Ukraine Russia War: जानिए- कैसे परिवारों के बीच दूरियां बना रही है रूस-यूक्रेन की लड़ाई
Ukraine Russia War यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग को आज सातवां दिन है। इस युद्ध के चलते दोनों देशों में बसे कई परिवारों के बीच दूरियां आ रही हैं। दोनों देशों के बीच में माहौल अब अजीब सा हो गया है।

नई दिल्ली, जेएनएन। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध आज भी जारी है। दोनों देशों के कई परिवारों में रिश्तेदारियां हैं, लेकिन अब इस युद्ध ने परिवारों में दूरियां बना दी है। दरअसल, दोनों पड़ोसी देशों में हैं कई परिवारों की रिश्तेदारियां है। हालांकि, अब माहौल अजब हो गया है।
रूसी मां और यूक्रेनी पिता की संतान एलोना चेराकास्की का बचपन यूं तो मास्को में बीता है, लेकिन हर वर्ष गर्मियों में वह यूक्रेन जाती थीं। यूक्रेन में ब्लैक सी के पास ओडेसा शहर में उनके दादा-दादी रहते थे। कभी उन्हें अपनी बहुसांस्कृतिक पहचान पर गर्व था, लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से सब कुछ बदल सा गया है।
चेराकास्की का मानना है कि युद्ध का मतलब है कि जैसे उनकी मां उनके पिता पर हमला कर रही हों। 45 वर्ष की हो चुकीं एलोना अब लंदन में रहती हैं। उनका कहना है कि यह युद्ध मेरे लिए बहुत निजी हमले जैसा है। रूस और यूक्रेन में बसे रिश्तेदार केवल एलोना की ही यह कहानी नहीं है। उनके जैसे कई अन्य भी इसी पीड़ा में हैं जिनके रिश्तेदार, चचेरे भाई बहन रूस या यूक्रेन में बसे हैं। कभी प्रेम से रहने वाले यह भाई-बहन और रिश्तेदार अब एक दूसरे के सामने युद्ध की स्थिति वाले देशों की सीमाओं पर खड़े हैं। इस युद्ध के कारण कई परिवारों में विवाद की स्थिति है। कई परिवारों की तो यह स्थिति है कि उनमें रिश्तेदार युद्ध में एक दूसरे के सामने भी हो सकते हैं।
प्रोफेसर का दर्द
अमेरिका के वर्जीनिया में रहने वाले 64 साल के प्रोफेसर डैन हबार्ड का पालन पोषण उनकी रूसी मां ने अमेरिका में किया। इसमें मां का सहयोग उनकी सौतेली दादी ने किया जो यूक्रेन की थीं। हैबार्ड उन्हें प्यार से बाबुस्का बुलाते थे। वह कहते हैं कि मैं इस खबर से दूर रहने की कोशिश करता हूं क्योंकि यह मेरे लिए अत्यधिक पीड़ादायक है। एक व्यक्ति की महात्वाकांक्षा के कारण मेरे चचेरे भाई बहन एक दूसरे को मार रहे हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।