चक्रवाती तूफान 'मोका' का अलर्ट, अंडमान-निकोबार में तेज हवा के साथ बारिश के आसार; मछुआरों के लिए एडवाइजरी जारी
IMD ने चक्रवाती तूफान मोका को लेकर अलर्ट अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि 8 से 12 मई के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावनाएं हैं। इस दौरान तेज हवाएं भी चलने की उम्मीद है।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। IMD ने चक्रवाती तूफान 'मोका' को लेकर अलर्ट अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि 8 से 12 मई के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावनाएं हैं। इस दौरान तेज हवाएं भी चलने की उम्मीद है।
IMD का चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पूर्व खाड़ी पर एक चक्रवाती प्रसार के असर से अगले कुछ दिनों में एक चक्रवाती तूफान आ सकता है। इसके प्रभाव से 8 मई के बाद इस क्षेत्र में इस तूफान के तेज होने की संभावना है और 9 मई के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर दबाव बनेगा।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हो सकती है तेज बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान लगभग उत्तर की ओर मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तर अंडमान सागर की ओर बढ़ रहा है। IMD ने कहा कि इस चक्रवाती तूफान की नियमित निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि 8 मई से 12 मई के बीच अधिकांश स्थानों पर मध्यम वर्षा के साथ छिटपुट वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही 10 और 11 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है और कुछ स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है।
IMD ने जताई तेज हवाओं के चलने की आशंका
इसके अलावा मौसम विभाग ने 8, 9 और 12 मई 2023 को तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार, दक्षिण-पूर्व खाड़ी के ऊपर हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। साथ ही 7 और 8 मई को बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आसपास के अंडमान सागर में हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे हो जाएगी।
मछुआरों के लिए जारी की एडवाइजरी
IMD ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र में मछुआरों छोटे जहाजों नावों ट्रॉलरों और समुद्री गतिविधियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। IMD ने कहा कि 7 मई से 9 मई के बीच मछुआरों, छोटे जहाजों, नावों और ट्रॉलरों को सलाह दी जाती है कि वे बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और अंडमान के आस-पास के क्षेत्रों में न जाएं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।