Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आंध्र प्रदेश में एक गर्भवती महिला ने सरकारी अस्पताल के सामने बच्चे को दिया जन्म, राहगीरों ने कराई डिलीवरी

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Tue, 22 Nov 2022 05:44 PM (IST)

    आंध्र प्रदेश के सराकरी अस्पताल ने एक गर्भवती महिला को भर्ती करने से इनकार कर दिया जिसके बाद महिला ने अस्पताल के नजदीक एक बच्चे को जन्म दिया। स्थानीय ...और पढ़ें

    Hero Image
    आंध्र प्रदेश में महिला ने अस्पताल के नजदीक सड़क पर एक बच्चे को जन्म दिया।

    तिरुपति, एजेंसी। मंगलवार को आंध्र प्रदेश में सरकारी चिकित्सा व्यवस्था की पोल खुल गई। समाचार एजेंसी एआएएनएस के मुताबिक, तिरुपति शहर के सरकारी अस्पताल ने एक गर्भवती महिला को भर्ती करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद महिला ने अस्पताल के नजदीक सड़क पर एक बच्चे को जन्म दिया। बता दें कि मंदिर शहर में तिरुपति प्रसूति अस्पताल के सामने यह चौंकाने वाली घटना घटी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति गर्भवती महिला की डिलीवरी में मदद कर रहा है, जबकि दो महिलाएं उसे ढकने के लिए बेडशीट पकड़े हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहगीरों ने की मदद

    अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा कथित रूप से भर्ती करने से इनकार करने के बाद महिला को अस्पताल के सामने बच्चे को जन्म देने के लिए मजबूर होना पड़ा। कर्माचारियों ने महिला से कहा कि वे उसे भर्ती नहीं कर सकते क्योंकि उसके साथ कोई नहीं था। अस्पताल से बाहर आने के बाद जब महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी तो कुछ राहगीरों ने मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया। बता दें कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में काम करने वाले एक व्यक्ति ने महिला को बच्चे को जन्म देने में मदद की।

    अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश

    गौरतलब है कि स्थानीय लोगों के विरोध दर्ज कराने के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने महिला और बच्चे को अंदर लाने की अनुमति दी। वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच का आदेश दिया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना अटेंडेंट के आने पर गर्भवती महिला को अस्पताल में भर्ती करने से मना करने का कोई नियम नहीं है।

    यह भी पढ़ेंShraddha Murder: घर के किचन और टॉयलेट में खून के निशान मिलने का दावा, पढ़िये- अब तक के चौंकाने वाले खुलासे

    यह भी पढ़ें: असम-मेघालय बॉर्डर पर हिंसा, फायरिंग में अब तक 6 लोगों की मौत; 7 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद