Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    असम और मिजोरम के तीन दिनों के दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, क्या है प्लान?

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 07:51 AM (IST)

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने तीन दिवसीय दौरे के लिए असम और मिजोरम पहुंच गए हैं। इस दौरान अमित शाह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जोरहाट हवाई अड्डे पर अमित शाह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर अमित शाह के आगमन और उनके स्वागत की जानकारी दी।

    Hero Image
    असम और मिजोरम के दौरे पर गए अमित शाह (फोटो सोर्स- एएनआई)

    एएनआई, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अमस और मिजोरम के अपने तीन दिवसीय दौरे के लिए शुक्रवार को जोरहाट पहुंचे। जोरहाट हवाई अड्डे पर अमस के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ अमित शाह का जोरदार स्वागत किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है अमित शाह का प्लान?

    असम के सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, "हम माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का असम की पवित्र भूमि पर जोरहाट हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत करते हैं।" जोरहाट पहुंचने के बाद गृह मंत्री गोलाघाट जिले के निकटवर्ती कस्बे डेरगांव के लिए रवाना हो गए।

    अधिकारियों ने बताया कि, शनिवार को अमित शाह पुलिस अकादमी का उद्घाटन करेंगे, जिसका पहला चरण 167.4 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हो चुका है। पुलिस अकादमी के दूसरे चरण जिसकी लागत 425.48 करोड़ है, उसकी आधारशिला भी अमित शाह द्वारा रखी जाएगी। इसके बाद गृह मंत्री मिजोरम के लिए रवाना हो जाएंगे।

    मिजोरम में किन-किन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा?

    मिजोरम में अमित शाह असम राइफल्स के प्रतिष्ठानों को आइजोल से राज्य की राजधानी से लगभग 15 किलोमीटर दूर जोखावसांग में स्थानांतरित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। अधिकारियों ने बताया कि अमित शाह शनिवार शाम गुवाहाटी लौट जाएंगे और कोइनाधोरा क्षेत्र में राज्य अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे।

    रविवार सुबह को अमित शाह ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन (एबीएसयू) के 57वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करने के लिए कोकराझार जिले के दोतमा के लिए रवाना होंगे। इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री, बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) के प्रमुख प्रमोद बोरो, वरिष्ठ मंत्री, सांसद और प्रमुख हितधारक मौजूद रहेंगे।