Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Swarnrekha River History: भारत में सोने के नाम पर है एक ऐसी नदी, जिसकी रेत में है स्वर्ण भंडार; जानिए कहां...

    Swarnrekha Nadi History भारत कई अजूबों और अनसुलझे रहस्यों का देश है। ऐसा ही एक रहस्य झारखंड के अनछुए इलाकों से होकर बहती स्वर्णरेखा नदी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस नदी के पानी में शुद्ध सोना है। यह नदी झारखंड पश्चिम बंगाल और ओडिशा से होकर बहती है।

    By Babli KumariEdited By: Babli KumariUpdated: Thu, 27 Apr 2023 11:45 AM (IST)
    Hero Image
    Swarnrekha River History स्वर्णरेखा नदी इतिहास (जागरण ग्राफिक्स)

    नई दिल्ली, जागरण डेस्क। Swarnrekha River Facts and History: भारत एक खूबसूरत देश है, जिसकी खूबसूरती को दर्शाती हैं यहां की विभिन्न जगहें। देश में कहीं रेगिस्तान है, कहीं हरियाली तो कहीं वादियां। कहीं समुद्र तट के बेहतरीन नजारे हैं, तो कहीं दूर-दूर तक फैली नदियां हैं। भारत में वह सबकुछ है जो किसी देश को बेहद खूबसूरत बनाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुनिया में ऐसा देश कोई दूसरा नहीं। यहां कई हरे–भरे पहाड़ हैं, तीनों ओर हजारों किलोमीटर की समुद्री तट रेखा है, जिसमें हजारों टापू और बीच हैं। यहां हिमालय और बर्फ से ढकी पहाड़ियां भी हैं, तो दूसरी ओर तपते रेगिस्तान भी।

    भारत की मिट्टी को दुनिया की सबसे बड़ी नदियों में से कुछ महत्वपूर्ण नदियों ने उपजाऊ बनाया है। विश्व की कुछ गिनी–चुनी पुरानी नदी–घाटी सभ्यताएं भारत में ही विकसित हुई हैं। यहां उत्तर में सिंधु, हिमालय के तराई क्षेत्र में गंगा का विशाल मैदान, पूर्वोत्तर में ब्रह्मपुत्र, मध्य में नर्मदा और दक्षिण में कावेरी व गोदावरी का विशाल बेसिन और सहायक नदियों का संजाल है।

    भारत की प्रमुख नदियां...

    मुख्य नदियों में गंगा, यमुना, सिंधु, झेलम, कृष्णा, कावेरी, गोदावरी, गोमती, महानदी, नर्मदा, क्षिप्रा, सरयू और ब्रह्मपुत्र बड़ी नदियां तो हैं ही, परंतु इनकी सहायक नदियां भी सैकड़ों की संख्या में हैं।

    भारत में सैकड़ों छोटी-बड़ी नदियां बहती हैं। ये नदियां लोगों के जीवन-यापन का साधन भी हैं। कई राज्यों के किसान खेती के लिए नदियों के पानी पर ही निर्भर हैं। लेकिन आज हम आपको भारत की एक ऐसी नदी के बारे में बताएंगे जिसमें से सोना निकलता है। आसपास रहने वाले लोगों के लिए यह नदी कमाई का जरिया है। आइये जानते हैं सोने की इस नदी के बारे में- 

    • भारत के झारखंड राज्य में यह नदी बहती है जिसका नाम सुवर्णरेखा नदी और स्वर्णरेखा (Swarnrekha Nadi) है। यह नदी पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी बहती है।
    • झारखंड की राजधानी रांची से 16 किलोमीटर दूर  छोटा नागपुर के पठार में स्थित नगड़ी गांव में चुआं से निकलती है। इस नदी की कुल लंबाई 474 किमी है। यह नदी बंगाल की खाड़ी में मिलती है। 

    कैसे नदी में निकलता है सोना 

    अभी तक यह रहस्य है कि आखिर स्वर्णरेखा नदी में सोना कहां से आता है। कुछ भूवैज्ञानिकों का मानना है कि चट्टानों से होकर स्वर्णरेखा नदी आती है। हो सकता है कि इसलिए इसमें सोने के कण में मिलते हैं। हालांकि इसको लेकर कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं। 

    स्वर्णरेखा नदी की सहायक नदी में भी सोना निकलता है। स्वर्णरेखा की सहायक नदी करकरी की रेत में भी सोने के कण निकलते हैं। इसमें भी लोग सोना निकालते हैं। यह भी अनुमान लगाया जाता है कि स्वर्णरेखा नदी में करकरी नदी से सोना आता है।