ग्लोबल वार्मिंग की समस्याओं के समाधान का रास्ता है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण की समस्या से जूझ रहा है। ग्लोबल वार्मिंग की समस्याओं के समाधान का रास्ता हमारे पास है। इसके लिए हमारे पास वो विरासत है, जो हमारे पूर्वजों ने हमें दी है।

/

15 Aug 20228:43:22 AM
आत्मनिर्भर भारत सरकारी एजेंडा या कार्यक्रम नहीं है, यह जनआंदोलन है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत, ये हर नागरिक का, हर सरकार का, समाज की हर एक इकाई का दायित्व बन जाता है। आत्मनिर्भर भारत, ये सरकारी एजेंडा या सरकारी कार्यक्रम नहीं है। ये समाज का जनआंदोलन है, जिसे हमें आगे बढ़ाना है।

15 Aug 20228:41:35 AM
जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान- पीएम मोदी

लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी का जय जवान, जय किसान का नारा हमें हमेशा याद रहता है। बाद में अटल बिहारी वाजपेयी ने इस नारे में जय विज्ञान जोड़ा। अब, जोड़ने की एक और आवश्यकता है - जय अनुसंधान (अनुसंधान और नवाचार)। जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान।

15 Aug 20228:39:52 AM
हर वो लोग हैं, जो नारी को नारायणी कहते हैं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हम जीव में भी शिव देखते हैं, हम वो लोग हैं जो नर में नारायण देखते हैं, हम वो लोग हैं जो नारी को नारायणी कहते हैं, हम वो लोग हैं जो पौधे में परमात्मा देखते हैं... ये हमारा सामर्थ्य है, जब विश्व के सामने खुद गर्व करेंगे तो दुनिया करेगी।

15 Aug 20228:38:33 AM
हर नागरिक चीजों को बदलना चाहता है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज हम देख सकते हैं कि नागरिक आकांक्षी हैं। एक आकांक्षी समाज किसी भी देश के लिए एक संपत्ति है और हमें इस बात पर गर्व है कि आज भारत के हर कोने में आकांक्षाएं ऊंची हैं। हर नागरिक चीजों को बदलना चाहता है लेकिन इंतजार करने को तैयार नहीं है। वे गति और प्रगति चाहते हैं।

15 Aug 20228:37:28 AM
पीएम मोदी ने महिलाओं को अनादर बंद करने का दिया संदेश

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए देश को महिलाओं का अनादर बंद करने का संकल्प लेने का सशक्त संदेश दिया है। 

#WATCH PM Narendra Modi gives a powerful message to the nation to take a pledge to stop disrespecting women#IndiaAt75 pic.twitter.com/G92Z2hOVA6

— ANI (@ANI) August 15, 2022
15 Aug 20228:35:25 AM
25 वर्षों के लिए 5 संकल्पों पर ध्यान देने की आवश्यकता- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि अगले 25 वर्षों के लिए हमें 5 संकल्पों पर ध्यान देने की आवश्यकता है -
1. विकसित भारत
2. हमारे अंदर गुलामी के हर औंस को हटाना
3. हमारी गौरवशाली विरासत पर गर्व है
4. एकता
5. अपने कर्तव्यों को पूरा करना

PM @narendramodi elaborates on the 5 resolves that he mentioned in his speech

LIVE: https://t.co/nhJTQlznND#HarGharTiranga #IndiaAt75 #IndependenceDay pic.twitter.com/k4JWKbho98

— Prasar Bharati News Services & Digital Platform (@PBNS_India) August 15, 2022
15 Aug 20228:33:08 AM
अपने जीवन के अगले 25 वर्ष राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित करें युवा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मैं युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे अपने जीवन के अगले 25 वर्ष राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित कर दें। हम पूरी मानवता के विकास की दिशा में भी काम करेंगे। यही है भारत की ताकत।

I urge the youth to dedicate the next 25 years of their lives for the development of the nation. We will work towards even the development of the entire humanity. That is the strength of India: PM @narendramodi #HarGharTiranga #IndiaAt75 #IndependenceDay pic.twitter.com/mdxGrAqbcB

