विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसानियत शर्मसार... दृष्टिहीन युवती को शादी का झांसा देकर 85 लाख ठगे, बैंक में काम करती है पीड़िता

Published: Sun, 14 Sep 2025 12:50 AM (IST)

राजकोट के एक युवक ने अहमदाबाद की दृष्टिहीन युवती को शादी का झांसा देकर उससे 85 लाख रुपये ठग लिए। ...और पढ़ें

दृष्टिहीन युवती को शादी का झांसा देकर 85 लाख ठगे (सांकेतिक तस्वीर)
दृष्टिहीन युवती को शादी का झांसा देकर 85 लाख ठगे (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. पीड़िता को विश्वास में लेकर कहा कि विवाह से पहले उन्हें घर लेना पड़ेगा
  2. पीड़िता ने गहने बेचकर आरोपित को 85 लाख रुपये दिए थे

 राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। राजकोट के एक युवक ने अहमदाबाद की दृष्टिहीन युवती को शादी का झांसा देकर उससे 85 लाख रुपये ठग लिए। एक मेट्रीमोनियल एप के माध्यम से संपर्क कर युवक ने पीड़िता को विश्वास में लेकर कहा कि विवाह से पहले उन्हें घर लेना पड़ेगा।

पीड़िता ने गहने बेचकर तथा रिश्तेदारों से लाखों रुपये उधार लेकर आरोपित को 85 लाख रुपये दिए थे। इसके बाद आरोपित ने पीड़िता से संपर्क नहीं किया। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट कराई।

अहमदाबाद निवासी दृष्टिहीन युवती बैंक में सहायक प्रबंधक है। राजकोट के आरव पटेल ने मेट्रीमोनियल एप के जरिये उससे संपर्क किया। जून 2024 में युवती टैक्सी से उससे मिलने गई थी, इस दौरान आरोपित ने खुद के बैक मैनेजर बताया था। उसने कहा था कि उसके पिता सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक हैं। उसने पीड़िता से शादी का वादा किया तथा इससे पहले घर लेने की बात कही।