28 फ़रवरी के लाइव हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़, लेटेस्ट न्यूज़, ताजा हिंदी समाचार
यूक्रेन पर जारी रूस के हमलों के बीच दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल बिना शर्त वार्ता के लिए तैयार हो गए हैं। यह वार्ता बेलारूस की सीमा में प्रिपयात नदी के किनारे होगी।
नई दिल्Xzwj;ली, एजेंसियां। रूस-यूक्रेन जंग का प्रभाव पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है। नाटो महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग का कहना है कि सहयोगी यूक्रेन को हवाई रक्षा मिसाइलों, टैंक-विरोधी हथियारों के साथ-साथ मानवीय और वित्तीय सहायता के साथ समर्थन बढ़ा रहे हैं। इससे युद्ध और लंबा चलने की आशंका है। हालांकि, इस बीच बेलारूस की सीमा पर रूस के साथ वार्ता के लिए यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा है। इस पर दुनियाभर की निगाहें टिकी हुई हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने अपने ताजा भाषण में रूसी सैनिकों से अपील की- अपनी जान बचाओ और भाग जाओ। रविवार को यूक्रेन की ओर से दावा किया गया था कि उन्Xzwj;होंने हजारों रूसी सैनिकों को मार गिराया है। इस बीच भारत यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को निकालने की रणनीति पर गंभीरता से काम कर रहा है। ऑपरेशन गंगा भी चलाया जा रहा है। भारत में पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोव्स्की ने बताया कि भारतीय छात्रों के लिए विशेष उड़ानें होंगी। पोलैंड भारतीय छात्रों को सहयोग कर रहा है। छात्रों को स्Xzwj;वदेश ले जाने की प्रक्रिया में भारत के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल की भी मदद की जाएगी। संकट की इस घड़ी में भारतीय नागरिक बिना किसी वीजा के पोलैंड सीमा पार कर सकते हैं।
अब तक 1400 भारतीय नागरिक पहुंचे स्वदेश
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि अब तक लगभग 1400 भारतीय नागरिकों को लेकर छह उड़ानें आ भारत आ चुकी हैं। बुखारेस्ट (रोमानिया) से चार उड़ानें और बुडापेस्ट (हंगरी) से दो उड़ानें आई हैं। युद्धग्रस्त देश यूक्रेन से लगातार लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
यूक्रेन से लौटे 240 और भारतीय नागरिक
यूक्रेन से लगातार भारतीयों को निकाला जा रहा है। ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे 240 भारतीय नागरिकों को लेकर हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से छठी फ्लाइट दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंच गई है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हवाई अड्डे पर भारतीय नागरिकों का स्वागत किया।
Delhi| The sixth evacuation flight from Hungary’s capital Budapest carrying 240 Indian nationals who were stranded in Ukraine landed at the Delhi airport
— ANI (@ANI) February 28, 2022
Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi welcomed the Indian nationals at the airport. #OperationGanga pic.twitter.com/CCC5GfCPxi
अमूल दूध के दाम बढ़े
कल से अमूल दूध के दाम बढ़ रहे हैं। अमूल ने दूध के दाम 2 रुपए बढ़ाएं हैं। कीमतें कल (1 मार्च, 2022) से लागू होंगी।
यूक्रेन से लाना है भारतीयों को सुरक्षित
यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस भारत लाने और पोलैंड जाने से पहले केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा- मैं पोलैंड जा रहा हूं। हम पोलैंड के साथ बातचीत कर भारतीयों को वहां से सुरक्षित निकालने का पूरा प्रयास करेंगे। प्रधानमंत्री ने संदेश दिया हैं कि लोगों को सुरक्षित निकालकर उन्हें उनके घर तक पहुंचाना है। पोलैंड हमारा सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
5 लाख से ज्यादा लोग यू्क्रेन से भागे
यूक्रेन में रूस के हमले के बाद से दहशत का माहौल है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी का कहना है कि रूस के हमले के बाद से अब तक 500,000 से अधिक लोग अब यूक्रेन से भाग गए हैं। इनमें से आधे से ज्यादा ने पोलैंड में शरण ली है।
राहुल ने किया स्टालिन की आत्मकथा का विमोचन
