नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच गए हैं। सोमवार को होटल न्यू ओटानी में भारतीय प्रवासियों ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान होटल में 'हर हर मोदी', 'मोदी मोदी', 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारे गूंज रहे थे। वहीं, दिल्ली/NCR में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। तेज हवाओं और बारिश के बीच दिल्ली के कई इलाकों में पेड़ सड़कों पर गिर गए हैं। जिससे सड़क मार्ग भी प्रभावित हुआ है।
-
04:04 PM, 23 May 2022
निखत जरीन बोलीं- ओलंपिक में देश के लिए जीतना है मेडल
महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता निखत जरीन ने कहा कि वर्ल्ड बाक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतना मेरे जीवन का एक लम्हा था। मैं इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ मनाना चाहती हूं। अब विभिन्न खेलों में बेटियां देश को गौरवान्वित कर रही हैं। अभी तो शुरुआत है, मैं अभ्यास करती रहूंगी। क्योंकि मेरा अंतिम लक्ष्य पेरिस ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना है।
-
03:59 PM, 23 May 2022
चारधाम यात्रा में अब तक हुई 60 तीर्थ यात्रियों की मौत
उत्तराखंड के डीजी स्वास्थ्य डा शैलजा भट्ट ने बताया कि 3 मई 2022 से चार धाम यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 60 तीर्थ यात्रियों की मृत्यु हई है। यात्रा मार्गों पर तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है।
-
03:41 PM, 23 May 2022
लोकसभा की संसदीय विशेषाधिकार समिति के समक्ष पेश हुई नवनीत राणा
अमरावती से सांसद नवनीत राणा आज लोकसभा की संसदीय विशेषाधिकार समिति के समक्ष पेश हुई। जिसमें उन्होंने खार पुलिस स्टेशन मुंबई पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी अवैध बताया। साथ उन्होंने अपने साथ हुए अमानवीय व्यवहार के संबंध में जानकारी दी।
-
03:30 PM, 23 May 2022
पीएम मोदी ने जापान के शीर्ष कारोबारियों को दिया निमंत्रण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो में जापान के शीर्ष कारोबारी नेताओं के साथ एक गोलमेज बैठक में हिस्सा लिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 30 से अधिक जापानी कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बातचीत की। पीएम मोदी ने व्यापार करने में आसानी में सुधार के लिए भारत द्वारा किए गए हालिया सुधारों के बारे में जापानी व्यापार जगत के शीर्ष कारोबारियों को इससे अवगत कराया और उन्हें मेक इन इंडिया फार द वर्ल्ड के लिए आमंत्रित किया।
-
03:16 PM, 23 May 2022
ताइवान बोला- अमेरिका और जापान के साथ जारी रखेंगे रक्षा सहयोग
ताइवान के विदेश मंत्रालय का कहना है कि सरकार देश की सुरक्षा बढ़ाने के लिए अमेरिका और जापान सहित अन्य देशों के साथ रक्षा और गहरा सहयोग जारी रखेगी। विदेश मंत्रालय का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के द्वारा चीन को चेतावनी देने के बयान के बाद आया है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।
-
03:08 PM, 23 May 2022
पंजाब पुलिस में हुआ बड़ा फेरबदल
पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। जानकारी के अनुसार, 4 एडीजीपी समेत 28 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला हुआ है।
-
03:05 PM, 23 May 2022
नोएडा के हंसराज काम्प्लेक्स के बेसमेंट में लगी आग
नोएडा के सेक्टर-31 में हंसराज काम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लग गई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जहां आग लगी है, वहां AC के पार्ट्स और AC रखे हुए हैं। जिसके कमप्रेशर फटने से धुआं हो रहा है। इस कारण अंदर घुसना मुश्किल हो रहा है। हम तीन तरफ से इसे बुझाने की कोशिश कर रहे हैं और जैसे ही इसे बुझा देंगे फिर रेस्क्यू का काम शुरू करेंगे। अभी अंदर कितने लोग फंसे हैं इसकी कोई जानकारी नहीं है।
-
02:59 PM, 23 May 2022
एडवोकेट विष्णु शंकर जैन का बयान
ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर एडवोकेट विष्णु शंकर जैन ने कहा कि आज कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है, इस आधार पर कि इस मामले की आगे की प्रक्रिया क्या होगी। अगली तारीख सुनवाई की क्या होगी। इस पर फैसला कल आएगा। एक प्रक्रिया बनाई जाएगी उसके आधार पर ही इस मामले की सुनवाई आगे होगी।
