Hijab Protest: ईरान में जारी आंदोलन की आंच भारत तक पहुंची, केरल में महिलाओं ने हिजाब जलाकर किया प्रदर्शन
ईरान में महसा अमिनी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद लोग सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन की आंच अब केरल तक आ पहुंची है। कोझिकोड में महिलाओं ने हिजाब जलाकर एकजुटता का संदेश दिया।

तिरुअनंतपुरम, आनलाइन डेस्क। Hijab Protest: ईरान (Iran) में हिजाब की अनिवार्यता को लेकर सरकार के खिलाफ कई दिन से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस दौरान कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। हिजाब के खिलाफ शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन की आंच अब भारत के केरल राज्य तक आ पहुंची है।
कोझिकोड में महिलाओं ने जलाया हिजाब
केरल के कोझिकोड में 6 नवंबर यानी रविवार को हिजाब जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लोगों ने ईरान में हिजाब विरोधी आंदोलन के साथ अपनी एकजुटता का संदेश दिया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई थीं।
ईरान में महसा अमीनी की मौत के बाद शुरू हुआ प्रदर्शन
ईरान में हिजाब का मामला गरमाया हुआ है। विरोध प्रदर्शन में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। दरअसल, ईरान में 22 वर्षीय महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी, जिसके बाद पूरे देश में लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। महसा पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने ड्रेस कोड का उल्लंघन किया था। देश में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
ये भी पढ़ें: ईरान में प्रदर्शनकारियों से दुर्व्यवहार पर संयुक्त राष्ट्र में उठी आवाज, खामनेई मुर्दाबाद के लगे नारे
तेहरान में एक हजार प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा
ईरान में हिजाब के विरोध में जारी आंदोलन से सरकार डरी हुई है। वह राजधानी तेहरान में करीब एक हजार प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा चलाने की तैयारी कर रही है। सरकार प्रदर्शनकारियों पर तोड़फोड़ करना, मरे हुए सुरक्षा गार्डों से दुर्व्यवहार और सार्वजनिक संपत्ति में आग लगाने जैसे आरोप लगाए गए हैं।
हिजाब विरोधी आंदोलन को रोकने की सारी कोशिशें नाकाम
इससे पहलें सरकार की हिजाब विरोधी प्रदर्शनों को रोकने की सारी कोशिशें नाकाम हो चुकी है। प्रदर्शनकारी अभी भी आंदोलन को जारी रखे हुए हैं। सरकार इस आंदोलन को दुश्मन देशों की साजिश बता रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।