विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में मौसम का मिजाज बदला, मानसून के लौटते ही सामने आई पुरानी परेशानी; IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

By Jagran NewsEdited By: Shubh Narayan Pathak
Published: Wed, 19 Oct 2022 07:32 AM (IST)

Bihar Weather Update बिहार में अगले पांच दिनों तक होगा पछुआ हवा का प्रवाह मानसून के लौटने के बाद राज्‍य ...और पढ़ें

Bihar Weather News: बिहार में साफ रहेगा मौसम। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
Bihar Weather News: बिहार में साफ रहेगा मौसम। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Update: बिहार के मौसम में बदलाव का क्रम जारी है। मानसून के पूरी तरह लौट जाने के बाद राज्‍य में बारिश का सिलसिला तो थम गया है, लेकिन इसके चलते नई परेशानी खड़ी होने लगी है। मौसम विभाग के पटना केंद्र ने बताया है कि अगले कुछ दिनों में राज्‍य का आसमान साफ और मौसम शुष्‍क बने रहने की संभावना है। 

दिन और रात के तापमान में काफी अंतर 

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में अगले  पांच दिनों तक पछुआ का प्रवाह जारी रहेगा। पछुआ बहने के कारण राज्य का मौसम शुष्क हो गया है। शुष्क हवा के कारण दिन एवं रात में तापमान में अंतर देखा जा रहा है। इधर, हवा में प्रदूषण की मात्रा बढ़ने लगी है।

दिवाली से पहले ही पटना में जहरीली हुई हवा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर का भी बुरा हाल

ठंड का असर और बढ़ेगा, तापमान में गिरावट 

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि पछुआ के कारण प्रदेश का वातावरण शुष्क हो गया है। वातावरण शुष्क होने के कारण रात के तापमान में गिरावट देखा जा रहा है। सूर्यास्त के बाद ही तापमान में गिरावट शुरू हो जाता है, जो सुबह तक जारी रहता है। वातावरण में ठंड बढऩे के कारण पारा में और गिरावट आने की आशंका है।

पूसा में 18 डिग्री तक पहुंचा न्‍यूनतम तापमान 

पिछले 24 घंटे में खगडिय़ा सबसे गर्म स्थान रहा। वहां पर अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सबसे न्यूनतम तापमान पूसा में रहा। वहां पर तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

पंखे भी देर रात कराते ठंड का अहसास

प्रदेश का मौसम तेजी से बदल रहा है। ऐसे में दिन में वातावरण में गर्मी रहती है लेकिन दिन ढलने के बाद तापमान में गिरावट शुरू हो जाता है।देर रात को पंखे भी लोगों को ठंड का अहसास कराते हैं। पंखा चलाकर रात में सोने वाले देर रात पतली चादर का उपयोग करने लगे हैं।