विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kerala School Timings: IUML का केरल सरकार से आग्रह, खारिज करें 'स्कूल का समय' बदलने का प्रस्ताव

By AgencyEdited By: Monika Minal
Published: Sat, 24 Sep 2022 02:43 PM (IST)

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्कूल एजुकेशन पर एमए खादर कमिटी ने हाल में ही रिपोर्ट सबमिट किया। इसमें ही मौजूदा ...और पढ़ें

IUML का केरल सरकार से आग्रह, खारिज करें 'स्कूल का समय' बदलने का प्रस्ताव
IUML का केरल सरकार से आग्रह, खारिज करें 'स्कूल का समय' बदलने का प्रस्ताव

 नई दिल्ली, एजेंसी। केरल में स्कूल का समय बदलने के प्रस्ताव का इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (Indian Union Muslim League, IUML) ने विरोध किया है। यह प्रस्ताव सरकार द्वारा नियुक्त पैनल की ओर से दिया गया था। शनिवार को IUML ने राज्य सरकार से अपील की कि पैनल द्वारा दिए गए स्कूल बदलने के प्रस्ताव को खारिज कर दें। इसके पीछे IUML ने तर्क दिया कि यदि समय बदल दिया जाएगा तो इसका गहरा असर धार्मिक शिक्षा पर होगा। IUML के जनरल सेक्रेटरी पीएमए सलाम (P M A Salam) ने कहा, ' अंतिम निर्णय लेने से पहले सरकार को धार्मिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों के साथ मामले पर चर्चा करनी चाहिए।'

स्कूल एजुकेशन पर कमिटी ने सबमिट की रिपोर्ट 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल एजुकेशन पर एमए खादर कमिटी ने हाल में ही रिपोर्ट सबमिट किया। इसमें ही मौजूदा स्कूल के समय में बदलाव का प्रस्ताव दिया गया है।बता दें कि अभी स्कूल का समय सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक का है। जनरल सेक्रेटरी ने इस बात पर जोर दिया कि मामले में उनकी पार्टी धार्मिक संगठनों के साथ है । उन्होंने यह भी कहा, 'मौजूदा स्कूल के समय में बदलाव से निश्चित तौर पर मदरसा के अध्ययनों पर असर होगा। सुबह 7 बजे से 8.30 बजे तक का सीमित समय ही अभी धार्मिक अध्ययन के लिए उपलब्ध है।' खादर कमिटी रिपोर्ट के दूसरे हिस्से को सरकार के पास गुरुवार को सबमिट कर दिया गया।

मदरसे का अध्ययन प्रभावित 

सुन्नी मुस्लिम बुद्धिजीवियों के समूह 'समस्त केरल Jem-इय्यालतुल उलामा (Samastha) ने भी इसपर आपत्ति जताई है। इनका कहना है कि इससे कम्युनिटी के बच्चों का मदरसा अध्ययन प्रभावित होगा। इस एसोसिएशन ने शंका तक जाहिर की कि यह कदम धार्मिक अध्ययनों को हतोत्साहित करने वाला है। साथ ही यह भी कहा कि यह किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है।

केरल में जनसंख्या के आधार पर अल्पसंख्यक स्कॉलरशिप का फैसला, IUML ने जताई राज्य में विद्रोह की आशंका

केरल के CM ने Gender Neutral Policy पर दी सफाई, कहा- सरकार बच्चों पर नहीं थोप रही यूनिफार्म