तमिलनाडु में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एम. के. स्टालिन पर लिखी किताब (आत्मकथा) का चेन्नई में विमोचन किया। इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला उपस्थित रहे।
Congress leader Rahul Gandhi releases the autobiography of Tamil Nadu CM and DMK president MK Stalin at Chennai Trade Centre. Kerala CM Pinarayi Vijayan, RJD leader Tejashwi Yadav, and Jammu Kashmir National Conferences Omar Abdullah also present. pic.twitter.com/asjet0HhCl
— ANI (@ANI) February 28, 2022
संयुक्त राष्ट्र की जलवायु परिवर्तन को लेकर चेतावनी
संयुक्त राष्ट्र ने जलवायु परिवर्तन पर चिंता व्यक्त की है। संस्था का कहना है कि जलवायु पर तत्काल कार्रवाई के बिना दुनिया में रहने योग्य भविष्य खतरे में है। ऐसे में जल्द से जल्द हमें कड़े कदम उठाने होंगे।
संजय पांडे मुंबई के नए पुलिस आयुक्त
मुंबई के नए पुलिस आयुक्त संजय पांडे को नियुक्त किया गया है। निवर्तमान मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले का तबादला किया गया है।
Sanjay Pandey has been appointed as new Mumbai Commissioner of Police; outgoing Mumbai CP Hemant Nagrale transferred: Maharashtra Govt pic.twitter.com/fg3Qp4NsUq
— ANI (@ANI) February 28, 2022
उत्तर कोरिया ने जासूसी उपग्रह के लिए कैमरों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया जासूसी उपग्रह लांच करने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए उसने कैमरों का परीक्षण किया है। ये कैमरे इस जासूसी सेटेलाइट में लगाए जाएंगे। उत्तर कोरिया के इस कदम से जाहिर होता है कि वह अपने हथियारों का आधुनिकीकरण कर रहा है और जल्द ही लंबी दूरी के राकेट का परीक्षण कर सकता है।
व्हाइट हाउस के सामने प्रदर्शन
यूक्रेन के लोगों ने अपने देश का समर्थन करने के लिए व्हाइट हाउस के सामने प्रदर्शन किया। अमेरिका और यूरोपीय देश इस संकट की घड़ी में यूक्रेन की हर संभव मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।
#WATCH यूक्रेन के लोगों ने अपने देश का समर्थन करने के लिए व्हाइट हाउस के सामने रैली की। pic.twitter.com/tZ7LYGMsHG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2022
रूस-यूक्रेन वार्ता शुरू
रूस की एजेंसी के मुताबिक, रूस-यूक्रेन वार्ता बेलारूस में शुरू हो गई है। दोनों देशों के उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडलों के बीच ये वार्ता हो रही है। यूक्रेन ने पहले ही कह दिया था कि उसकी प्राथमिकता दोनों देशों के बीच शत्रुता और युद्ध को समाप्त करने की होगी।
भारतीय नागरिक बिना वीजा के पार कर सकते हैं पोलैंड की सीमा
भारत में पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोव्स्की ने बताया कि भारतीय छात्रों के लिए विशेष उड़ानें होंगी। पोलैंड भारतीय छात्रों को सहयोग कर रहा है। छात्रों को स्वदेश ले जाने की प्रक्रिया में भारत के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल की भी मदद की जाएगी। संकट की इस घड़ी में भारतीय नागरिक बिना किसी वीजा के पोलैंड सीमा पार कर सकते हैं।
नाटो से यूक्रेन को मिलेंगे घातक हथियार
रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इस बीच नाटो महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग का कहना है कि सहयोगी यूक्रेन को हवाई रक्षा मिसाइलों, टैंक-विरोधी हथियारों के साथ-साथ मानवीय और वित्तीय सहायता के साथ समर्थन बढ़ा रहे हैं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने रूसी सैनिकों से कहा- अपनी जान बचाओ और भाग जाओ
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने अपने ताजा भाषण में रूसी सैनिकों से अपील की- अपनी जान बचाओ और भाग जाओ। रविवार को यूक्रेन की ओर से दावा किया गया था कि उन्होंने हजारों रूसी सैनिकों को मार गिराया है।
मुंबई के कांजुरमार्ग में एनजी रॉयल पार्क इलाके में लेवल 2 में आग
महाराष्ट्र में मुंबई के कांजुरमार्ग में एनजी रॉयल पार्क इलाके में लेवल 2 में आग लग गई। राहत और बचाव कार्य जारी है और मौके पर करीब 10 दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं।
#WATCH | Maharashtra: A level 2 fire breaks out in NG Royal Park area in Kanjurmarg of Mumbai. Around 10 fire tenders are present at the spot. Fire fighting operations are underway. pic.twitter.com/qUGk4j4Crd
