Gujarat Assembly Election: भाजपा का एक ही लक्ष्य, हमारा गुजरात विकसित और समृद्ध बने- पीएम मोदी
पीएम नरेन्द्र मोदी गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में जनसभाएं कर रहे हैं। उन्होंने वेरावल और धोराजी में रैली की। बता दें कि पीएम तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। गृहमंत्री अमित शाह भी आज दो रैलियां करेंगे। गौरतलब कि गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होना है। वोटिंग 1 और 5 दिसंबर को होगी।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। गुजरात विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन का वक्त रह गया है। चुनाव नजदीक आते ही सभी दलों ने प्रचार तेज कर दिया है। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। विभिन्न दलों के तमाम बड़े नेता अपनी-अपनी पार्टियों के लिए प्रचार कर माहौल बनाने में जुटी है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी गुजरात में अपने तूफानी प्रचार का आगाज कर दिया है। मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन यानी आज पीएम सौराष्ट्र क्षेत्र में चार रैलियां करेंगे। इससे पहले मोदी ने सोमनाथ मंदिर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। मोदी वेरावल और धोराजी में रैली कर चुके हैं। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह रविवार को तापी और नर्मदा जिले में रैलियां करेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात में आज से 20 साल पहले मेडिकल की सिर्फ 1000 से 1200 सीटें थीं, लेकिन आज के समय यहां करीब 66200 एमबीबीएस सीटें हैं, जो गुजरात के युवाओं के लिए डॉक्टर बनने के दरवाजे खोल दिए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के बोटाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हर तरफ से एक ही बात सुनने को मिल रही है फिर एक बार मोदी सरकार...। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, गुजरात की जनता ने अभूतपूर्व जीत का फैसला किया है।

गुजरात के बोटाद में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह चुनाव न केवल अगले पांच वर्षों के लिए है, बल्कि यह निर्धारित करेगा कि गुजरात 25 वर्षों के बाद कैसा दिखेगा।
Gujarat | This election is not only for the next five years, but it will determine how Gujarat will look after 25 years: PM Narendra Modi during a public rally in Botad pic.twitter.com/R5pnPxBox4
— ANI (@ANI) November 20, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बोटाद में एक जनसभा कार्यक्रम में हुए शामिल।
गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोटाद में एक जनसभा में शामिल हुए। pic.twitter.com/Ny90R4piuM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2022
पीएम ने कहा, आपने कल देखा होगा कि कैसे एक कांग्रेस नेता एक महिला के साथ पदयात्रा कर रहे थे। वो महिला नर्मदा विरोधी कार्यकर्ता थी। वह और अन्य लोगों ने कानूनी अड़चनें पैदा करके परियोजना को तीन दशकों तक रोके रखा था।
मोदी ने कहा कि अमरेली जिला समुद्री व्यापार का एक बड़ा केंद्र बनने जा रहा है जो इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा। गुजरात में जो कृषि विकास दर माइनस में थी, वह हमारी मेहनत का ही परिणाम है कि आज गुजरात की कृषि विकास दर दहाई अंक में पहुंच गई है।
मोदी ने अमरेली में जनसभा करते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे घर आ गया हूं। जीवराज मेहता मुख्यमंत्री थे जो अमरेली के थे, लेकिन ये मोदी मुख्यमंत्री था जो अमरेली के था।
गुजरात के अमरेली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक जनसभा कर रहे हैं।
Prime Minister Narendra Modi at a public rally in Amreli, Gujarat pic.twitter.com/TOKPGwL9Gt
— ANI (@ANI) November 20, 2022
मोदी ने कहा कि काठियावाड़ पानी के लिए बेताब था। पानी के लिए 2-3 किलोमीटर जाना पड़ता था, लेकिन आज सरकार ने घर-घर पानी पहुंचाया है।
पीएम ने गुजरात की जनता से कहा कि आपका आशीर्वाद मेरे लिए महत्वपूर्ण है। गुजरात के नागरिक, कच्छ-काठियावाड़ के नागरिक, आप मेरे शिक्षक हैं और आपने मुझे प्रशिक्षित किया है।
ये भी पढ़ें:
FTX: कैसे ताश के महल की तरह ढह गया दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का एक ही लक्ष्य है कि हमारा गुजरात विकसित और समृद्ध बने। हमारे दो दशकों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है कि भाजपा को लोगों का अपार आशीर्वाद मिल रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धोराजी में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि आपके आशीर्वाद से हमें ताकत मिलती है।
