यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kerala News: POCSO मामले में गिरफ्तार आरोपी पर फूटा लोगों का गुस्सा, घर में लगा दी आग
Kerala News केरल में एक आरोपी को POCSO मामले में गिरफ्तार किया गया। इस मामले में आरोपी पर लोगों का ...और पढ़ें

कोझीकोड (केरल), एजेंसी। केरल (Kerala) में शनिवार को पाक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार होने के बाद पय्योली तट पर उसके घर में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। यह घटना पय्योली के अयिनिकड समुद्र तट (Ayinikad beach) के आरोपी टी मजीद को मामले के सिलसिले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के कुछ घंटों बाद हुई। शनिवार को पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने मजीद के खिलाफ शुक्रवार दोपहर एक नाबालिग लड़की से 'यौन शोषण' करने का मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि आधी रात के करीब लोगों ने मजीद के घर में आग लगा दी। इससे उसका फूस की छत वाला घर लगभग जलकर खाक हो गया।
आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
घनी आबादी वाले तटीय इलाके में आस-पास के घरों में आग की लपटों को फैलने से रोकने के लिए दमकलकर्मियों को सेवा में लगाया गया था। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
मेघालय में आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
बता दें, कुछ दिन पहले मेघालय में जोवाई जेल से भागे छह अपराधियों में से चार को पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले के शांगपुंग गांव में भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला । मेघालय के डीजीपी एलआर बिश्नोई ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शवों को अस्पताल ले जाया जाएगा और पहचान की जाएगी।
इससे पहले, बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में रक्सौल के कलिकापुर में ग्रामीणों की आक्रामक भीड़ ने एक युवक को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं, राजस्थान के अलवर में ट्रैक्टर चोर समझकर एक सब्जी विक्रेता की लोगों ने पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