— Prasar Bharati News Services & Digital Platform (@PBNS_India) August 15, 2022
15 Aug 20228:31:09 AM
तनाव की बात होती है तो लोगों को योग दिखता है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि जब तनाव की बात होती है तो लोगों को योग दिखता है, सामूहिक तनाव की बात होती है तो भारत की पारिवारिक व्यवस्था दिखती है। संयुक्त परिवार की एक पूंजी सदियों से हमारी माताओं के त्याग बलिदान के कारण परिवार नाम की जो व्यवस्था विकसित हुई, ये हमारी विरासत है जिस पर हम गर्व करते हैं।

Independence Day 2022: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस पर दी बधाई, बोले- भारत की लोकतांत्रिक यात्रा का करते हैं सम्मान

15 Aug 20228:26:55 AM
25 साल के लिए हमें पंच प्रण पर ध्यान केंद्रित करना होगा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले 25 साल के लिए हमें उन पंच प्रण पर अपनी शक्ति को केंद्रित करना होगा। 2047 जब आज़ादी के 100 साल होंगे, आज़ादी के दीवानों के सारे सपने पूरे करने का जिम्मा उठाकर चलना होगा।

15 Aug 20228:25:11 AM
हमें अपनी क्षमताओं पर विश्वास करना होगा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज, हम डिजिटल इंडिया पहल देख रहे हैं, देश में स्टार्टअप बढ़ रहे हैं, और टियर 2 और 3 शहरों से बहुत सारी प्रतिभाएं आ रही हैं। हमें अपनी क्षमताओं पर विश्वास करना होगा।

/

15 Aug 20228:21:42 AM
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने फहराया तिरंगा

भारत आज अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख प्रमुख मोहन भागवत ने महाराष्ट्र के नागपुर में आरएसएस मुख्यालय में तिरंगा फहराया।

#WATCH | Maharashtra: RSS chief Mohan Bhagwat hoists the tricolour at RSS Headquarters in Nagpur. #IndiaAt75 pic.twitter.com/2UhCyEmwWU

— ANI (@ANI) August 15, 2022
15 Aug 20228:19:39 AM
हमें अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि अब देश बड़े संकल्प लेकर चलेगा, और वो बड़ा संकल्प है विकसित भारत और उससे कुछ कम नहीं होना चाहिए। दूसरा प्राण है किसी भी कोने में हमारे मन के भीतर अगर गुलामी का एक भी अंश हो उसे किसी भी हालत में बचने नहीं देना, तीसरी प्राण शक्ति है, हमें अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए... चौथा प्राण है- एकता और एकजुटता... पांचवां प्राण है- नागरिकों का कर्तव्य, इसमें प्रधानमंत्री भी बाहर नहीं होता है, राष्ट्रपति भी बाहर नहीं हैं।

15 Aug 20228:16:44 AM
जब हम अपनी धरती से जुड़ेंगे तभी ऊंचा उठेंगे- पीएम मोदी
blog images

लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा कि जब हम अपनी धरती से जुड़ेंगे तभी हम ऊंचा उठेंगे और आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना के कालखंड में दुनिया वैक्सीन लेने या न लेने की उलझन में जी रही थी। उस समय हमारे देश लोगों ने 200 करोड़ डोज लेकर दुनिया को चौंका देने वाला काम करके दिखाया।

15 Aug 20228:12:59 AM
अब देश बड़े संकल्प को लेकर चलेगा- पीएम मोदी

लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अब देश बड़े संकल्प लेकर चलेगा, और वो बड़ा संकल्प है विकसित भारत और उससे कुछ कम नहीं होना चाहिए। दूसरा प्राण है किसी भी कोने में हमारे मन के भीतर अगर गुलामी का एक भी अंश हो उसे किसी भी हालत में बचने नहीं देना है।

15 Aug 20228:09:58 AM
आज दुनिया समस्याओं का समाधान भारत की धरती पर खोजने लगी है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के इतने दशकों के बाद पूरे विश्व का भारत की तरफ देखने का नजरिया बदल चुका है। समस्याओं का समाधान भारत की धरती पर दुनिया खोजने लगी है। विश्व का ये बदलाव, विश्व की सोच में ये परिवर्तन 75 साल की हमारी यात्रा का परिणाम है।