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने श्रद्धा मर्डर केस को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। मौर्य ने कहा, प्रियंका कहती है बेटी हूं लड़ सकती हूं, लेकिन इस मामले पर एक भी शब्द नहीं कहा। वह चुप क्यों है? क्योंकि यहां कुछ बोलने से उनका वोट बैंक खतरे में पड़ जाएगा।
ये भी पढ़ें:
नेपाल चुनाव को लेकर विश्वास न्यूज ने नहीं पब्लिश की केपी ओली को लेकर यह खबर
पीएम मोदी अब धोराजी में जनसभा करेंगे। रैली में आए एक समर्थक ने कहा कि वे राजस्थान से यहां पीएम मोदी को सुनने आए हैं।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि गुजरात एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हुआ है। आज सोमनाथ मंदिर बदल गया है। आज लाखों श्रद्धालु सोमनाथ आ रहे हैं। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में दुनिया के सबसे ज्यादा पर्यटक आते हैं।
पीएम मोदी ने रैली के दौरान सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। मोदी ने कहा कि पहले लोगों को पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं थीं। आज तमाम योजनाओं से दूर-दराज के गांव तक पानी पहुंचा है। पहले महिलाओं को पानी लाने के लिए दूर-दूर जाना पड़ता था, लेकिन हमने नल जल योजना के माध्यम से घर-घर पानी पहुंचाया है। इसलिए आज उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं का जीवन बदल गया है।
मोदी ने कहा कि हम किसानों और समुद्री किसानों के लिए एक योजना लेकर आए हैं। गुजरात के मछुआरे अब दुनिया को दोगुना निर्यात कर रहे हैं। इसलिए हमने मछुआरों को सूदखोरों से भी छूट दी है।
चुनाव में ये मेरी सौराष्ट्र और सोमनाथ की पवित्र धरती पर पहली रैली है। कच्छ का मरुस्थल हमारे लिए समस्या होता था। हमने कच्छ के मरुस्थल को बदल इसे गुजरात का तोरण बना दिया।
मोदी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत तय है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि ज्यादा से ज्यादा वोट और ज्यादा से ज्यादा पोलिंग बूथ जीतना मकसद है।
पीएम मोदी ने कहा कि इस बार जनता को मतदान का रिकॉर्ड तोड़ना है। मोदी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि नरेंद्र के रिकॉर्ड मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल तोड़ें।
पीएम मोदी वेरावल में जनसभा कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि लोकतंत्र के पर्व में एक-एक वोट का महत्व है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जनता इस बार मतदाना का रिकॉर्ड तोड़ें। उन्होंने आगे कहा कि सुशासन से गुजरात नई ऊंचाई पर पहुंचा।
गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने रविवार सुबह सोमनाथ मंदिर में दर्शन किए और पूजा की।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi visits the Somnath temple in Gujarat
(Source: DD) pic.twitter.com/G60QMl5VBQ
— ANI (@ANI) November 20, 2022
सुरक्षाबलों ने कश्मीर के अन्य इलाकों से तीन हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया है। अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि भाजपा दिल्ली पर हमला करने जा रही है। इनके कई राजा महाराजा अपनी अपनी सेनाएं लेकर चारों तरफ से दिल्ली पर हमला कर रहे हैं, लेकिन जैसे अभी तक दिल्ली के लोगों ने बीजेपी और इनके LG के हमलों का वीरता के साथ सामना किया, वैसे ही आज भी दिल्ली की जनता इनको करारा जवाब देगी।
पीएम नरेन्द्र मोदी सोमनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे। बता दें कि मोदी सोमनाथ ट्रस्ट के चेयरमैन भी हैं। मंदिर दर्शन के बाद वो चार जनसभाएं करेंगे।
गृहमंत्री अमित शाह गुजरात में दो जनसभाएं करेंगे। शाह दोपहर ढाई बजे तापी के नीझर और दोपहर चार बजे नर्मदा के डेडियापाड़ा में जनसभा करेंगे।
कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने बताया कि पुलिस ने मंगलुरु में ऑटो-रिक्शा विस्फोट की घटना की गहन जांच शुरू कर दी है। मारपीट में घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि यह आतंकी घटना हो सकती है। राज्य पुलिस के साथ केंद्रीय जांच दल भी हाथ मिलाएंगे।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ फीफा विश्व कप 2022 के उद्घाटन समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए कतर की यात्रा के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान उद्घाटन समारोह में भाग लेने के अलावा उपराष्ट्रपति भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत भी करेंगे।
#WATCH | Vice President Jagdeep Dhankar departs for Qatar to represent India at the inauguration function of the FIFA World Cup 2022 pic.twitter.com/uE5PPLZ0w8
— ANI (@ANI) November 20, 2022