Hindi News Today LIVE Updates: हिमाचल प्रदेश में संबित पात्रा का कांग्रेस पर हमला, बोले- मां और बेटे का नेतृत्व काम नहीं कर रहा
Hindi News Today LIVE Updates: हिमाचल के धर्मशाला में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि मां-बेटे की जोड़ी केंद्र और राज्य दोनों में जमानत पर हैं। दोनों जगह मां-बेटे का नेतृत्व काम नहीं कर रहा है।

नई दिल्ली, एजेंसी। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मां-बेटे की जोड़ी (सोनिया गांधी-राहुल गांधी) वहां (दिल्ली में) और यहां (हिमाचल में प्रतिभा सिंह-विक्रमादित्य सिंह) भी जमानत पर हैं। वहां भी मां-बेटे का नेतृत्व काम नहीं कर रहा, कांग्रेस उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं कर रही। यहां भी कई कार्यकारी अध्यक्षों को नियुक्त किया गया है क्योंकि मां-बेटे का नेतृत्व काम नहीं कर रहा है।
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी संस्कृति की जड़ें बहुत गहरी हैं और राज्य आदिवासियों के लिए विश्व मंच बनने की ओर बढ़ रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव आदिवासियों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक प्रयास है।
वहीं देश में कोरोना के मामलों में फिर कमी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के मामलों में मामूली राहत मिली है। एक दिन में महामारी के 2,112 नए मामले सामने आए हैं।
इसके अलावा, मध्य प्रदेश के रीवा में सुहागी पहाड़ी के पास बस और ट्राली की टक्कर होने की वजह से 15 की मौत और 40 घायल हुए हैं। 40 घायलों में से 20 को प्रयागराज (UP) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Hindi News Today LIVE Updates

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Assembly Election 2022) के लिए शनिवार को प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की। जारी की गई इस लिस्ट में 4 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस को मिली अंतरिम सुरक्षा 10 नवंबर तक बढ़ा दी गई है।
#WATCH | Actor Jacqueline Fernandez leaves from Delhis Patiala House Court after ED extends her interim bail & protection till November 10th, in the Rs 200 crore money laundering case. pic.twitter.com/sGdHtG8TsD
— ANI (@ANI) October 22, 2022
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के जिला वन अधिकारी, जी किरण ने कहा- तिरुचिरापल्ली में ट्रॉपिकल बटरफ्लाई कंज़र्वेटरी ने तितलियों और उनकी पारिस्थितिकी के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा कर रही है। उन्होंने आगे कहा, अब तक, हमने पार्क में तितलियों की 128 प्रजातियों की पहचान की है। 200 से अधिक पौधों की प्रजातियां मौजूद हैं।
#WATCH | Tropical Butterfly Conservatory in TNs Tiruchirappalli creates awareness about importance of butterflies & their ecology
— ANI (@ANI) October 22, 2022
Till date, weve identified 128 species of butterflies in the park. Over 200 plant species present: G Kiran, District Forest Officer,Tiruchirappalli pic.twitter.com/c5NPuPelMJ
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी नियमित जमानत याचिका के सिलसिले में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं, जिसमें कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर शामिल थे।
#WATCH | Actor Jacqueline Fernandez arrives at Delhis Patiala House Court in connection with her regular bail plea over the Rs 200 crore money laundering case involving conman Sukesh Chandrashekar pic.twitter.com/1odhntu1R4
— ANI (@ANI) October 22, 2022
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज 200 करोड़ रुपये के मनी लान्ड्रिंग मामले में अपनी नियमित जमानत याचिका के सिलसिले में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं, जिसमें कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर शामिल था।
#WATCH | Actor Jacqueline Fernandez arrives at Delhi's Patiala House Court in connection with her regular bail plea over the Rs 200 crore money laundering case involving conman Sukesh Chandrashekar pic.twitter.com/1odhntu1R4
— ANI (@ANI) October 22, 2022
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंजाब की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। आम आदमी पार्टी की सरकार आते ही 50 से ज्यादा लोगों की हत्या पहले 2-3 महीनों में हो गई। ये दिखाता है कि यहां की कानून व्यवस्था चरमरा गई है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी यूपी या उत्तराखंड में खाता नहीं खोल सकी थी। अब वे हिमाचल प्रदेश में भी खाता नहीं खोल पाएंगे। उन्होंने कहा कि गुजरात में हम पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतेंगे और सरकार बनाएंगे। AAP के पास कुछ नहीं, जिन राज्यों में उन्होंने सरकार बनाई है उनकी हालत खराब है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आने वाले चुनावों में हमें केंद्र में पीएम मोदी और राज्य में जयराम ठाकुर के नेतृत्व का लाभ मिलेगा।
भारतीय पैनोरमा ने 53वें आईएफएफआई 2022 के लिए आधिकारिक चयन की घोषणा की। IFFI के दौरान 25 फीचर फिल्म और 20 गैर फीचर फिल्में दिखाई जाएंगी। ओपनिंग इंडियन फीचर फिल्म होगी हदीनेलेंटु और ओपनिंग इंडियन नॉन-फीचर फिल्म द शो मस्ट गो ऑन होगी।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल में कहा कि आज पीएम मोदी ने ऐतिहासिक कार्यक्रम की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर 75 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं।
अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को हुए हेलिकाप्टर दुर्घटना में पांचवें और अंतिम शव की बरामदगी के साथ खोज और बचाव अभियान समाप्त हो गया है। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी, तेजपुर ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चंडीगढ़ में कहा, अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने पंजाब में भ्रष्टाचार के नए आयाम स्थापित किए हैं। इनके दोनों राज्य में स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्टाचार में घिरे हैं। शिक्षा मंत्री शराब घोटाले के मुख्य आरोपी हैं।