15 Aug 20228:08:48 AM
हमारे देश के भीतर कितना सामर्थ्य है, एक तिरंगे झंडे ने दिखा दिया- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि अमृतकाल का पहला प्रभात Aspirational Society की आकांक्षा को पूरा करने का सुनहरा अवसर है। हमारे देश के भीतर कितना बड़ा सामर्थ्य है, एक तिरंगे झंडे ने दिखा दिया है।

15 Aug 20228:07:05 AM
आजादी के बाद पैदा होने वाला मैं पहला प्रधानमंत्री- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि इस 75 साल की यात्रा में आशाओं, आकांक्षाओं, उतार-चढ़ावों के बीच हम सभी के प्रयास से उस मुकाम तक पहुंचे जहां हम पहुंच सकते थे। 2014 में, नागरिकों ने मुझे जिम्मेदारी दी- आजादी के बाद पैदा हुए पहले व्यक्ति को लाल किले से इस देश के नागरिकों की प्रशंसा गाने का मौका मिला।

15 Aug 20228:05:50 AM
इतिहास ने जिन महापुरुषों को भुला दिया, हम उन्हें याद कर रहे हैं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने लाल किले से कहा कि हिंदुस्तान के हर कोने में उन सभी महापुरुषों को याद करने का प्रयास किया गया, जिनको किसी न किसी कारणवश इतिहास में जगह नहीं मिली या उनको भुला दिया गया था। आज देश ने खोज खोज कर ऐसे वीरों, महापुरुषों, बलिदानियों, सत्याग्रहियों को याद किया, नमन किया।

15 Aug 20228:04:14 AM
बड़ी-बड़ी सल्तनतों के लिए संकट काल लेकर आती है डेमोक्रेसी- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। मदर आफ डेमोक्रेसी है। जिनके ज़हन में लोकतंत्र होता है वे जब संकल्प करके चल पड़ते हैं वो सामर्थ्य दुनिया की बड़ी बड़ी सल्तनतों के लिए भी संकट का काल लेकर आती है। ये मदर आफ डेमोक्रेसी है। हमारे भारत ने सिद्ध कर दिया कि हमारे पास ये अनमोल सामर्थ्य है। 75 साल की यात्रा में आशाएं, अपेक्षाएं, उतार-चढ़ाव सब के बीच हर एक के प्रयास से हम यहां तक पहुंच पाए। आज़ादी के बाद जन्मा मैं पहला व्यक्ति था जिसे लाल किले से देशवासियों का गौरव गान करने का अवसर मिला।

15 Aug 20227:57:36 AM
भारत लोकतंत्र की जननी है- पीएम मोदी
blog images

लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। भारत ने साबित कर दिया है कि उसके पास एक अनमोल क्षमता है और  उसने अपनी 75 साल की यात्रा के दौरान कई चुनौतियों का सामना किया है।

15 Aug 20227:55:12 AM
आज का दिन ऐतिहासिक- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज का ये दिन ऐतिहासिक है। एक पुण्य पड़ाव, एक नई राह , एक नए संकल्प और नए सामर्थ्य के साथ कदम बढ़ाने का ये शुभ अवसर है। चाहे वो आजादी की लड़ाई लड़ने वाले हों या राष्ट्र का निर्माण करने वाले डा राजेंद्र प्रसाद, नेहरू जी, सरदार पटेल, एसपी मुखर्जी, एलबी शास्त्री, दीनदयाल उपाध्याय, जेपी नारायण, आरएम लोहिया, विनोबा भावे, नानाजी देशमुख या सुब्रमण्यम भारती हों, यह दिन ऐसी महान हस्तियों के सामने नतमस्तक होने का दिन है।

15 Aug 20227:52:05 AM
यह दिन देश को आगे बढ़ाने में योगदान देने वाले नागरिकों को याद करने का दिन है- पीएम मोदी

लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आजादी महोत्सव के दौरान हमने अपने कई राष्ट्रीय नायकों को याद किया। 14 अगस्त को हमें बंटवारे की भयावहता याद आ गई। आज देश के उन सभी नागरिकों को याद करने का दिन है जिन्होंने इन पिछले 75 वर्षों में हमारे देश को आगे बढ़ाने में योगदान दिया।

