Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Independence Day 2022: भारत 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है या 76वां, अगर कन्फ्यूजन है तो पढ़िए यह खबर

    By Piyush KumarEdited By:
    Updated: Mon, 15 Aug 2022 04:17 PM (IST)

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई जगहों पर 75वां तो कहीं 76वां स्वतंत्रता दिवस लिखकर बधाई दी जा रही है। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए चलिए जानते हैं कि आखिर सही मायने में लोग आज 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहें हैं या 76वां।

    Hero Image
    जानें कि आज लोग 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहें हैं या 76वां।(फाइल फोटो)

     नई दिल्ली, एजेंसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोग अपने परिजनों, रिश्तेदारों और अन्य लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे रहे हैं। हालांकि बधाई देने वाले लोगों के सामने सबसे बड़ी परेशानी यह खड़ी हो चुकी है कि 75वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Days) की बधाई दें या फिर 76वें की। दरअसल, कई जगहों पर 75वां कहीं 76वां स्वतंत्रता दिवस लिखकर बधाई दी जा रही है। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए चलिए जानते हैं कि आखिर सही मायने में लोग आज 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहें हैं या 76वां।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, भारत में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवसों की गिनती करें तो इस बार हमारा देश 76वीं बार स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, 15 अगस्त 1947, जिस दिन भारत को आजादी मिली, उस दिन भारत ने पहली बार स्वतंत्रता दिवस मनाया। इसलिए आज यानी 15 अगस्त 2022 को हमारा देश 76वें स्वतंत्रता दिवस के रूप में मना रहा है। बता दें कि 15 अगस्त 1948 को स्वतंत्रता दिवस की पहली वर्षगांठ मनाई गई थी लेकिन स्वतंत्रता दिवस दूसरा हो चुका था।

    देश मना रहा है आजादी का अमृत महोत्सव

    15 अगस्त 2022 यानी आज भारत को मिले आजादी का 75 साल पूरा हो चुके हैं। बता दें कि 'आजादी के अमृत महोत्सव' को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च 2021 को शुरू किया था। अंग्रेजों के नमक उत्पादन के एकाधिकार को खत्म करने के लिए महात्मा गांधी ने 12 मार्च 1930 को साबरमती आश्रम से दांडी मार्च की शुरुआत की थी। पिछले साल इसी दिन पीएम मोदी ने भी आजादी के अमृत महोत्सव की शुरुआत की। आजादी के अमृत महोत्सव को शुरू करने का महत्व भारत की आजादी को 75 वर्ष पूर्ण होना। केंद्र सरकार ने इस महोत्सव को 2023 तक आगे बढ़ाने का फैसला भी कर लिया है।

    पीएम मोदी ने किया देश को संबोधित

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित किया। इस बार पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर 9वीं बार तिरंगा फहराया। इस दौरान देश की आजादी के 75 वर्षों पर प्रकाश डाला। साथ ही प्रधानमंत्री ने भारत के स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया। पीएम मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर बाबासाहेब अम्बेडकर व वीर सावरकर से लेकर रानी लक्ष्मीबाई और बेगम हजरत महल के योगदान को याद किया।

    comedy show banner
    comedy show banner