हिमाचल के धर्मशाला में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि मां-बेटे की जोड़ी (सोनिया गांधी-राहुल गांधी) वहां (दिल्ली में) और यहां (हिमाचल में प्रतिभा सिंह-विक्रमादित्य सिंह) भी जमानत पर हैं। वहां भी मां-बेटे का नेतृत्व काम नहीं कर रहा, कांग्रेस उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं कर रही। यहां भी कई कार्यकारी अध्यक्षों को नियुक्त किया गया है क्योंकि मां-बेटे का नेतृत्व काम नहीं कर रहा है। इनमें से कुछ कार्यकारी अध्यक्ष पीएम मोदी के प्रशंसक निकले। मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं कि पीएम मोदी के काम से प्रेरणा लेकर भाजपा में आगे बढ़े हैं।
महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटार्शन सेल ने एक बिल्डर को रंगदारी की धमकी देने के आरोप में गैंगस्टर गणेश शिंदे को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शिकायतकर्ता एक व्यवसायी है।

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में ध्रुव युद्ध स्मारक पर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि आज देश की स्थिति बदल गई है। विकास की दृष्टि से नकारात्मक विचार सकारात्मक विचारों में बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि आज हमारे सैनिकों का मनोबल बहुत ऊंचा है और हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हमेशा तैयार हैं।

Reliance Jio के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि श्रीनाथजी के आशीर्वाद से Jio True 5G सेवा के साथ, नाथद्वारा में 5G पावर वाईफाई सेवाएं आज से शुरू हो रही हैं। 5जी सबके लिए है। इसलिए, हमारा प्रयास है कि भारत के हर कोने में 5G सेवाएं शुरू हों और Jio Tru 5G सेवा जल्द से जल्द शुरू हो।

उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने गुजरात के गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो 2022 (Defence Expo 2022) में विभिन्न भारतीय स्टार्टअप और निर्माताओं के साथ बातचीत की और उन्हें अद्वितीय परिचालन चुनौतियों के नए समाधान खोजने के लिए सशस्त्र बलों के साथ साझेदारी करने के लिए प्रोत्साहित किया।
जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू और कश्मीर आरक्षण अधिनियम, 2004 के तहत 15 नए वर्गों को शामिल करके सामाजिक जाति सूची को फिर से बनाने का आदेश जारी किया। सूची में नए वर्गों में जाट, पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थी, गोरखा, वाघी, पोनी वालस शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिन अंग्रेजों ने हमारे ऊपर 200 साल राज किया, हमने उनको पछाड़ते हुए भारत को दुनिया की 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने का काम किया है। यह बदलते भारत की तस्वीर है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रोजगार मेला कार्यक्रम में कहा कि आज भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। पहले हम 10वें नंबर पर थे। यह कोई छोटी बात नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हमने एक साल में निर्यात में 31 प्रतिशत का इजाफा किया है। आज भारत लेने वाले की जगह, देने वाला बन गया है।

पश्चिम रेलवे विभाग ने शनिवार को एक बयान जारी कर बताया कि रेलवे स्टेशनों पर त्योहारी सीजन की भीड़ को देखते हुए और रेलवे परिसर में यात्रियों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल डिवीजन के बड़े स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिए गए हैं।

राजस्थान में रिलायंस जियो के अध्यक्ष आकाश अंबानी ने राजसमंद के नाथद्वारा में जियो 5G सेवाओं की शुरुआत की।

रीवा बस-ट्रॉली ट्रक की टक्कर पर रीवा के डीएम मनोज पुष्प ने कहा, गंभीर रूप से घायल कुल 19 लोगों का इलाज किया जा रहा है। बस ने ट्रॉली में टक्कर मार दी। केबिन में बैठे लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। हमारा फोकस मृतक की शिनाख्त पर है।
रीवा बस-ट्रॉली ट्रक की टक्कर पर एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपडेट देते हुए बताया कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार 15 लोगों की मौत हो चुकी है। उनके शवों को तेनथार में रखा गया है और उन्हें प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) भेजने की व्यवस्था की जा रही है। मैंने आज सुबह यूपी के सीएम को भी हादसे की जानकारी दी। यूपी प्रशासन भी सतर्क उनके डीएम भी तेनथार पहुंच चुके हैं। सीएम ने आगे कहा मृतकों के परिजनों को मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से 1 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी और घायलों को 10,000 रुपए दिए जांएगे।

