विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CJI चंद्रचूड़ ने नागपुर में HC बार एसोसिएशन के तीन दिवसीय शताब्दी वर्ष समारोह का किया उद्घाटन

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Fri, 05 Apr 2024 10:56 PM (IST)

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को नागपुर में हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के तीन दिवसीय शताब्दी वर्ष समारोह का ...और पढ़ें

CJI चंद्रचूड़ ने नागपुर में HC बार एसोसिएशन के तीन दिवसीय शताब्दी वर्ष समारोह का किया उद्घाटन। फाइल फोटो।
CJI चंद्रचूड़ ने नागपुर में HC बार एसोसिएशन के तीन दिवसीय शताब्दी वर्ष समारोह का किया उद्घाटन। फाइल फोटो।

एएनआई, नागपुर। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को नागपुर में हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के तीन दिवसीय शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि यह नागपुर है जहां बाबासाहेब ने बौद्ध धर्म अपनाया था। यह वर्ष न सिर्फ बार एसोसिएशन की शताब्दी का प्रतीक है, बल्कि डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर द्वारा अपनी वकालत शुरू करने के 100 वर्ष पूरे हो गए हैं।

स्थापित की गई है बाबासाहेब की प्रतीमा

सीजेआई ने आगे कहा कि डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर के वकालत शुरू करने के सौ साल पूरे होने के उपरांत उनके सम्मान में सुप्रीम कोर्ट ने डॉ. अम्बेडकर की एक प्रतिमा स्थापित की है जो कि हमारे संवैधानिक कर्तव्यों को पूरा करने में उनकी मार्गदर्शक उपस्थिति का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि नागपुर का एक छोटा सा हिस्सा अब हमेशा के लिए है सुप्रीम कोर्ट का हिस्सा हो गया है।

यह भी पढ़ेंः 'न्यायपालिका पर दबाव डालने का प्रयास कर रहा खास समूह', हरीश साल्वे समेत 600 से अधिक वकीलों ने CJI चंद्रचूड़ को लिखी चिट्ठी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।