Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather Updates: दिल्ली एनसीआर का बदला मौसम, कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू

    By Devshanker ChovdharyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Sun, 04 Jun 2023 07:07 AM (IST)

    राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में रविवार की सुबह की इलाकों में बारिश दर्ज की गई। दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और 30-50 किलोमी ...और पढ़ें

    Hero Image
    दिल्ली एनसीआर का बदला मौसम, बारिश शुरू।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। दिल्ली के कई इलाकों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के कई इलाकों में बारिश शुरू

    रविवार सुबह मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली के अधिकांश स्थानों (सफदरजंग, लोदी रोड, आईजीआई हवाई अड्डा, आयानगर), एनसीआर (लोनी देहात, बहादुरगढ़, गाजियाबाद) के आस-पास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

    शनिवार को साफ था आसमान

    मौसम विभाग ने शनिवार को बताया था कि राजधानी में बीते दिन आसमान साफ रहा। तेज धूप निकलने से पिछले दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई थी।

    मौसम विभाग ने शनिवार देर रात आंशिक बादल छाने का अनुमान लगाया था। उन्होंने बताया था कि रविवार को आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद आकाश साफ होने के कारण अगले सप्ताह गर्मी बढ़ने से तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

    इस सप्ताह तापमान बढ़ने की संभावना

    मौसम विभाग के अनुसार, तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। अगले सप्ताह बुधवार को ताममान 40 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    पीतमपुरा में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का अधिकतम स्तर 88 प्रतिशत और न्यूनतम स्तर 36 प्रतिशत रहा। एक दिन पहले दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस था।