— ANI (@ANI) February 28, 2022
यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय का बयान
रायटर की खबर के मुताबिक, यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय का कहना है कि रूस के साथ बेलारूस में बातचीत का उसका मुख्य लक्ष्य तत्काल युद्धविराम और रूसी सैनिकों की वापसी है। इस वार्ता पर दुनियाभर की निगाहें टिकी हुई हैं।
ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन के लिए की यूरोपीय संघ की सदस्यता की मांग
राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन के लिए तत्काल यूरोपीय संघ की सदस्यता की मांग की है। रूस लगातार यूक्रेन पर हमला कर रहा है। कई मोर्चों पर दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं।
यूक्रेन में 94 नागरिकों की मौत
रायटर की खबर के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने यूक्रेन में कम से कम 376 नागरिकों के घायल होने की पुष्टि की है। इनमें 94 लोगों की मौतें भी शामिल हैं।
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के परिवारजनों से होगा संपर्क
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज यूक्रेन में फंसे छात्रों को स्वदेश लाने के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की है। पीएम के निर्देश पर कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों से बात की और उन्हें यूक्रेन से छात्रों को वापस लाने के भारत सरकार के प्रयासों के बारे में जानकारी दी। जिला कलेक्टरों से अनुरोध किया कि छात्रों के परिवार के सदस्यों से संपर्क करें औरउन्हें की जा रही व्यवस्थाओं से अवगत कराएं।
बेलारूस की सीमा पर पहुंचा यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल
एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, बेलारूस की सीमा पर रूस के साथ वार्ता के लिए यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा गया है। अब देखना है कि ये चर्चा कितनी सफल रहती है।
नवाब मलिक अस्पताल से हुए डिस्चार्ज
मुंबई में महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक को मुंबई के जे.जे. अस्पताल से डिस्चार्ज मिलने के बाद ईडी कार्यालय वापस लाया गया।
पुतिन के खिलाफ उठाएंगे कड़े कदम
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा हमने आज सुबह रूस को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली से अलग कर दिया है। साथ ही अपने सहयोगियों और G7 के साथ काम करते हुए, हम यूक्रेन के खिलाफ घृणित अभियान के लिए राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ हर संभव गंभीर आर्थिक उपाय लागू करने के लिए दृढ़ हैं। पुतिन को विफल होना चाहिए।
डी जयकुमार की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन
तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक ने पूर्व मंत्री डी जयकुमार की गिरफ्तारी के खिलाफ सभी जिलों की राजधानियों में विरोध प्रदर्शन किया।
लातवियाई नागरिकों को भी यूक्रेन के समर्थन में लड़ने की इजाजत
न्यूज एजेंसी रायटर ने लातविया विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि लातवियाई संसद ने सर्वसम्मति से अपने नागरिकों को यूक्रेन में लड़ने के लिए अधिकृत किया यदि वे चाहें।
मणिपुर चुनाव के बीच हिंसा
मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सुबह 11 बजे तक 27.34% मतदान हुआ है। इस बीच मणिपुर इंफाल के CEO राजेश अग्रवाल ने बताया कि कीथलमनबी में कुछ अनियंत्रित समर्थकों और राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने मतदान को बाधित किया, जिसके कारण चुनाव प्रक्रिया में देरी हुई और EVM मशीन को तोड़ दिया गया। हम जांच कर रहे हैं कि आज यहां मतदान जारी रखना है या फिर से मतदान कराना चाहिए।
8 वर्षों में बने अतिरिक्त 70 हवाई अड्डे
दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि 70 वर्षों में हमारे पास भारत में 74 हवाई अड्डे थे और पिछले 8 वर्षों में हमने अतिरिक्त 70 हवाई अड्डे बनाए थे। पिछले 8 वर्षों में इस क्षेत्र में जबरदस्त विकास हुआ है।
रूस-यूक्रेन वार्ता की तैयारी
