विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Heavy Rains: कर्नाटक और केरल में भारी बारिश, बेंगलुरु में फिर से हालात खराब

By Monika MinalEdited By:
Published: Thu, 20 Oct 2022 11:55 AM (IST)Updated: Thu, 20 Oct 2022 12:07 PM (IST)

भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से पहले ही शहर में येलो अलर्ट जारी हो चुका है। IMD के अनुसार ...और पढ़ें

कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश
कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क।  22 अक्टूबर तक केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी है। लगातार बारिश के कारण बुधवार को बेंगलुरु में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बारिश के कारण यहां अधिकतर क्षेत्रों में जल जमाव की स्थिति बनी हुई है।

बुधवार रात को बेंगलुरु की भारी बारिश के कारण पेड़ों के गिरने की कई घटनाएं हुईं। यहां तक कि कई इलाकों में लाइटें भी चली गईं। बारिश का सबसे खराब असर शेषाद्रीपुरम में हुआ। यहां मेट्रो रेली की दीवार ढह गई जिसमें सात कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। इनमें से एक कार के मालिक ने सरकार से हर्जाने की मांग की।

केरल येलो अलर्ट जारी 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से पहले ही शहर में येलो अलर्ट जारी हो चुका है। IMD के अनुसार, अगले पांच दिनों में हल्की बारिश बेंगलुरु को प्रभावित कर सकती है। यहां का अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15-17 डिग्री का बताया जा रहा है।

बेंगलुरु में पिछले माह भी आया था बाढ़

पिछले ही माह बेंगलुरु में बाढ़ के कारण हालात खराब थे। एक दिन में ही वहां इस तरह की स्थिति बन गई थी कि वहां IT पेशेवरों को अपने आफिस तक पहुंचने में ट्रैक्टर का सहारा लेना पड़ा था। यहां HAL एयरपोर्ट के करीब येमालुर पूरी तरह पानी में डूब गया था। जुलाई की शुरुआत में कर्नाटक में बारिश के कारण बाढ़ के हालात बन गए थे। मुख्यमंत्री बोम्मई  को इसके लिए केंद्र से आर्थिक सहायता मांगनी पड़ी थी। 

इसके अलावा कोलकाता के आसमान में भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 23 अक्टूबर तक यहां बारिश हो सकती है। 

बेंगलुरु में बारिश बनी आफत, दीवार ढहने से चार वाहन क्षतिग्रस्त; शहर में येलो अलर्ट जारी

बिहार में मौसम का मिजाज बदला, मानसून के लौटते ही सामने आई पुरानी परेशानी; IMD ने जारी किया पूर्वानुमान