Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साल 2024-25 तक रोक दिया जाएगा थर्मल कोयले का आयात, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने दी जानकारी

    By AgencyEdited By: Amit Singh
    Updated: Sat, 15 Oct 2022 03:16 AM (IST)

    केंद्रीय कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शुक्रवार को कहा कि 2024-25 से देश में थर्मल कोयला का आयात रोक दिया जाएगा। मिनकान-2022 में चिंता जताते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ईंधन के पर्याप्त घरेलू संसाधन होने के बावजूद देश को कोयले का आयात करना पड़ रहा है।

    Hero Image
    2024-25 से रोक देंगे थर्मल कोयला का आयात: जोशी

    नागपुर, प्रेट्र: केंद्रीय कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शुक्रवार को कहा कि 2024-25 से देश में थर्मल कोयला का आयात रोक दिया जाएगा। मिनकान-2022 में चिंता जताते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ईंधन के पर्याप्त घरेलू संसाधन होने के बावजूद देश को कोयले का आयात करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनसे कहा था कि थर्मल कोयले का आयात रोकना होगा। हम इसी दिशा में काम कर रहे हैं और मैं सुनिश्चित करता हूं कि 2024-25 से इसके आयात को रोक देंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़े: पुतिन ने कहा- भारत की सलाह पर यूक्रेन से वार्ता को तैयार, नाटो सैनिकों से सीधे संघर्ष से आएगी दुनिया में तबाही

    सरकार उद्योग के अनुकूल कर रही पहल

    प्रल्हाद जोशी ने कहा कि सरकार उद्योग के अनुकूल पहल कर रही है। पिछली सरकार पर हमला करते हुए जोशी ने कहा कि एक समय था जब सत्ता में बैठे लोग सोचते थे कि उद्योग, व्यापार और उद्योगपतियों के बारे में बात करना गरीब विरोधी है। लेकिन, हमारी सरकार ऐसा नहीं सोचती। हमें लगता है कि आपके व्यवसाय अच्छी तरह से चलने चाहिए और हमारी नीतियां अच्छी होनी चाहिए। आप से मिलने वाला राजस्व गरीबों की सेवा करने में मदद करेगा।

    2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का लक्ष्य

    जोशी ने कहा कि सरकार 2021 में खनन क्षेत्र के लिए बड़े सुधार लेकर आई और डेढ़ साल से भी कम समय में बड़ा बदलाव आया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का लक्ष्य रखा है और इसमें खनन क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। अभी खनन क्षेत्र का जीडीपी में 0.9 प्रतिशत योगदान है जिसको 2030 तक बढ़ाकर 2.5 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य है।                    

    यह भी पढ़े: पाकिस्तान में हैवानियत! मुल्तान के अस्पताल में मिले 500 से ज्यादा शव, सभी के अंग गायब