विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Mob Lynching: पूर्वी चंपारण में भीड़ ने युवक को पीट-पीट कर मार डाला, बच्‍चा चोरी का था आरोप

By Ajit KumarEdited By:
Published: Thu, 08 Sep 2022 11:24 AM (IST)

Bihar Mob Lynching पलनवा थाना क्षेत्र के कलिकापुर में बुधवार की रात गांव वालों की उग्र भीड़ के हत्‍थे चढ़ा ...और पढ़ें

रक्सौल केे कलिकापुर में बच्‍चा चोरी के आरोप में युवक की पीटाई के दौरान मौत। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
रक्सौल केे कलिकापुर में बच्‍चा चोरी के आरोप में युवक की पीटाई के दौरान मौत। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

रक्सौल (पूचं), जासं। रक्सौल के कलिकापुर में बुधवार की देर एक भयावह घटना देखने को मिली। ग्रामीणों की आक्रामक भीड़ ने कथित इंसाफ करते हुए एक युवक को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। ना पुलिस को सूचना दी गई, ना बयान लिया गया, ना जांच हुई और ना ही सुनवाई का एक भी मौका दिया गया। बस आरोप लगाया गया और कानून को हाथ में लेकर कार्रवाई की गई। युवक की मरते दम तक लात-घूसे, बांस बलले से पीटाई की गई थी। जब देखा गया की शरीर में जान नहीं बची तब पुलिस को औपचारिकता निभाने के लिए फोन कर बुलाया गया। फिर शव को पुलिस लाद कर जांच पड़ताल के लिए ले गई। 

हालांकी लोगों के अनुसार, कुछ महिनों से पूर्वी चंपारण के सीमावर्ती इलाकों में बच्‍चों को अगवा करने वाला एक गिरोह सक्रीय है। इस वजह से भी यहां दहशत का माहौल बना हुआ है। इसी भी अज्ञात या संदिग्‍ध व्‍यक्ति को शक भरी निगाह से देखा जाने लगा है। आए दिन ऐसी घटनाएं देखने को मिल रही है।

महिला ने देर रात किया हल्ला और जुट गए लोग

बता दें कि रक्सौल अनुमंडल के पलनवा थाना क्षेत्र के कलिकापुर गांव में बुधवार के देर रात्रि में बच्चा चोरी करने के आरोप में एक युवक की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार वकील मियां की पत्नी ने देर रात्रि में हो-हल्ला किया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुटी और एक युवक की पिटाई कर दी।

शव को कब्जे में ले जांच में जुटी पुलिस

पिटाई इतनी गंभीर हुई जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मृत युवक की पहचान अनुमंडल के खरकटवा गांव निवासी 40 वर्षीय मेघू मुखिया बिन के रूप में किया गया हैं। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हैं।