-
02:57 PM, 23 May 2022
अब हीट की स्थिति 28 मई तक नहीं रहेगी- वैज्ञानिक आरके जेनामणि
IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि दिल्ली-NCR में आज 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा के साथ मध्यम आंधी चली। तापमान में 8 से 12 डिग्री की कमी आई, न केवल दिल्ली में बल्कि उत्तर-पश्चिम भारत के एक बड़े क्षेत्र में तापमान में 8-12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अब हीट की स्थिति 28 मई तक नहीं रहेगी।
-
02:49 PM, 23 May 2022
ज्ञानवापी मस्जिद मामले में कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
ज्ञानवापी मस्जिद मामले में कोर्ट में दलीलों की सुनवाई पूरी हो गई है। वाराणसी कोर्ट ने फैसला कल तक के लिए सुरक्षित रख लिया है।
-
02:47 PM, 23 May 2022
PFI रैली में लड़के ने लगाए भड़काऊ नारे
पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (PFI) की रैली में एक लड़के द्वारा की गई नारेबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है। केरल पुलिस ने बताया कि PFI की रैली में कथित तौर पर लड़के ने भड़काऊ नारे लगाए। जिसका वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने बताया हमें वीडियो के बारे में कल ही पता चला है और हम इस बात का पता लगा रहे हैं कि ऐसा कहां हुआ है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।
-
02:44 PM, 23 May 2022
बारिश के चलते प्रशासन ने रोकी केदारनाथ यात्रा
सोमवार को तड़के से केदारनाथ धाम में बारिश जारी है। जिसे देखते हुए फिलहाल केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। बताया गया कि बारिश के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग पर कीचड़ व अन्य दिक्कत होने से फिलहाल जिला प्रशासन ने यात्रा रोकी दी है। हालांकि सुबह से साढ़े आठ हजार यात्रियों को केदारनाथ धाम भेजा जा चुका है। वहीं साढ़े चार हजार लोग सोनप्रयाग में रोके गए हैं। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।
-
02:34 PM, 23 May 2022
ज्ञानवापी मस्जिद मामले की कोर्ट में शुरु हुई सुनवाई
वाराणसी कोर्ट में काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद मामले की सुनवाई शुरु हो गई है। पुलिस का कहना है कि 19 काउंसिल और 4 याचिकाकर्ताओं सहित केवल 23 लोगों को अदालत कक्ष के अंदर जाने की अनुमति है।
-
02:31 PM, 23 May 2022
जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
जम्मू-कश्मीर के बारामूला SSP रईस मोहम्मद भट ने बताया कि पिछले महीने 15 तारीख को एक आतंकी हमला हुआ था, उसमें आतंकियों ने एक सरपंच को मार दिया था। मामले में FIR दर्ज करने के बाद हमने जांच शुरू की। काफी मेहनत के बाद हमें ये सफलता मिली और ये तीनों आतंकवादी पकड़े गए हैं। पुलिस ने इनके पास से तीन पिस्टल, तीन मैगजीन, 32 गोलियां और 2 ग्रेनेड बरामद किए हैं। इस मामले में हम और जांच करेंगे और हमें उम्मीद है कि हमें सफलता मिलेगी।
-
02:29 PM, 23 May 2022
देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही- महबूबा मुफ्ती
PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि इनका कम्पटीशन चल रहा है कि हमें देश को गुजरात माडल बनाना है या उत्तर प्रदेश माडल बनाना है। ये असम के मुख्यमंत्री से भी दो कदम आगे जाना चाहते हैं। हमारे सामने मिसाल है कि गुजरात में क्या हुआ, उत्तर प्रदेश में मुसलमानों के साथ क्या हो रहा है। ये इस मुल्क की बुनियाद को हिलाने की बात कर रहे हैं। ये मुल्क जिस संविधान पर बना था उस संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
-
01:55 PM, 23 May 2022
छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल का बयान
छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने कहा कि निर्मला सीतारमण का बयान आया कि राज्यों को कोई नुकसान नहीं होगा जो मुझे समझ नहीं आया। यदि केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी में कमी करती है तो 42% हिस्सा जो राज्यों को मिलता है उसमें भी कमी आएगी। दूसरा, जब रेट गिरता है तो VAT का प्रतिशत भी कम होता है। उन्होंने कहा कि मतलब हमें लगभग 500 करोड़ का नुकसान होगा। मैंने पहले भी कहा है और अब भी कहता हूं कि सरकार ने जो शेष लगाया है उसे वापस क्यों नहीं ले लेती है और सेंट्रल एक्साइज जो UPA के समय था सरकार उस दर पर ले आए। पूरे देश की जनता को पेट्रोल-डीजल सस्ता मिलेगा।
