विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mob Lynching: मेघालय में भीड़ ने पीट-पीटकर चार अपराधियों को मार डाला, सभी जेल से भागे हुए थे

By Achyut KumarEdited By:
Published: Sun, 11 Sep 2022 10:18 PM (IST)

Mob Lynching मेघालय के पश्चिमी जयंतिया जिले के एक गांव में भीड़ ने पीट-पीटकर चार अपराधियों को मार डाला। ये ...और पढ़ें

मेघालय में भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला
मेघालय में भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

शिलांग (मेघालय), एजेंसी । Mob Lynching: मेघालय (Meghalaya) की जोवाई जेल (Jowai Jail) से हाल ही में भागे छह अपराधियों में से चार को पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले (West Jaintia Hills district) के शांगपुंग गांव (Shangpung Village) में भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला । मेघालय के डीजीपी एलआर बिश्नोई ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शवों को अस्पताल ले जाया जाएगा और पहचान की जाएगी।

बता दें, शनिवार को 6 कैदी जेल कर्मियों को चकमा देकर जोवाई जिला जेल से फरार हो गए थे। उनकी तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई थी।

शवों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। अस्पताल में शवों की पहचान की जाएगी।

बिहार में मॉब लिंचिंग

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में रक्सौल के कलिकापुर में बुधवार की देर रात ग्रामीणों की आक्रामक भीड़ ने एक युवक को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। उन्होंने न पुलिस को सूचना दी, न उसका बयान लिया, ना जांच हुई और न ही सुनवाई का एक भी मौका दिया। बस आरोप लगाकर कानून को अपने हाथ में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

राजस्थान में मॉब लिचिंग

अगस्त महीने में राजस्थान के अलवर जिले के रामबास गांव में एक समुदाय विशेष के लोगों ने ट्रैक्टर चोर समझकर सब्जी का ठेला लगाने वाले चिरंजी लाल सैनी (50) की रविवार देर रात पिटाई कर दी। इससे चिंरजी लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गोविंदगढ़ पुलिस थाने का घेराव कर आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: Bihar Mob Lynching: पूर्वी चंपारण में भीड़ ने युवक को पीट-पीट कर मार डाला, बच्‍चा चोरी का था आरोप

ये भी पढ़ें: राजस्थान के अलवर में माब लिचिंग, दो दर्जन लोगों की पिटाई से घायल की अस्पताल में हुई मौत