LIVE: 76th #IndependenceDay Celebrations. #Iday2022 https://t.co/qEWreoqr0y

— BJP (@BJP4India) August 15, 2022
15 Aug 20227:49:30 AM
यह देश असंख्य क्रांतिकारियों का आभारी है- पीएम मोदी

लाल किले से पीएम मोदी ने कहा कि हर भारत गर्व से भर जाता है जब वे भारत की महिलाओं की ताकत को याद करते हैं- चाहे वह रानी लक्ष्मीबाई हों, झलकारी बाई हों, चेन्नम्मा हों या फिर बेगम हजरत महल। उन्होंने कहा कि यह देश मंगल पांडे, तात्या टोपे, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, अशफाकउल्ला खान, राम प्रसाद बिस्मिल और ब्रिटिश शासन की नींव हिलाने वाले हमारे असंख्य क्रांतिकारियों का आभारी है।

15 Aug 20227:47:27 AM
आज हर महापुरुष, त्यागी और बलिदानी को नमन करने का अवसर है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान का कोई कोना, कोई काल ऐसा नहीं था, जब देशवासियों ने सैंकड़ों सालों तक गुलामी के खिलाफ जंग न की हो, जीवन न खपाया हो, यातनाएं न झेली हो, आहुति न दी हो। आज हम सब देशवासियों के लिए ऐसे हर महापुरुष को, हर त्यागी और बलिदानी को नमन करने का अवसर है।

15 Aug 20227:43:41 AM
देश ही नहीं, दुनिया के हर कोने में आन-बान शान के साथ लहरा हरा तिरंगा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने लाल किले से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि न सिर्फ हिंदुस्तान का हर कोना, बल्कि दुनिया के हर कोने में आज किसी न किसी रूप में भारतीयों के द्वारा या भारत के प्रति अपार प्रेम रखने वाला विश्व के हर कोने में ये हमारा तिरंगा आन-बान-शान के साथ लहरा रहा है।

15 Aug 20227:42:23 AM
देश बापू, नेताजी और सावरकर का आभारी है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए कहा कि कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले बापू, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, बाबासाहेब अम्बेडकर, वीर सावरकर के प्रति नागरिक आभारी हैं। कर्तव्य पथ ही उनका जीवन पथ रहा।

15 Aug 20227:41:06 AM
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देशवासियों को अनेक-अनेक शुभकामनाएं। बहुत-बहुत बधाई। मैं विश्व भर में फैले हुए भारत प्रेमियों को, भारतीयों को आजादी के इस अमृत महोत्सव की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

15 Aug 20227:38:55 AM
देश को संबोधित कर रहे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर 9वीं बार तिरंगा फहराया। अब वे राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन में पीएम मोदी देश की स्वतंत्रता के लिए शहीद होने वाले क्रांतिकारियों को याद किया। 

LIVE: 76th #IndependenceDay Celebrations. #Iday2022 https://t.co/qEWreoqr0y

— BJP (@BJP4India) August 15, 2022
15 Aug 20227:32:30 AM
पीएम मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया है। वह कुछ ही देर में देशवासियों को संबोधित करेंगे। भारत आज अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

Delhi | PM Narendra Modi hoists the National Flag at Red Fort on the 76th Independence Day pic.twitter.com/3tzFBvWuOe

— ANI (@ANI) August 15, 2022
15 Aug 20227:29:20 AM
INS तबर ने मोम्बासा में फहराया तिरंगा

भारतीय नौसेना युद्धपोत INS तबर ने मोम्बासा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। भारतीय नौसेना ने इसका वीडियो भी जारी किया है।

#WATCH अफ्रीका: भारतीय नौसेना युद्धपोत INS तबर ने मोम्बासा में #स्वतंत्रतादिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

(सोर्स: भारतीय नौसेना) pic.twitter.com/yiSX5vi3tI

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2022
15 Aug 20227:25:23 AM
लाल किला पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए लाल किला पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री के सुबह 7.33 बजे लाल किले की प्राचीर से संबोधन शुरू करने की उम्मीद है।

Delhi | PM Modi arrives at Red Fort, received by Defence Minister Rajnath Singh and MoS Defence Ajay Bhatt

