विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'भाजपा सत्ता में आई तो खत्म कर देगी आरक्षण', सीएम स्टालिन ने लोकसभा चुनाव को बताया देश का दूसरा स्वतंत्रता आंदोलन

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Fri, 05 Apr 2024 11:30 PM (IST)

भाजपा आरक्षण और सामाजिक न्याय के खिलाफ है। यदि भाजपा एक बार फिर केंद्र की सत्ता में आई तो आरक्षण ...और पढ़ें

भाजपा सत्ता में आई तो खत्म कर देगी आरक्षण: सीएम स्टालिन। फाइल फोटो।
भाजपा सत्ता में आई तो खत्म कर देगी आरक्षण: सीएम स्टालिन। फाइल फोटो।

पीटीआई, चेन्नई। भाजपा आरक्षण और सामाजिक न्याय के खिलाफ है। यदि भाजपा एक बार फिर केंद्र की सत्ता में आई तो आरक्षण खत्म कर देगी। भाजपा सामाजिक न्याय को दफना देगी और हमारे लोगों को 100 साल पीछे ले जाएगी। यह आरोप तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने लगाए। वह शुक्रवार को विक्रवंडी में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

आरक्षण पर क्या बोले सीएम स्टालिन?

उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान लोकसभा चुनाव को देश का दूसरा स्वतंत्रता आंदोलन करार देते हुए कहा कि इस समय देश बहुत बड़े खतरे का सामना कर रहा है। पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग (एमबीसी), अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यकों के आरक्षण पर खतरा है।

सीएम एमके स्टालिन ने भाजपा पर किया हमला

उन्होंने कहा कि भाजपा आरक्षण के खिलाफ है और यही कारण है कि केंद्र सरकार में पिछड़े वर्ग के तीन प्रतिशत सचिव भी नहीं हैं। केंद्र सरकार द्वारा प्रशासित उच्च शिक्षण संस्थानों में ओबीसी, एससी और एसटी से संबंधित उम्मीदवारों को आरक्षण के माध्यम से प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर जैसे पदों पर नहीं चुना जाता है। यह पिछड़े समाज के साथ अन्याय है।

यह भी पढ़ेंः CJI चंद्रचूड़ ने नागपुर में HC बार एसोसिएशन के तीन दिवसीय शताब्दी वर्ष समारोह का किया उद्घाटन

यह भी पढ़ेंः भारतीय तटरक्षक बल ने 27 बांग्लादेशी मछुआरों को किया रेस्क्यू, नाव का हुआ था स्टीयरिंग गियर खराब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।