विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय तटरक्षक बल ने 27 बांग्लादेशी मछुआरों को किया रेस्क्यू, नाव का हुआ था स्टीयरिंग गियर खराब

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Fri, 05 Apr 2024 10:00 PM (IST)

भारतीय तटरक्षक बल ने 27 बांग्लादेशी मछुआरों की जान बचाई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि बांग्लादेशी मछुआरों की ...और पढ़ें

भारतीय तटरक्षक बल ने 27 बांग्लादेशी मछुआरों को किया रेस्क्यू। फाइल फोटो।
भारतीय तटरक्षक बल ने 27 बांग्लादेशी मछुआरों को किया रेस्क्यू। फाइल फोटो।

पीटीआई, नई दिल्ली। भारतीय तटरक्षक बल ने 27 बांग्लादेशी मछुआरों की जान बचाई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि बांग्लादेशी मछुआरों की मछली पकड़ने वाली नाव भारतीय क्षेत्र में बह गई थी।

नाव का हुआ था स्टीयरिंग गियर खराब

तटरक्षक बल ने कहा कि चार अप्रैल को दिन में 11: 30 बजे भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर गश्त के दौरान भारतीय तटरक्षक जहाज 'अमोघ' ने बांग्लादेशी मछली पकड़ने वाली नाव (बीएफबी) 'सागर' को भारतीय जल क्षेत्र में बहते हुए देखा। जांच के लिए टीम को भेजा गया। पता चला कि स्टीयरिंग गियर खराब होने के कारण नाव भारतीय जल क्षेत्र पहुंच गई थी।

भारत ने बांग्लादेश को दी घटना की जानकारी

टीम ने खराबी को ठीक करने की कोशिश की, लेकिन बीएफबी का पतवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त था। मौसम की अनुकूल स्थिति को देखते हुए बीएफबी को भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर लाने का निर्णय लिया। इस बीच भारतीय तटरक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय ने बांग्लादेश तटरक्षक बल को घटना की जानकारी दी।

  • बांग्लादेश तटरक्षक बल ने बांग्लादेश तट रक्षक जहाज 'कमरुज्जमां' को बीएफबी को खींचने के लिए तैनात किया।
  • 'कमरुज्जमां' शाम लगभग पौने सात बजे अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास पहुंचा।
  • 'अमोघ' ने बांग्लादेशी मछुआरों को बीएफबी के साथ 'कमरुज्जमां' को सौंप दिया।

यह भी पढ़ेंः Congress Manifesto: कांग्रेस के घोषणापत्र से OPS गायब, मणिपुर सरकार को लेकर मेनिफेस्टो में क्या है पार्टी का रुख?

यह भी पढ़ेंः Congress Manifesto: कांग्रेस के घोषणापत्र से OPS गायब, मणिपुर सरकार को लेकर मेनिफेस्टो में क्या है पार्टी का रुख?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।