बेलारूस के विदेश मंत्रालय से खबर आ रही है कि उनके देश में रूस-यूक्रेन वार्ता की मेजबानी के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। दुनियाभर के देशों की निगाहें इस वार्ता पर टिकी हुई हैं।
रूसी सैनिकों ने धीमे किए हमले
एएफपी समाचार एजेंसी के मुताबिक, यूक्रेनी सेना का कहना है कि रूसी सैनिकों ने आक्रामक गति को धीमा कर दिया है। बता दें कि दोनों देशों के बीच आज बातचीत भी होने जा रही है।
भारतीय छात्रों को निकालने का काम जारी
युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने का काम लगातार जारी है। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को बसों में शेहिनी (यूक्रेन) से दूर बुडोमिर्ज़ (पोलैंड) ले जाया जा रहा है।
Indian students stuck in Ukraine being taken to Budomierz (Poland), away from Shehyni (Ukraine), on buses.#RussiaUkraineCrisis pic.twitter.com/xZSFtd2Lzb
— ANI (@ANI) February 28, 2022
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग
जम्मू और कश्मीर में उधमपुर के समरोली के पास देवाल में भूस्खलन के कारण बंध हुए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को साफ करने के लिए अभियान जारी है।
#WATCH | Jammu and Kashmir: Operation underway to clear Jammu-Srinagar National Highway that is blocked at Dewal near Samroli, Udhampur due to a landslide. pic.twitter.com/241gIpNbkQ
— ANI (@ANI) February 28, 2022
कीव में वीकेंड कर्फ्यू हटा
यूक्रेन की राजधानी कीव में वीकेंड कर्फ्यू हटा दिया गया है। इसके साथ ही यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने सभी छात्रों को सलाह दी गई है कि वे पश्चिमी भागों की यात्रा के लिए रेलवे स्टेशन की ओर जाएं। यूक्रेन रेलवे छात्रों के निकलने के लिए विशेष ट्रेनें चला रहा है।
ऑपरेशन गंगा की छठी पहुंच रही दिल्ली

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि ऑपरेशन गंगा के तहत छठी फ्लाइट 240 भारतीयों को लेकर बुडापेस्ट(हंगरी) से दिल्ली लाई जा रही है।
भारत स्थित यूक्रेन दूतावास पर पहुंच रहे यूक्रेन निवासी
संकट के बीच भारत स्थित यूक्रेन दूतावास पर युद्धग्रस्त देश के निवासी पहुंच रहे हैं। इनमें से कुछ अपने परिवार की सुरक्षा की अपील कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूक्रेन के निवासी अपने देश के किसी नजदीकी देश में पहुंचे की कोशिश में जुटे हुए हैं।
Ukrainian nationals in India approach Ukrainian Embassy in Delhi regarding their families back home
— ANI (@ANI) February 28, 2022
I want to go to some country nearest to Ukraine. Its unbelievable that such kind of thing( #RussiaUkraine crisis) is happening in the 21st Century: Anya, a Ukrainian citizen pic.twitter.com/Lum70Q1yxL
22 मई तक ध्वस्त कर दिए जाएंगे ट्विन टावर
नोएडा के अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि सुपरटेक के एमराल्ड कोर्ट प्रोजेक्ट में दो 40 मंजिला टावर 22 मई तक ध्वस्त कर दिए जाएंगे।
बाबूलाल मरांडी के लिए एलओपी पद की मांग
झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के लिए झारखंड विधानसभा में एलओपी पद की मांग को लेकर राज्य भाजपा ने विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
साइरस मिस्त्री की याचिका सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
साइरस मिस्त्री की याचिका सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। इस याचिका में शीर्ष अदालत ने टाटा समूह के अपने अध्यक्ष के रूप में उन्हें हटाने के फैसले को बरकरार रखते हुए उनके खिलाफ की गई टिप्पणी को हटाने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले को 10 दिनों के बाद सुनवाई के लिए निर्धारित किया है।
शरद पवार ने विदेश मंत्री जयशंकर से बात
यूक्रेन से भारतीयों को लगातार निकाला जा रहा है। इस बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने विदेश मंत्री जयशंकर से फोन पर बात की और यूक्रेन के खार्किव में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने पर चर्चा की। इस दौरान दोनों के बीच बेलगोरोड (रूस) मार्ग के माध्यम से निकासी पर और रोमानिया-पोलैंड सीमा पर फंसे छात्रों की सहायता के मामले पर चर्चा हुई।
ये मंत्री जाएंगे यूक्रेन के पड़ोसी देशों में
