Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather News: दिल्ली-यूपी में आज बारिश की संभावना, कश्मीर और हिमाचल में चलेगी शीतलहर; पढ़ें ताजा अपडेट

    24 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट वर्षा की भविष्यवाणी की गई है। पंजाब हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी दिन और रात के समय हल्का कोहरा देखा जा रहा है। वहीं पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है।

    By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Fri, 24 Jan 2025 07:22 AM (IST)
    Hero Image
    आज दिल्ली-यूपी में बारिश की संभावना; कश्मीर-हिमाचल में चलेगी शीतलहर (फोटो- एएनआई)

    जागरण टीम, नई दिल्ली। इस बार सर्दियों के मौसम में भी गर्मी ने अपने रिकॉर्ड बनाए हैं। बीते कुछ दिनों से खिल रही धूप के कारण दिल्ली और एनसीआर के लोगों को गर्माहट का अनुभव हो रहा है। बुधवार रात को हल्की वर्षा के बाद गुरुवार को फिर से धूप निकल आई, जिससे तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ, लेकिन यह सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी दिन और रात के समय हल्का कोहरा देखा जा रहा है। वहीं, पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। हिमाचल में इस बार कम वर्षा और हिमपात के कारण तापमान बढ़ रहा है। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    आज कई जगहों पर हो सकती है बारिश

    अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। 24 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट वर्षा की भविष्यवाणी की गई है।

    23 और 24 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और बिहार में भी 23 जनवरी को ठंडे दिन की स्थिति का अनुभव हो सकता है।

    करीब एक दशक की सबसे कम ठंड

    उत्तराखंड के मैदानी जिलों में तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। उधर कश्मीर में सर्दियों का सबसे ठंडा दौर कहलाने वाला 40 दिन का चिल्लेकलां 31 जनवरी को शुष्क मौसम के साथ समाप्त होगा, क्योंकि मौसम विभाग ने इस माह वर्षा या हिमपात की कोई संभावना नहीं जताई है। करीब एक दशक की सबसे कम ठंड दिल्ली में सर्दी का चरम मौसम 27 दिसंबर से 20 जनवरी तक माना जाता है।

    कई लोगों को लग रहा है कि सर्दी जल्दी खत्म हो जाएगी

    इस दौरान सामान्य तापमान सबसे कम रहता है, लेकिन अबकी बार इस अवधि में औसत न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। यह 2015-16 के बाद सबसे ज्यादा है। 19 जनवरी को मौसम में अचानक बदलाव आया और अधिकतम तापमान एक ही दिन में 5.5 डिग्री बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। इसके बाद से तापमान उच्च बना हुआ है, जिससे कई लोगों को लग रहा है कि सर्दी जल्दी खत्म हो जाएगी।

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार की सुबह ज्यादातर जगह स्मॉग और मध्यम श्रेणी का कोहरा रहने के आसार हैं। वहीं पंजाब में भी पिछले कुछ दिनों से लगातार तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जालंधर में सात वर्ष बाद जनवरी में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह रहा है।

    पहाड़ों में सामान्य से ज्यादा तापमान

    हिमाचल में गुरुवार को अटल टनल के दोनों छोर सहित ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ जबकि शिमला के रिज मैदान, संजौली, कुफरी और नारकंडा में बर्फ के फाहे गिरे। बादलों और हल्के हिमपात के कारण दो से छह डिग्री तक अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।

    ऊना में तापमान सामान्य से छह, कांगड़ा और बिलासपुर में चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया। राज्य में तापमान अधिक होने और हिमपात व वर्षा कम होने के कारण ग्लेशियरों पर पहले से जमी बर्फ अभी से पिघलने लगी है। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे।

    जम्मू में दिनभर धूप छाई रही

    मैदानी जिलों में खिली धूप से अधिकतर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। कश्मीर में दो दिन राहत के बाद अधिकतर स्थलों पर न्यूनतम तापमान फिर शून्य से नीचे माइनस में चला गया है। गुलमर्ग न्यूनतम तापमान -7.5 डिग्री सेल्सियस के साथ कश्मीर का सबसे ठंडा क्षेत्र बना रहा। इधर, जम्मू में दिनभर धूप छाई रही। पिछले कई दिनों से दिन में तेज धूप से गर्मी का अहसास भी होने लगा है, हालांकि सुबह और शाम को ठंड बरकरार है।