विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Heavy Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में हो रही लगातार बारिश, ग्रेटर नोएडा में धंसी सड़क, पढ़ें- IMD का ताजा अपडेट

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Sun, 09 Oct 2022 03:12 PM (IST)Updated: Sun, 09 Oct 2022 03:29 PM (IST)

Weather Update Today दिल्ली-एनसीआर से लेकर मुंबई तक विभिन्न शहरों में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिसरख के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिसरख के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। देश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया हैं। दिल्ली-एनसीआर से लेकर मुंबई तक विभिन्न शहरों में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहाड़ी राज्यों में भी मूसलाधार बारिश (Heavy Rainfall) हो रही है। दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत एनसीआर में कल यानी शनिवार से लगातार बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश का स‍िलसिला जारी है। बारिश के चलते कई इलाकों में जलजमाव है।

यूपी, उत्तराखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

स्काईमेट वेदर के मुताबिक,  अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पूर्वी गुजरात, विदर्भ के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, कर्नाटक, तमिलनाडु, रायलसीमा, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण छत्तीसगढ़ और शेष उत्तर पूर्व भारत में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और पंजाब में हल्की बारिश संभव है।

यूपी में लगातार हो रही बारिश, ग्रेटर नोएडा में धंसी सड़क

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पिछले 48 घंटों से बारिश का दौर जारी है। रविवार सुबह गाजियाबाद और नोएडा की कुछ सड़कों पर जलजमाव की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। भारी बारिश के कारण गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिसरख के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया। कानपुर, अलीगढ़, मुरादाबाद, मथुरा, मैनपुरी और मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर में कल यानी शनिवार से बारिश रूक-रूक कर हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश 12 अक्तूबर तक प्रदेश के 49 जिलों में हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है।

इन इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़, पानीपत, गोहाना, सोहाना, पलवल, नूंह, होडल और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी। वहीं, यूपी के शामली, मुजफ्फरनगर, चांदपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, गढ़मुक्तेश्वर, रामपुर, संभल, चंदौसी, खुर्जा, नरोरा, बदायूं, अलीगढ़, कासगंज, नंदगांव, हाथरस, मथुरा, एटा समेत कई इलाकों में अगले कुछ घंटों में जमकर बादल बरसेंगे। वहीं, राजस्थान में भी बारिश का सिलसिला जारी है।

यह भी पढ़ेंः यूपी-उत्तराखंड में होगी भारी बारिश, 23 राज्यों में येलो अलर्ट, पढ़ें-IMD की भविष्यवाणी

देश भर में एक्टिव हैं ये मौसमी सिस्टम

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा चक्रवाती परिसंचरण से तेलंगाना, विदर्भ, पश्चिम मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश होते हुए उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है। दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र गुजरात क्षेत्र और उसके आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा सर्कुलेशन से गुजरात और आसपास के इलाकों से होते हुए राजस्थान और हरियाणा होते हुए पंजाब तक फैली हुई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।