-
01:52 PM, 23 May 2022
इंडो-पैसिफिक इकोनामिक फ्रेमवर्क में बोले राष्ट्रपति जो बाइडन
इंडो-पैसिफिक इकोनामिक फ्रेमवर्क में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि इंडो-पैसिफिक दुनिया की आधी आबादी को कवर करता है, वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 60% से अधिक है और जो लोग भविष्य में इस ढांचे में शामिल होते हैं, वे एक ऐसे आर्थिक दृष्टिकोण की दिशा में काम कर रहे हैं जो हमारे सभी लोगों को प्रदान करेगा।
-
01:38 PM, 23 May 2022
इंडो-पैसिफिक इकोनामिक फ्रेमवर्क में बोले पीएम मोदी
टोक्यो में पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत एक समावेशी लचीला इंडो पैसिफिक इकोनामिक माडल के निर्माण के लिए आप सभी के साथ काम करेगा। हमारे बीच भरोसा, पारदर्शिता, समयबद्धता होनी चाहिए। यह इंडो पैसिफिक क्षेत्र में विकास, शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा।
-
01:33 PM, 23 May 2022
जापानी पीएम फुमियो किशिदा का बयान
टोक्यो में जापानी पीएम फुमियो किशिदा ने कहा कि जापान-अमेरिका क्षेत्रीय भागीदारों के सहयोग से हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिर समृद्धि में योगदान दे रहा है।
-
01:30 PM, 23 May 2022
पीएम मोदी ने लिया इंडो-पैसिफिक इकोनामिक फ्रेमवर्क में हिस्सा
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और जापानी पीएम फुमियो किशिदा संग पीएम मोदी ने इंडो-पैसिफिक इकोनामिक फ्रेमवर्क में हिस्सा लिया। इस दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भी मौजूद रहे।
-
01:24 PM, 23 May 2022
किरीट सोमैया की पत्नी ने दायर किया मानहानि का मुकदमा
बीजेपी नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा किरीट सोमैया ने आज मुंबई हाईकोर्ट में शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
-
01:22 PM, 23 May 2022
कांग्रेस MLA ने दलित स्वामीजी के मुंह से निकालकर खाया खाना
कर्नाटक कांग्रेस विधायक जमीर अहमद खान का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह दलित स्वामीजी के साथ भोजन करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में विधायक स्वामीजी को खाना खिलाते हैं और फिर उनके मुंह से खाना निकाल कर खुद खाते हैं। घटना रविवार को चामराजपेट में एक कार्यक्रम के दौरान हुई। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।
-
01:11 PM, 23 May 2022
हज यात्रा 2022 पर बोले मुख़्तार अब्बास नकवी
केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हज 2022 शुरू होने जा रहा है। हज यात्रा के लिए 6-7 जून को पहली फ्लाइट शुरू हो जाएगी। बिना सब्सिडी के हज होने के बाद भी हज यात्रा महंगी नहीं हुई है। हज यात्रियों की यात्रा सफल हो, सुलभ हो, सस्ती हो इसके लिए मजबूती के साथ काम हुआ है। इस बार भी भारत को जो कोटा मिला है, वह बाकी इस्लामिक देशों से ज्यादा मिला है
-
12:52 PM, 23 May 2022
सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई एक और अर्जी
ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर हुई है। वकील अश्विनी उपाध्याय ने ये याचिका दायर की है। उपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट में एक हस्तक्षेप अर्जी दाखिल कर ज्ञानवापी मस्जिद मामले में पक्षकार की मांग की है। उन्होंने याचिका में मस्जिद कमेटी की याचिका को खारिज करने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि मंदिर की जमीन पर बनी मस्जिद, मस्जिद नहीं हो सकती। उन्होंने अपनी याचिका में आगे कहा कि छत, दीवारों, खंभों, नींव और यहां तक कि नमाज अदा करने के बाद भी मंदिर का धार्मिक स्वरूप नहीं बदलता है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।
-
12:50 PM, 23 May 2022
बारिश के बाद अंडरपास में फंसा ट्रक
दिल्ली में आज सुबह हुई बारिश के बाद पुल प्रह्लादपुर अंडरपास में जलभराव हो गया। इस दौरान अंडरपास के नीचे पानी में एक ट्रक फंस गया।
-
12:41 PM, 23 May 2022
सपा नेता अबू आज़मी का दावा- डर गए हैं राज ठाकरे
