Human Rights Day 2023: मानव अधिकार दिवस आज, NHRC के कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति धनखड़ होंगे मुख्य अतिथि; जानिए इस दिन का महत्व
Human Rights Day 2023 अगर देखा जाए तो समानता का अधिकार धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार भेदभाव से आजादी का अधिकार अभिव्यक्ति की आजादी शिक्षा एवं भोजन का अधिकार बराबरी एवं सम्मान का अधिकार वगैरह ह्यूमन राइट्स के दायरे में ही आते हैं। इस साल मानव अधिकार दिवस की थीम भविष्य में मानव अधिकार संस्कृति को समेकित और कायम रखना है।

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। आज मानव अधिकार दिवस मनाएगा विश्वभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। हर साल 10 दिसंबर को Human Rights Day सेलिब्रेट किया जाता है। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग भी आज मानव अधिकार दिवस मनाएगा। देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इसके मुख्य अतिथि होंगे।
Human Rights Day का इतिहास
सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान हुए अत्याचारों ने मानव अधिकारों को अतंरराष्ट्रीय मंच पर एक अहम मुद्दा बना दिया। इसलिए 10 दिसंबर 1948 के दिन UN के 56 सदस्यों ने यूनिवर्सल डिक्लेरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स को अडॉप्ट किया था। इसी वजह से 10 दिसंबर को इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स-डे के रूप में मनाया जाने लगा। भारत में 28 सितंबर 1993 को ह्यूमन राइट्स कानून में शामिल किया गया। इसी साल 12 अक्टूबर को National Human Rights Commission का गठन किया गया।
अगर ठीक से समझा जाए तो समानता का अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार, भेदभाव से आजादी का अधिकार, अभिव्यक्ति की आजादी, शिक्षा एवं भोजन का अधिकार, बराबरी एवं सम्मान का अधिकार वगैरह ह्यूमन राइट्स के दायरे में ही आते हैं। इस साल मानव अधिकार दिवस की थीम 'भविष्य में मानव अधिकार संस्कृति को समेकित और कायम रखना' है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।