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के मिशन के समन्वय और छात्रों की मदद करने के लिए युद्धग्रस्त पड़ोसी देशों की यात्रा करेंगे।
यूक्रेन से भारतीयों की वापसी के मुद्दे पर पीएम मोदी ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। हजारों भारतीय युक्रेन में फंसे हुए है। इस बीच यूक्रेन संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, कुछ केंद्रीय मंत्री भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जा सकते हैं।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi calls a high-level meeting on the Ukraine crisis. Some Union Ministers may go to neighboring countries of Ukraine to coordinate the evacuations.#RussiaUkraineCrisis pic.twitter.com/yqTFYwspxo
— ANI (@ANI) February 28, 2022
रूस पर 'उचित प्रतिबंध' लगाएगा सिंगापुर
सिंगापुर भी रूस पर उचित प्रतिबंध और पाबंदियां लगाने की तैयारी कर रहा है। ये जानकारी विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन ने संसद में दी है।
चार नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
चार नए न्यायाधीशों- न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा, न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा, न्यायमूर्ति अनूप कुमार मेंदीरत्ता और न्यायमूर्ति सुधीर केआर जैन को दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में पद की शपथ दिलाई गई। मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल ने शपथ दिलाई। अब दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 34 हो गई।
Four new judges - Justice Neena Bansal Krishna, Justice Dinesh Kumar Sharma, Justice Anoop Kumar Mendiratta & Justice Sudhir Kr Jain - were administered oath of office as judges of Delhi High Court, taking its strength to 34. Chief Justice DN Patel administered the oath of office pic.twitter.com/OBq3vjRZFd
— ANI (@ANI) February 28, 2022
वेबिनार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने DPIIT वेबिनार में कहा कि इस साल के बजट ने 21वीं सदी के भारत के विकास की गति शक्ति निर्धारित कर दी है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित विकास की ये दिशा हमारी अर्थव्यवस्था के सामर्थ्य में असाधारण वृद्धि करेगी। इससे रोजगार की अनेक संभावनाएं बनेगी।
Usually, we develop infrastructure according to our requirements. Whether it is a work of rail or road, there are conflicts between the two. This is because different departments dont have details of all development projects: PM Narendra Modi addresses webinar on PM Gati Shakti pic.twitter.com/oyYrOnqwrm
— ANI (@ANI) February 28, 2022
नया पश्चिमी विक्षोभ, बदलेगा मौसम
मौसम आज भी करवट ले सकता है। आज एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। इसके प्रभाव से राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात भी बन सकता है।
मणिपुर में चुनाव
मणिपुर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। इस दौरान मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन ने कहा, मैं मणिपुर के सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें, क्योंकि हमारे देश में लोकतंत्र प्रचलित है और लोकतंत्र की निशानी चुनाव है।
गतिशक्ति पर बैठक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गतिशक्ति के दृष्टिकोण पर हितधारकों की बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में विभिन्न मंत्रालयों के उच्चाधिकारी, शिक्षाविद् और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
महासभा का विशेष आपातकालीन सत्र
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कोई हल नहीं निकलता देख संयुक्त राष्ट्र ने महासभा का विशेष आपातकालीन सत्र बुलाया है। न्यूयार्क में स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे से यह बैठक होगी।
अलर्ट पर परमाणु बल
यूक्रेन संकट के बीच रूस और अमेरिका ने परमाणु बलों को अलर्ट किया है। ऐसे में दुनियाभर के देशों की चिंता बढ़ गई है। यदि परमाणु युद्ध होता है, तो बड़ी तबाही आना तय है।