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबू आज़मी ने दावा किया है कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने अपनी अयोध्या यात्रा स्थगित कर दी है, उन्होंने कहा कि वह डर गए हैं अब उनमें यूपी के अयोध्या जाने की हिम्मत नहीं है।
-
12:33 PM, 23 May 2022
साफ्टबैंक ग्रुप कार्प के बोर्ड निदेशक से मिले पीएम मोदी
जापानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साफ्टबैंक ग्रुप कार्प के बोर्ड निदेशक मासायोशी सोन से टोक्यो में मुलाकात की।#WATCH जापान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प के बोर्ड निदेशक मासायोशी सोन से टोक्यो में मुलाकात की। pic.twitter.com/QJ9r6FJGMp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2022 -
12:31 PM, 23 May 2022
सपा विधायकों ने किया सदन में हंगामा
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के द्वारा उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के पहले सत्र की शुरुआत के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विभिन्न मुद्दों पर राज्य सरकार के ख़िलाफ विधानसभा के अंदर विरोध प्रदर्शन किया।#WATCH उत्तर प्रदेश: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के द्वारा उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के पहले सत्र की शुरुआत के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विभिन्न मुद्दों पर राज्य सरकार के ख़िलाफ़ विधानसभा के अंदर विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/b2E0aCBrYZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2022 -
12:16 PM, 23 May 2022
जातिगत जनगणना पर बोले बिहार के मुख्यमंत्री
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जातिगत जनगणना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना के लिए हमने पहले ही कहा है। बिहार विधानसभा ने इसे दो बार पारित किया है। इस बार सभी पार्टियों की बैठक करके इसपर निर्णय लेकर कैबिनेट के माध्यम से स्वीकृत करके काम शुरू किया जाएगा। इस संदर्भ में अनेक दलों से बातचीत की जाएगी। जातीय जनगणना में सभी से राय लेकर उसपर निर्णय लिया जाएगा।
-
12:12 PM, 23 May 2022
आज संसद की विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होंगी नवनीत राणा
महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद नवनीत राणा सोमवार को संसद की विशेषाधिकार समिति के समक्ष पेश होंगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने की घोषणा के बाद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को 23 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।
-
12:09 PM, 23 May 2022
प्रधानमंत्री संग्रहालय पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह
दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री संग्रहालय का दौरा किया।
-
11:56 AM, 23 May 2022
UNIQLO के अध्यक्ष और सीईओ से मिले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने टोक्यो में UNIQLO के अध्यक्ष और सीईओ तदाशी यानाई के साथ मुलाकात की। इस दौरान यानाई ने भारत के लोगों के उद्यमशीलता के उत्साह की सराहना की। पीएम मोदी ने यानाई को कपड़ा क्षेत्र को और मजबूत करने के उद्देश्य से पीएम-मित्र योजना में भाग लेने के लिए कहा है।
-
11:53 AM, 23 May 2022
सुजुकी मोटर कारपोरेशन के सलाहकार से मिले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो में सुजुकी मोटर कारपोरेशन के सलाहकार ओसामू सुजुकी से मुलाकात की।
#WATCH Prime Minister Narendra Modi meets Osamu Suzuki, Adviser, Suzuki Motor Corporation in Tokyo pic.twitter.com/kJsgkA0Eun
— ANI (@ANI) May 23, 2022 -
11:50 AM, 23 May 2022
बाइडन ने किया हिंद-प्रशांत व्यापार समझौते का एलान
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को हिंद-प्रशांत व्यापार समझौते की शुरुआत की है। क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान पहुंचे बाइडन ने टोक्यो में इसकी घोषणा की। बाइडन ने कहा कि भारत और जापान समेत 13 देशों ने इसमें हस्ताक्षर किए हैं। बाइडन ने कहा कि यह समझौता क्षेत्र में हमारे करीबी दोस्तों और भागीदारों के साथ काम करने और आर्थिक प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चुनौतियों के साथ काम करने की प्रतिबद्धता है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।
