Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिन में दूध और रात में नॉनवेज लेते हैं तो जानें खाने-पीने का सही समय

    By Sanjay PokhriyalEdited By:
    Updated: Thu, 20 Dec 2018 01:03 PM (IST)

    सेब, दूध, दाल और अखरोट को अगर इन्हें सही समय पर ना खाया जाए, तो इसके फायदे नहीं, बल्कि नुकसान होते हैं।

    दिन में दूध और रात में नॉनवेज लेते हैं तो जानें खाने-पीने का सही समय

    नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। हम सबको पता है कि सेब, दूध, दाल, बीन्स और अखरोट खाने से शरीर को कितना फायदा होता है। लेकिन, अगर इन्हें सही समय पर ना खाया जाए, तो इसके फायदे नहीं, बल्कि नुकसान होते हैं। तो आइए, जानते हैं इन फूड्स को खाने का सही और गलत समय।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दही
    रात- अगर आपको बलगम जल्दी बनती है, तो इस समय खाने से भी यह दिक्कत हो सकती है। साथ ही ज़ुकाम भी लग सकता है।
    दिन- इस समय खाने से खाना जल्दी डाइजेस्ट होता है और डाइजेस्टिव सिस्टम भी ठीक रहता है।

    केला
    रात- इस समय खाने से बलगम बनती है, ज़ुकाम लगता है और खांसी भी लग सकती है। चूंकि यह मैग्नीशियम का स्रोत है। ऐसे में इसे खाली पेट खाने से पेट खराब भी हो सकता है।
    दोपहर- केले में खूब फाइबर्स होते हैं, इसे खाने से खाना जल्दी पचता है, एसिडिटी नहीं होती और शरीर को ठंडक मिलती है।

    दाल और बीन्स
    सुबह- इस समय फाइबर से भरपूर फूड्स (दाल और बीन्स) खाने से भूख तेज़ होती है और आप ज़रूरत से ज़्यादा भी खा लेते हैं।
    दोपहर- इस समय दाल और बीन्स खाने से खाना अच्छे से पचता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है। सिर्फ यही नहीं, इस समय फाइबर से भरपूर फूड्स खाने से नींद भी अच्छी आती है।

    चीज
    सुबह जल्दी उठकर- जो लोग नॉन-वेज नहीं खाते, वो मीट की जगह चीज खा सकते हैं। इससे उन्हें कई फायदे होंगे। इससे पेट फूलता नहीं है, पेट देर तक भरा रहता है और वजन भी नहीं बढ़ता।
    रात- इस समय चीज खाने से यह ठीक से पचता नहीं है और शरीर में भारीपन लगता है। इससे वजन भी बढ़ सकता है और डाइजेशन की दिक्कत भी हो सकती है।

    दूध
    रात- गरम दूध पीने से शरीर को आराम मिलता है और नींद अच्छी आती है।
    दिन- इस समय दूध पीने का तभी फायदा है, अगर आप अच्छे से कसरत करते हैं, नहीं तो दूध ठीक से पचता नहीं है।

    मीट
    दोपहर- मीट को डाइजेस्ट करना आसान नहीं है। इ सलिए इसको सुबह में खाना फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। इसे खाने से शरीर में ताकत आती है और इंसान काम पर ज़्यादा फोकस कर पाता है।
    रात- चूंकि इसमें प्रोटीन अधिक होता है, ऐसे में रात में खाने से शरीर के डाइजेस्टिव सिस्टम पर असर पड़ता है और आप रात को ठीक से सो नहीं पाते।

    चावल
    दोपहर (लंच)- इस समय खाने से खाना ठीक से पचता है और आप कार्बोहाइड्रेट्स भी शरीर में अच्छे से जाते हैं।
    रात- इस समय खाने से वजन बढ़ता है।

    अखरोट
    शाम- यह ओमेगा-3 फैट्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है। इसे खाने से ब्रेन हेल्थ इम्प्रूव होती है, मेमोरी तेज़ होती है।
    सुबह/दोपहर/रात- इस समय खाने से ज़्यादा फायदे नहीं हो पाते।

    सेब
    सुबह- सेब के छिलके में काफी ताकत होती है। इसे खाने से खाना भी ठीक से पचता है और चेहरे पर ग्लो आता है।
    शाम/रात- इस समय सेब खाने से पेट संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। एसिडिटी हो सकती है। रात को खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम पर भी असर होता है।
    (नोट- इस पर अमल करने से पूर्व डॉक्‍टर से परामर्श जरूर कर लें)