Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये कैसी कलयुगी मां: त्रिपुरा में नौ साल के बेटे ने नहीं मानी बात, फिर जो मां ने किया वह जानकर कांप जाएगी आपकी रूह

    By Agency Edited By: Babli Kumari
    Updated: Tue, 11 Jun 2024 12:28 PM (IST)

    सुप्रभा बाल नाम की महिला ने अपने बेटे को मारने का अपराध कबूल कर लिया है और जब पुलिस पहुंची तो वह अपने बेटे के शव के पास बैठी हुई दिखाई दी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर आरोप लगाए गए हैं। उसने पुलिस को यह भी बताया कि वह अपने बेटे राजदीप के लगातार दुर्व्यवहार से परेशान थी और उसने पैसे भी चुराए थे।

    Hero Image
    महिला अपने बेटे के अवज्ञाकारी व्यवहार से थी निराश

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। त्रिपुरा से एक खौफनाक खबर सामने आ रही है। राज्य में एक महिला ने कथित तौर पर अपने नौ वर्षीय बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी है। महिला ने बेटे को इसलिए मौत की नींद सुला दी क्योंकि वह उसकी बात नहीं मान रहा था। महिला अपने बेटे की 'अवज्ञाकारी' व्यवहार से निराश थी और उसे संभाल नहीं पा रही थी। इसलिए उसने यह कदम उठाया यह बात उसने पुलिस को बताया। यह दुखद घटना सोमवार शाम को अगरतला के जॉयनगर में घटित हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुप्रभा बाल नाम की महिला ने अपराध कबूल कर लिया है और जब पुलिस पहुंची तो वह अपने बेटे के शव के पास बैठी हुई दिखाई दी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर आरोप लगाए गए हैं। निर्माण स्थल पर दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करने वाली सुप्रभा बल ने बताया कि उसका पति लापता है और उसकी बेटी की शादी हो चुकी है, इसलिए उसे अपने बेटे को अकेले ही पालना पड़ रहा है।

    मां ने कबूल किया अपना जुर्म 

    महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि वह अपने बेटे राजदीप के लगातार दुर्व्यवहार से परेशान थी और उसने पैसे चुराए और अपनी पढ़ाई को नजरअंदाज कर दिया। उसने कबूल किया, "उसकी हरकतों के कारण मैं न तो काम पर जा सकती थी और न ही चैन से रह सकती थी। मैंने उसे मार डाला और इसके लिए जेल जाने को भी तैयार हूं।"

    यह भी पढ़ें- 'अपने मंत्रालयों का करूंगा विस्तार से अध्ययन', कार्यभार संभालने के बाद सुरेश गोपी ने खुद को क्यों बताया UKG का छात्र?