-
11:38 AM, 23 May 2022
कल भारत और आस्ट्रेलिया के पीएम से करेंगे मुलाकात- जो बाइडेन
यूएस-जापान संयुक्त बयान में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि कल हम अपने साथी क्वाड पार्टनर्स आस्ट्रेलिया और भारत से मिलने जा रहे हैं। क्वाड दुनिया को दिखा रहा है कि लोकतांत्रिक देशों के बीच सहयोग से बड़े काम हो सकते हैं।
-
11:33 AM, 23 May 2022
यूएस-जापान संयुक्त बयान में बोले अमेरिकी राष्ट्रपति
यूएस-जापान संयुक्त बयान में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि COVID-19 का जवाब देना और अधिक स्वास्थ्य सुरक्षा और मजबूत स्वास्थ्य प्रणाली का निर्माण भी भविष्य का हिस्सा है और जापान में हमारे नए सीडीसी क्षेत्रीय कार्यालय के साथ दुनिया को अगले महामारी के लिए तैयार करने में मदद करना है।
-
11:20 AM, 23 May 2022
सपा विधायकों का विधानसभा में हंगामा
समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विभिन्न मुद्दों पर राज्य सरकार के खिलाफ राज्य विधानसभा के अंदर विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि यूपी की 18वीं विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू हो गया है।
-
11:14 AM, 23 May 2022
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने NEC कार्पोरेशन के अध्यक्ष नोबुहिरो एंडो से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो में NEC कार्पोरेशन के अध्यक्ष डा नोबुहिरो एंडो से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर बताया कि पीएम ने भारत के दूरसंचार क्षेत्र में एनईसी की भूमिका की सराहना की और भारत में नई और उभरती प्रौद्योगिकियों में अवसरों पर चर्चा की।
-
11:10 AM, 23 May 2022
अखिलेश यादव को जनता के बीच जाना चाहिए- ओपी राजभर
SBSP के अध्यक्ष ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि सपा के नेता हमसे मिलकर कहते हैं कि जैसे आप घर से निकलकर जनता के बीच में जाते हैं, वैसे ही हमारे नेता को भी कहिए कि वे भी ऐसा करें। अखिलेश यादव को अपने कमरे से बाहर निकलकर जनता के बीच में जाने की ज़रूरत है। उन्हें संगठन को गति देने की ज़रूरत है।
-
11:05 AM, 23 May 2022
नवजोत सिंह सिद्धू का होगा मेडिकल चेकअप
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को मेडिकल चेकअप के लिए पटियाला के राजिंद्र अस्पताल लाया गया। बता दें कि 1988 के रोडरेज मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें एक साल के कारावास की सजा सुनाए गई है। इसके बाद 20 मई को उन्हें पटियाला सेंट्रल जेल में भेज दिया गया था।
-
11:00 AM, 23 May 2022
26 मई को बजट पेश करेगी सरकार- सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 18वीं विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के भाषण के द्वारा किया जाएगा। 26 मई को सरकार बजट पेश करेगी। सरकार हर तरह की चर्चा के लिए तैयार रहेगी। सभी सदस्यों को अपनी बात रखने का अवसर दिया जाएगा।
-
10:54 AM, 23 May 2022
केंद्र के खिलाफ 25 मई से 31 मई तक प्रदर्शन करेगी CPI (M)
CPI (M) के राज्य सचिव बालकृष्णन ने बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) अन्य सभी वाम दलों के साथ केंद्र सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन की निंदा करते हुए 25 मई से 31 मई तक देश भर में विरोध प्रदर्शन करेगी।
-
10:51 AM, 23 May 2022
दिल्ली से 19 उड़ानों को किया गया डायवर्ट
दिल्ली हवाई अड्डे के सूत्र ने बताया कि कम से कम 19 उड़ानों को जयपुर, लखनऊ, इंदौर, अमृतसर और मुंबई के लिए डायवर्ट किया है।
-
10:48 AM, 23 May 2022
राज्यसभा चुनाव में दो उम्मीदवारों को उतारेगी शिवसेना
शिवसेना नेता संजय राउत ने बताया कि राज्यसभा के चुनाव में शिवसेना अपने 2 उम्मीदवारों को उतारेगी। इस बार शिवसेना के दो सदस्य चुनकर राज्यसभा में जाएंगे।
-
10:43 AM, 23 May 2022
सपा नेता आजम खान ने ली विधायक पद की शपथ
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम खान ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायक के रूप में शपथ ली।
-
10:39 AM, 23 May 2022
हरियाणा के गुरुग्राम में बारिश के बाद लगा जाम
हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश के बाद गुरुग्राम के कई इलाकों में सड़को पर जलभराव हुआ। साथ ही ट्रैफिक जाम की स्थिति भी देखने को मिली है।
-
10:37 AM, 23 May 2022
बारिश और बर्फबारी के बाद केदारनाथ धाम में बड़ी ठंढ
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में बर्फबारी और सुबह से हो रही बारिश के कारण वहां ठंड बढ़ गई है। हालांकि, खराब मौसम और भीषण ठंड के बावजूद केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं।
#WATCH उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में बर्फबारी और सुबह से हो रही बारिश के कारण वहां ठंड बढ़ गई है लेकिन खराब मौसम और भीषण ठंड के बावजूद केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं। pic.twitter.com/GsecugNHId
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2022 -
10:28 AM, 23 May 2022
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर वुड डिपो में लगी आग
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में पेपर मिल के बल्लारपुर वुड डिपो में भीषण आग लग गई। बल्लारपुर तहसीलदार संजय रेनचवार ने बताया कि आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। दमकल की 25 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
-
10:26 AM, 23 May 2022
मयिलादुथुराई में निकाली गई 'पट्टिना प्रवेशम' शोभायात्रा
तमिलनाडु के मयिलादुथुराई में पट्टिना प्रवेशम प्रथागत अनुष्ठान आयोजित किया गया। जहां भक्तों ने पालकी को अपने कंधों पर उठाया।
#WATCH | Tamil Nadu | Pattina Pravesam’ customary ritual held in Mayiladuthurai yesterday, May 22 where devotees carried the pontiff on their shoulders in a palanquin. pic.twitter.com/zBqxS47W5W
— ANI (@ANI) May 23, 2022 -
10:10 AM, 23 May 2022
ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे रिपोर्ट पर बोले विशेष सहायक आयुक्त
ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे रिपोर्ट पर कोर्ट द्वारा नियुक्त विशेष सहायक आयुक्त अधिवक्ता विशाल सिंह ने बताया कि आज जिला न्यायालय में यह फाइल आएगी। जिला न्यायालय के न्यायाधीश के द्वारा मामले की सुनवाई की जाएगी। न्यायालय का जो भी आदेश होगा वह हमें स्वीकार्य होगा।
-
10:06 AM, 23 May 2022
धर्मशाला के धौलाधार रेंज में हुई बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में धौलाधार रेंज के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई है।
-
09:56 AM, 23 May 2022
असम बाढ़ से 7.2 लाख प्रभावित
असम में बाढ़ की स्थिति लगातार बिगड़ती ही जा रही है। असम में बाढ़ के कारण दो बच्चों सहित छह और लोग मारे गए हैं। जबकि 22 जिलों में लगभग 7.2 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
-
09:53 AM, 23 May 2022
दिल्ली में बारिश के बाद राव तुला राम मार्ग फ्लाईओवर पर लगा जाम
राष्ट्रीय राजधानी में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के बाद वसंत विहार में राव तुला राम मार्ग फ्लाईओवर पर जलभराव के कारण जाम देखने को मिला है।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के बाद वसंत विहार में राव तुला राम मार्ग फ्लाईओवर पर जलभराव के कारण जाम देखने को मिला। pic.twitter.com/1NU2DkZYJc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2022 -
09:50 AM, 23 May 2022
सऊदी अरब में कोरोना का कहर
सऊदी अरब में कोविड-19 के केस फिर बढ़ने लगे हैं। ऐसे में सउदी सरकार ने भारत सहित 16 देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, सरकार ने लोगों को बताया है कि मंकीपॉक्स का कोई भी मामला देश में अभी तक सामने नहीं आया है। इन 16 देशों में भारत के अलावा कांगो गणराज्य, लीबिया, इंडोनेशिया, लेबनान, सीरिया, तुर्की, ईरान, अफगानिस्तान, यमन, सोमालिया, इथियोपिया, वियतनाम, आर्मेनिया, बेलारूस शामिल हैं। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।
-
09:46 AM, 23 May 2022
जापान रवाना हुए आस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज
आस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज आज जापान दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज मैं विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ क्वाड लीडर्स समिट के लिए जापान जा रहा हूं। मैं इस महत्वपूर्ण मंच पर आस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं जापानी पीएम किशिदा, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और भारतीय पीएम मोदी से मिलने के लिए उत्सुक हूं।
-
09:44 AM, 23 May 2022
असम में बाढ़ का पोबितोरा पशुविहार पर पड़ा असर
असम में बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ के कारण असम में लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। हालांकि, इस बाढ़ का असर पोबितोरा पशुविहार पर भी पड़ा है। पोबितोरा पशुविहार के रेंजर एनजे दास ने बताया कि राज्य में बाढ़ की स्थिति के बीच पोबितोरा पशुविहार के अधिकारी सतर्कता बरत रहे हैं। यहां 6 हाइलैंड्स हैं, जहां बाढ़ आने पर जानवर निवास कर सकते हैं।
-
09:25 AM, 23 May 2022
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आशा कार्यकर्ताओं को बधाई दी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने WHO महानिदेशक के ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड से सम्मानित होने पर आशा कार्यकर्ताओं को बधाई। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य सेवा वितरण में सबसे आगे हैं। उन्होंने COVID-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए देश की प्रतिक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
-
09:08 AM, 23 May 2022
24 घंटे में मिले COVID-19 के 2,022 नए केस
भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 2,022 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 2,099 ठीक हुए और 46 लोगों की मौत हुई। देश में कुल सक्रिय मामले 14,832 हैं। दैनिक सकारात्मकता दर 0.69% है।
-
09:04 AM, 23 May 2022
दिल्ली में भारी बारिश के बाद लगा लंबा जाम
राष्ट्रीय राजधानी में बारिश के बाद ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिली। ताजा तस्वीरें ITO इलाके की है।
#WATCH | Heavy rainfall in Delhi since morning causes traffic snarls in different parts of the city; visuals from ITO pic.twitter.com/DagL1h5UWD
— ANI (@ANI) May 23, 2022 -
08:57 AM, 23 May 2022
देहरादून में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश
उत्तराखंड के देहरादून में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिसके बाद शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया। तस्वीरें राजपुर रोड और क्लाक टावर इलाके की हैं।
-
08:56 AM, 23 May 2022
बारिश के कारण कई उड़ानों को किया गया डायवर्ट
दिल्ली हवाई अड्डे के सूत्रों के अनुसार, दिल्ली-NCR में मौसम में आए बदलाव के कारण कई उड़ानों को जयपुर और अन्य हवाई अड्डों की तरफ डायवर्ट किया गया है।
-
08:54 AM, 23 May 2022
उड़ानों पर पड़ा बारिश का असर
दिल्ली हवाई अड्डे की वेबसाइट के अनुसार, खराब मौसम और अन्य संबंधित मुद्दों के कारण 40 से अधिक प्रस्थान उड़ानों में देरी हुई है। खराब मौसम और अन्य संबंधित मुद्दों के कारण दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लगभग 18 आगमन उड़ानें देरी से चल रही हैं और दो उड़ानें रद्द कर दी गई है।
-
08:38 AM, 23 May 2022
गुरुग्राम के कई हिस्सों में भरा पानी
हरियाणा के गुरुग्राम के कई हिस्सों में आज सुबह हुई बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव हो गया है।
#WATCH | Haryana: Several parts of Gurugram face waterlogging following the rainfall this morning. pic.twitter.com/4TloM8TIrF
— ANI (@ANI) May 23, 2022 -
08:35 AM, 23 May 2022
यूपी के मुरादाबाद में बदला मौसम
उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आज सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। ये तस्वीरें यूपी के मुरादाबाद की है। जहां सोमवार सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है।
#WATCH | Different parts of Uttar Pradesh received strong winds and rainfall this morning. Visuals from Moradabad. pic.twitter.com/2hmcXq2BiT
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 23, 2022 -
08:30 AM, 23 May 2022
श्रीनगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