He will proceed towards the ramparts of Red Fort for the hoisting of the National Flag#IndependenceDay2022 pic.twitter.com/4O3stkGB7D

— ANI (@ANI) August 15, 2022
15 Aug 20227:22:24 AM
ITBP के जवानों ने लद्दाख में पैंगोंग त्सो के तट पर मनाया स्वतंत्रता दिवस

आईटीबीपी जवानों ने लद्दाख में पैंगोंग त्सो के तट पर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इसका वीडियो भी जारी किया गया है। इससे पहले उत्तराखंड में आईटीबीपी के जवानों ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया था।

#WATCH | ITBP jawans celebrate #IndependenceDay at the banks of Pangong Tso in Ladakh pic.twitter.com/xzmUuMzAyZ

— ANI (@ANI) August 15, 2022
15 Aug 20227:15:58 AM
पीएम मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वह लाल किला पहुंचेंगे और देश को संबोधित करेंगे। आज देश अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने #स्वतंत्रतादिवस के अवसर पर राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/gwBRjt0AXH

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2022
15 Aug 20227:13:51 AM
लाल किला पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए लाल किला पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुबह 7.33 बजे लाल किले की प्राचीर से संबोधन शुरू करने की उम्मीद है।

15 Aug 20227:12:31 AM
उत्तराखंड में ITBP के जवानों ने 17 हजार 500 फीट ऊंचाई पर फहराया तिरंगा

देश आज अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर उत्तराखंड में  ITBP के जवानों ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

#WATCH | Uttarakhand: ITBP personnel celebrate #IndependenceDay at an altitude of 17,500 feet in Uttarakhand pic.twitter.com/Fn17Ndz2UF

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 15, 2022
15 Aug 20227:05:02 AM
ओम बिरला ने दी स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को बधाई

 लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 76 वें स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को बधाई दी और लोगों से आत्मनिर्भर और मजबूत भारत के निर्माण में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आग्रह किया।

15 Aug 20226:55:03 AM
राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया
blog images

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।

15 Aug 20226:53:30 AM
सोनिया गांधी इस बार कांग्रेस मुख्यालय में नहीं फहराएंगी तिरंगा

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित होने के कारण इस बार कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा नहीं फहराएंगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पार्टी मुख्यालय में झंडारोहण करेंगे। वहीं सोनिया और प्रियंका गांधी वाड्रा के संक्रमित होने के बाद राहुल गांधी भी किसी के भी संपर्क में आने से बच रहे हैं। 

15 Aug 20226:39:34 AM
लाल किले के आसपास 1000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए

स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। लाल किले और उसके आसपास एक समग्र सुरक्षा व्यवस्था स्थापित की गई है जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे। दिल्ली पुलिस ने लाल किले और उसके आसपास 1,000 से अधिक इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं।

15 Aug 20226:36:31 AM
पीएम मोदी को दिया जाएगा गार्ड आफ आनर

लाल किले पर पहुंचते ही पीएम मोदी को देश की तीनों सेनाओं द्वारा गार्ड आफ आनर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार पीएम सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद राष्ट्रगान होगा और 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।

15 Aug 20226:30:27 AM
करीब 7 बजे शुरू होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

हर साल की तरह लाल किले पर आयोजित होने वाला स्वतंत्रता दिवस समारोह इस बार भी धूमधाम से मनाया जाएगा। समारोह की शुरुआत सुबह करीब 7 बजे होगी। इस दौरान सेना के दिल्ली एरिया के जीओसी का आगमन होगा। जानकारी के अनुसार लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन 7 बजकर 18 मिनट पर होगा।

15 Aug 20226:20:57 AM
पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को दी बधाई
blog images

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई दी है। पीएम थोड़ी देर में महात्मा गांधी की समाधि पर फूल चढ़ाएंगे। इसके बाद वे लाल किला जाएंगे।

15 Aug 20226:05:52 AM
76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा देश, पीएम मोदी लाल किले पर फहराएंगे तिरंगा

आज देश अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। पीएम इसी के साथ देश को संबोधित भी करेंगे, विशेष रूप से यह लाल किले से प्रधानमंत्री का नौवां स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्र को संबोधन होगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us