हैदराबाद: कब्रिस्तान में छुपाए गए 414 एलपीजी सिलिंडर जब्त, 10 गिरफ्तार
अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण एलपीजी की कमी के बीच, हैदराबाद पुलिस ने बंजारा हिल्स के एक कब्रिस्तान से 414 अवैध एलपीजी सिलिंडर जब्त किए और 10 लोगों को गिरफ्तार किया।

हैदराबाद पुलिस ने जब्त किए 414 एलपीजी सिलिंडर
HighLights
हैदराबाद पुलिस ने कब्रिस्तान से 414 अवैध एलपीजी सिलिंडर जब्त किए।
बंजारा हिल्स में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए छिपाए गए थे।
अवैध जमाखोरी मामले में 10 लोग गिरफ्तार।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान युद्ध के कारण एलपीजी की लगातार कमी के बीच हैदराबाद पुलिस ने सोमवार को एक कब्रिस्तान में छिपाए गए 414 सिलिंडर जब्त किए और 10 लोगों को गिरफ्तार किया।
आरोपितों ने बंजारा हिल्स स्थित नागार्जुन एक्स रोड के पास कब्रिस्तान में सिलिंडर अवैध रूप से जमा कर रखे थे और ऊंचे दामों पर बेच रहे थे। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक गैस आपूर्तिकर्ता, तीन गैस डिलीवरी बॉय, दो ड्राइवर और मजदूर शामिल हैं।
पुलिस कमिश्नर वी.सी. सज्जनार के अनुसार, बंजारा हिल्स के एक कब्रिस्तान में 414 एलपीजी सिलिंडर अवैध रूप से जमा करने का पता चला था। आरोपितों के कब्जे से 11 परिवहन वाहनों सहित 21.88 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
आरोपित मोहम्मद आमिर एचपी गैस की एजेंसी चलाता है। यह एजेंसी शमशाबाद में स्थित है, जबकि इसका कार्यालय हैदराबाद के अफजलगंज के पास है।
(समाचार एजेंसी आइएएनएस के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- 94 हजार टन एलपीजी लेकर आ रहे हैं टैंकर, होर्मुज में अब भी 18 भारतीय जहाज फंसे; सरकार ने बनाया ये प्लान
यह भी पढ़ें- MP में पेट्रोल पंपों की होगी औचक जांच, अकारण बंद रखा तो होगी कार्रवाई; कालाबाजारी-जमाखोरी पर सरकार सख्त
