Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश की सबसे हल्की एक्टिव व्हीलचेयर लॉन्च, IIT मद्रास ने नाम रखा 'वाईडी वन'

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Thu, 17 Jul 2025 02:42 AM (IST)

    आईआईटी मद्रास ने बुधवार को स्वदेशी तकनीक से निर्मित भारत का सबसे हल्का एक्टिव व्हीलचेयर वाईडी वन लांच किया। अधिकारियों ने बताया कि वाईडी वन देश की पहली स्वदेशी रूप से विकसित मोनो ट्यूब रिजिड फ्रेम व्हीलचेयर है जिसे विश्व की सर्वश्रेष्ठ व्हीलचेयर के अनुरूप डिजाइन किया गया है। इस व्हीलचेयर को कारों ऑटो या सार्वजनिक परिवहन में उठाना संभालना और रखना आसान है।

    Hero Image
    आइआइटी मद्रास ने देश की सबसे हल्की एक्टिव व्हीलचेयर की लांच (फोटो- एक्स)

     पीटीआई, नई दिल्ली। आइआइटी मद्रास ने बुधवार को स्वदेशी तकनीक से निर्मित भारत का सबसे हल्का एक्टिव व्हीलचेयर 'वाईडी वन' लांच किया। अधिकारियों ने बताया कि वाईडी वन देश की पहली स्वदेशी रूप से विकसित मोनो ट्यूब रिजिड फ्रेम व्हीलचेयर है, जिसे विश्व की सर्वश्रेष्ठ व्हीलचेयर के अनुरूप डिजाइन किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस व्हीलचेयर को कारों, ऑटो या सार्वजनिक परिवहन में उठाना आसान

    अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार निर्मित वाईडी वन प्रत्येक उपयोगकर्ता के शरीर, मुद्रा और दैनिक गतिशीलता आवश्यकताओं के लिए पूरी तरह से अनुकूलित है। केवल नौ किलोग्राम वजन वाले इस व्हीलचेयर को कारों, ऑटो या सार्वजनिक परिवहन में उठाना, संभालना और रखना आसान है।

    आइआइटी मद्रास के निदेशक वी कामकोटि के अनुसार, दुनिया भर में व्हीलचेयर को अक्सर दिव्यांगता के एक सार्वभौमिक प्रतीक के रूप में देखा जाता है। इस धारणा को बदलना होगा। उन्होंने कहा कि व्हीलचेयर, जब सही तरीके से बनाई जाती है, तो बोझ नहीं बल्कि स्वतंत्रता, गतिशीलता और समाज में पूर्ण भागीदारी का माध्यम बनती है।

    comedy show banner
    comedy show banner