IGP कश्मीर ने बताया कि श्रीनगर पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर/TRF के 2 स्थानीय हाईब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 15 पिस्तौल, 30 मैगजीन, 300 राउंड और 1 साइलेंसर सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है।
-
08:27 AM, 23 May 2022
दिल्ली के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आंधी के जबरदस्त प्रभाव से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। आज सुबह 5:40 से सुबह 7 बजे तक तापमान 11 डिग्री सेल्सियस गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस से 18 डिग्री सेल्सियस हुआ है।
-
08:25 AM, 23 May 2022
दिल्ली के मोती बाग में टला बड़ा हादसा
आज सुबह दिल्ली में बारिश के साथ तेज हवा चलने के कारण कुछ हिस्सों में पेड़ उखड़ गए। न्यू मोती बाग में एक कार पर एक पेड़ का हिस्सा टूट कर गिर गया। घटना के समय कार के अंदर मौजूद कार सवार बाद में सुरक्षित बाहर निकल गया।
#WATCH आज सुबह दिल्ली में बारिश के साथ तेज हवा चलने के कारण कुछ हिस्सों में पेड़ उखड़ गए। न्यू मोती बाग में एक कार पर एक पेड़ का हिस्सा टूट कर गिर गया। घटना के समय कार के अंदर मौजूद कार सवार बाद में सुरक्षित बाहर निकल गया। pic.twitter.com/kw3PXmhXFo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2022 -
08:15 AM, 23 May 2022
गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश
उत्तर प्रदेश में आज सुबह कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भी तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई।
#WATCH उत्तर प्रदेश: आज सुबह उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2022
(वीडियो गाजियाबाद से है।) pic.twitter.com/iyZlip4q9L -
08:14 AM, 23 May 2022
पीएम मोदी ने दी आशा कार्यकर्ताओं को बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि आशा कार्यकर्ताओं की पूरी टीम को WHO महानिदेशक के ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सभी आशा कार्यकर्ताओं को बधाई। वे एक स्वस्थ भारत सुनिश्चित करने में सबसे आगे हैं। उनका समर्पण और दृढ़ संकल्प सराहनीय है।
-
08:12 AM, 23 May 2022
नोएडा में बारिश के कारण टूटे पेड़
उत्तर प्रदेश के नोएडा में आज सुबह से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इस दौरान जगह-जगह पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए।
-
08:10 AM, 23 May 2022
पूर्णिया जिले में दर्दनाक सड़क हादसा
पूर्णिया जिले में सोमवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रक पलटने से आठ मजदूरों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है। कई लोगों के घायल होने की सूचना भी है। बता दें कि ट्रक पर बोरबेल का सामान लदा हुआ था। ट्रक पलटते ही लोहे के पानी के पाइपों के नीचे सभी मजदूर दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।
-
08:08 AM, 23 May 2022
दिल्ली हवाईअड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित
खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ है। दिल्ली हवाई अड्डा की तरफ से जानकारी देते हुए कहा गया कि यात्रियों से अनुरोध है कि ताज़ा उड़ानों की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।
-
08:07 AM, 23 May 2022
दिल्ली के धौला कुआं में गिरे पेड़
तेज हवाओं और बारिश के बीच दिल्ली के कुछ हिस्सों में पेड़ सड़कों पर गिर गए हैं। तस्वीरें दिल्ली के धौला कुआं की है।
#WATCH तेज हवाओं और बारिश के बीच दिल्ली के कुछ हिस्सों में पेड़ सड़कों पर गिर गए हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2022
वीडियो धौला कुआं से है। pic.twitter.com/vTTO0JhiK4 -
08:05 AM, 23 May 2022
पीएम मोदी ने की बच्चों से बातचीत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर टोक्यो पहुंच गए हैं, यहां उनके स्वागत के लिए पहुंचे बच्चों से प्रधानमंत्री ने बात की और बच्चों द्वारा बनाई हुई पेंटिंग्स पर अपने हस्ताक्षर भी दिए।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो पहुंचे हैं, यहां उनके स्वागत के लिए पहुंचे बच्चों से प्रधानमंत्री ने बात की और बच्चों द्वारा बनाई हुई पेंटिंग्स पर अपने हस्ताक्षर भी दिए। pic.twitter.com/IE7INoQ0YV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 22, 2022