Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आंध्र प्रदेश की नई राजधानी विशाखापट्टनम के बारे में कितना जानते हैं आप? जानें इससे जुड़ी जानकारियां और इतिहास

    By Ashisha Singh RajputEdited By: Ashisha Singh Rajput
    Updated: Tue, 31 Jan 2023 06:20 PM (IST)

    इस लेख में आंध्र प्रदेश राज्य की राजधानी और उससे संबंधित सभी प्रकार की जानकारी को साझा की गई है। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं या सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे है तो आपके लिए यह जानना बेहद खास हो सकता है। (जागरण- फोटो)

    Hero Image
    शहर की कनेक्टिविटी परफेक्ट है, जिसमें यह हाईवे, रेल, हवाई और जलमार्ग से जुड़ा है।

    नई दिल्ली, एएनआई। आंध्र प्रदेश की राजधानी अक्सर चर्चाओं का हिस्सा रहती है। एक बार फिर इसे लेकर लोगों के बीच बातें शुरू हो गई हैं और इसके पीछे की वजह है मंगलवार को किया गया एक बड़ा एलान। जी हां सीएम जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश की नई राजधानी होगी। यह घोषणा सीएम रेड्डी ने मार्च में विशाखापट्टनम में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस लेख में आंध्र प्रदेश राज्य की राजधानी और उससे संबंधित सभी प्रकार की जानकारी को साझा की गई है। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं या सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे है तो आपके लिए यह जानना बेहद खास हो सकता है। तो, आइए जानते हैं इससे जुड़ी हर एक बात-

    अभी अमरावती है आंध्र प्रदेश की राजधानी

    अभी आन्ध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती है। तत्कालीन मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तमाम विवादों को दरकिनार कर 23 अप्रैल, 2015 को आंध्र प्रदेश की नई राजधानी के लिए अमरावती को चुना था। वहीं 22 अक्टूबर, 2015 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमरावती में नई राजधानी के निर्माण के लिए बुनियाद रखी। इसके बाद, 2020 में राज्य ने तीन राजधानी शहर बनाने की योजना बनाई गई थी, जिनमें अमरावती (विधायी राजधानी), विशाखापत्तनम (कार्यकारी राजधानी) और कुरनूल (न्यायिक राजधानी) के नाम शामिल थे। लेकिन जगन मोहन रेड्डी की सरकार ने बीते साल नवंबर में विवादास्पद आंध्र प्रदेश विकेंद्रीकरण और सभी क्षेत्रों के समावेशी विकास अधिनियम 2020 को निरस्त कर दिया था।

    विशाखापट्टनम का इतिहास और उससे जुड़ी जरुरी जानकारियां

    आंध्र सरकार की राजधानी को विशाखापत्तनम चुनने के पीछे कई वजहें हैं। शहर की कनेक्टिविटी परफेक्ट है, जिसमें यह हाईवे, रेल, हवाई और जलमार्ग से जुड़ा है। इसके साथ ही शहर की आर्थिक क्षमता भी ज्यादा है, जिसमें संपन्न बंदरगाह, आईटी उद्योग और इस्पात संयंत्र के अलावा एक प्रमुख आर्थिक केंद्र हैं। यदि इस शहर की प्राकृतिक सुंदरता की बात करें तो यहां हरियाली और खूबसूरत नजारों का एक ऐसा समावेश है, जो हर किसी को मोहित कर लेता है।

    विशाखापट्टनम देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से शुमार है। सरकार शहर को भौतिक रूप से और भी खूबसूरत बनाने के लिए बुनियादी ढांचे में पर योजनायें बना रही है। इसके साथ ही सरकार इसके सुधार में निवेश कर रही है, जिससे निवेशकों और व्यवसायों के लिए इसे ज्यादा आसान बनाया जा सके।

    • क्षेत्र:- 1048 वर्ग किमी
    • जनसंख्या:- 19.595 लाख
    • साक्षरता दर:- 59.85%
    • राजस्व विभाग:- 2
    • मंडल:- 11
    • गांव:- 160
    • नगर निगम:- 1
    • नगर पालिका:- 0

    यह भी पढ़ें- 5G in India: कई बड़े शहरों तक पहुंची 5G सेवा, जानिए आपको कैसे मिलेगी सुविधा

    यह भी पढ़ें- Fact Check: गोपालगंज में क्रिकेट खेलने के विवाद के कारण हुई हिंसा की घटना को सांप्रदायिक रंग देकर किया जा रहा वायरल