रीवा बस-ट्रॉली ट्रक की टक्कर पर एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, जैसे ही हमें पता चला, मप्र जिला प्रशासन ने जिला कलेक्टर और एसपी के साथ बचाव और राहत अभियान शुरू किया। हमारे लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजा। हम उनका संजय गांधी मेडिकल अस्पताल में मुफ्त इलाज करा रहे हैं।

दिल्ली-एनसीआर में दिवाली से पहले ही हवा जहरीली होने लगी है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (air quality index) 250 के पार चला गया है। एनसीआर के कई शहरों में AQI 300 के करीब बना हुआ है। तस्वीरें रिंग रोड और सराय काले खां से हैं।

रीवा में हुए हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। PMO ने यह जानकारी दी है। मध्य प्रदेश के रीवा में हए हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

जम्मू-कश्मीर में SIA (राज्य जांच एजेंसी) टीम ने श्रीनगर के रेजीडेंसी रोड पर छापेमारी की।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

मध्य प्रदेश के मंत्री, विश्वास सारंग ने रीवा दुर्घटना पर कहा, सूचना मिली कि रीवा में हैदराबाद से गोरखपुर जा रही बस का एक्सीडेंट हुआ है। प्रशासन को बचाव अभियान करने का और जरूरत के हिसाब से सभी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रीवा हादसे पर शोक जताया। सीएम योगी ने कहा, CM शिवराज सिंह चौहान से घायलों के उपचार व UP निवासी दिवंगतों के पार्थिव शरीर को प्रदेश तक पहुंचाने हेतु वार्ता हुई। प्रदेश निवासी दिवंगतों के परिजनों को ₹02 लाख व गंभीर घायलों को ₹50,000 सहायता राशि प्रदान करने हेतु निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में दीपावली से पहले प्रशासन द्वारा हुनर हाट शुरू किया गया।
देश में कोरोना के मामलों में फिर कमी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के मामलों में मामूली राहत मिली है। एक दिन में महामारी के 2,112 नए मामले सामने आए हैं।
कुल मामले: 4,46,40,748
सक्रिय मामले: 24,043
कुल रिकवरी: 4,40,87,748
कुल मृत्यु: 5,28,957
कुल वैक्सीनेशन: 2,19,53,88,326

एमपी सीएमओ ने रीवा बस हादसे को लेकर जानकारी दी है कि घायल यात्रियों को उपचार कराकर रात में 2 बसों में प्रयागराज भेजा गया है। म.प्र. के रीवा मेडिकल कॉलेज में गंभीर रूप से घायल यात्रियों का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। रीवा जिला प्रशासन सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है।
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रीवा बस-ट्रॉली ट्रक की टक्कर पर दुख व्यक्त किया है। एमपी सीएमओ ने बताया कि उन्होंने आज सुबह उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और उन्हें घटना से अवगत कराया। यात्रियों के पार्थिव शरीर को मप्र सरकार प्रयागराज लाएगी।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली एनसीआर के ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी किया, कृपया विशेष यातायात व्यवस्था के कारण 0915 बजे से 1015 बजे तक गुड़गांव रोड, धौला कुआं फ्लाईओवर, एसपी मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, आर/ए तीन मूर्ति, आर/ए कौटिल्य और अकबर रोड से बचें।

राजधानी में एयर क्वालिटी बेहद खराब हो गई है। तस्वीरें लोधी रोड से हैं। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 262 (खराब) श्रेणी में है।

गुजरात के सूरत में दीपावली के मौके पर कुछ महिलाएं गाय के गोबर से पारंपरिक दिये बना रही हैं। एक महिला ने बताया, "ये दिये गोबर से बनते हैं जो पर्यावरण के अनुकूल है। इससे प्रदूषण बढ़ता नहीं है बल्कि प्रदूषण साफ होता है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान रोजगार मेला का शुभारंभ करेंगे। समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा भी सम्मिलित होंगे।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक के रायचूर के येरागेरा गांव से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा अपनी 3570 किमी लंबी यात्रा में 2355 किमी की और दूरी तय करेगी।
#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi resumes Bharat Jodo Yatra from Yeragera village, Raichur in Karnataka
— ANI (@ANI) October 22, 2022
The Yatra which began on September 7th from Kanniyakumari will cover a further distance of 2355 km in its 3570 km long yatra. pic.twitter.com/81kan8dOGg

मध्य प्रदेश के रीवा में सुहागी पहाड़ी के पास एक बस और ट्राली की टक्कर में 14 की मौत और 40 लोग घायल हो गए हैं। रीवा के एसपी, नवनीत भसीन ने कहा, 40 घायलों में से 20 को प्रयागराज (यूपी) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। बस में सवार सभी लोग कथित तौर पर यूपी के रहने वाले हैं।