विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Attack On ED: ईडी टीम पर हमले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय सख्त, ममता सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

By Agency Edited By: Babli Kumari
Published: Tue, 09 Jan 2024 07:40 PM (IST)

उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली और इसके बाद बनगांव में तृणमूल नेताओं के ठिकानों पर राशन घोटाले में छापेमारी ...और पढ़ें

ईडी टीमों पर हुए हमलों पर गृह मंत्रालय ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट
ईडी टीमों पर हुए हमलों पर गृह मंत्रालय ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

HighLights

  1. ईडी टीमों पर हुए हमलों पर गृह मंत्रालय ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट
  2. 5 जनवरी तक का दिया समय

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली और इसके बाद बनगांव में तृणमूल नेताओं के ठिकानों पर राशन घोटाले में छापेमारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर हालिया हमले के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ममता सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

सूत्रों के हवाले से मंगलवार को पता चला है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पांच जनवरी की घटना को लेकर बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

इस घटना को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल और विपक्षी दल भाजपा के बीच जुबानी जंग चल रहा है। तृणमूल के कुछ मंत्रियों ने यह जताने की कोशिश की है कि ईडी की टीम पर हमला जन आक्रोश के कारण हुई है।

हमले में ईडी के तीन अधिकारी हुए घायल

पांच जनवरी को ईडी की टीम राज्य की राशन प्रणाली में कथित अनियमितताओं के संबंध में संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी करने पहुंची थी, जब शेख के सैकड़ों समर्थकों ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में ईडी के तीन अधिकारी घायल हो गए।

ईडी अधिकारियों से छीने गए आधिकारिक सामान

हमले के बाद ईडी ने कहा था कि तलाशी के दौरान एक परिसर में ईडी टीम और सीआरपीएफ कर्मियों पर 800-1000 लोगों ने जान लेने के इरादे से हमला किया। वे लोग लाठी, पत्थर और ईंट जैसे हथियार से लैश थे।  अधिकारियों ने यह भी आरोप लगाया था कि हिंसक भीड़ ने ईडी अधिकारियों के निजी और आधिकारिक सामान जैसे कि उनके मोबाइल फोन, लैपटाप, नकदी, वालेट आदि भी छीन लिए, या लूट लिए लिए थे और एजेंसी के कुछ वाहनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था।

इसके बाद देर रात बनगांव में भी एक अन्य तृणमूल नेता की गिरफ्तारी के दौरान ईडी की टीम पर फिर पथारव और हमले हुए थे जिसमें उनकी गाड़ी के कांच टूट गए।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 के विजेताओं को बधाई दी, कहा- वैश्विक मंच पर भारत का झंडा ऊंचा किया

यह भी पढ़े- जनसंख्या में वृद्धि के चलते मझोले और छोटे शहरों में घरों की मांग होगी तेज, देश में 2036 तक 6.4 करोड़ अतिरिक्त मकानों की होगी जरूरत