109 को पद्म अलंकरण, मिरांडा व हजारिका को पद्म विभूषण
दिवंगत संगीतकार भूपेन हजारिका, कार्टूनिस्ट मारियो डी मिराडा और पूर्व राज्यपाल टी वी राजेश्वर सहित पाच लोगों को पद्मविभूषण पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। 'ओ गंगा..तू बहती है क्यूं' गाने वाले भूपेन हजारिका को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। हजारिका के साथ इस साल पांच शख्सियतों को पद्म विभूषण देने की घोषणा की गई है। इनमें अन्ना हजारे का इलाज करने वाले डॉक्टर केएच संचेती और उत्तार प्रदेश के पूर्व राज्यपाल टीवी राजेश्वर का नाम भी शामिल है। सांसदों को 'हेडलेस चिकेन' कहने वाले अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत रोनेन सेन को भी पद्म विभूषण से नवाजा गया है। सरकार ने बुधवार को 27 पद्म भूषण और 77 पद्मश्री पुरस्कारों की भी घोषणा की।
इस साल पद्म पुरस्कारों के लिए चुने गए कुल 109 लोगों में कला क्षेत्र से 34, सामाजिक सेवा से 10, विज्ञान व इंजीनियरिंग के 10, चिकित्सा से 13, साहित्य व शिक्षा से 14, खेल से आठ, उद्योग व व्यापार से सात, जन सेवा करने वाले चार और सिविल सेवा से तीन लोगों को चुना गया है। इनमें विदेश में रहने वाले 11 लोग भी शामिल हैं। सिने जगत से शबाना आजमी, धर्मेद्र और मीरा नायर को पद्म भूषण के लिए चुना गया है। उत्तार प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव माता प्रसाद को सिविल सेवा वर्ग में पद्म भूषण दिया जाएगा।
आस्ट्रेलिया के हाथों बुरी तरह पराजय का सामना करने वाले भारतीय पुरुष क्रिकेटरों का नाम पद्म पुरस्कारों की सूची से गायब है। महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी को पद्मश्री दिया गया है। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान जफर इकबाल और तीरंदाज लिंबाराम को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। उत्तार प्रदेश के मशहूर कृषि वैज्ञानिक विजय पाल सिंह और चिकित्सक मेहदी हसन को भी पद्मश्री से नवाजा गया है।
भारत रत्न इस साल भी नहीं
इस साल फिर भारत रत्न किसी को नहीं दिया गया है। माना जा रहा था कि भारत रत्न की सूची में खेल को भी शामिल करने के बाद क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर या हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को इस बार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। खेल मंत्रालय ने इन दोनों के साथ ही पहली बार एवरेस्ट फतह करने वाले शेरपा तेनजिंग नोरगे का नाम भी भारत रत्न के लिए प्रस्तावित किया था। लेकिन, इसे अब तक स्वीकार नहीं किया गया है। इससे पहले वर्ष 2009 में मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
डॉक्टर संचेती को अन्ना के इलाज का पुरस्कार!
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। भ्रष्टाचार के खिलाफ अलग-अलग तरीके से मोर्चा खोलने वालों ने भले ही पिछले साल पूरे देश को आंदोलित किए रखा, लेकिन वे पद्म पुरस्कार की चयन समिति का ध्यान नहीं खींच सके। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा के लिए सरकार ने इस साल पद्म पुरस्कारों की तीन श्रेणियों में जिन 109 लोगों को चुना, उनमें अन्ना हजारे, उनकी टीम का सदस्य या भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का कोई कार्यकर्ता शामिल नहीं है। अन्ना का इलाज करने वाले डाक्टर केएच संचेती को जरूर सरकार ने पद्म विभूषण से नवाजा है।
संचेती अस्थि रोग विशेषज्ञ हैं और पुणे के संचेती अस्पताल के संस्थापक हैं। मुंबई अनशन के बाद से अन्ना का इलाज उन्हीं के अस्पताल में हो रहा था। इस बार उनका स्वास्थ्य आश्चर्यजनक रूप से लंबे समय से खराब बना हुआ है। एक महीने पहले उन्हें साधारण बुखार और उसके बाद हुई खांसी के कारण संचेती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें लंबे आराम की सलाह दी थी। लेकिन, वह सामान्य नहीं हो पा रहे। बुधवार को उनके सहयोगियों ने बताया कि पूरी तरह ठीक नहीं हो पाने की वजह से ही वे 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में भी शामिल नहीं होंगे।
अन्ना को ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके काम के लिए 20 साल पहले पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया था। ऐसे में सरकार यदि भ्रष्टाचार के खिलाफ अलख जगाने वाले इस सामाजिक कार्यकर्ता को पद्म विभूषण से सम्मानित करती तो यह नाम किसी भी पैमाने पर खरा उतरता। लेकिन, अन्ना के बजाय उनका इलाज करने वाले डॉक्टर संचेती सरकार को इसके लिए ज्यादा उपयुक्त लगे।
पद्म भूषण पुरस्कार: -
1. शबाना आजमी: कला-सिनेमा।
2. खालिद चौधरी: कला-थिएटर।
3. जतिन दास: कला-पेंटिंग।
4. पंडित बुद्धदेव दासगुप्ता कला-वाद्य संगीत-सरोद।
5. धर्मेंद्र: कला-सिनेमा।
6. टी विश्वनाथन गोपालकृष्णन: कला-शास्त्रीय गायन एवं वाद्य संगीत।
7. मीरा नायर: कला-सिनेमा।
8. एम एस गोपालकृष्णन: कला- वाद्य संगीत-वायलिन।
9. अनीश कपूर: कला-मूर्तिकला- इंग्लैंड।
10. सत्य नारायण गोयनका: समाज सेवा।
11. न्यायमूर्ति पी चंद्रशेखर राव: सार्वजनिक मसले-जर्मनी।
12. जार्ज याेंग बून एओ : सार्वजनिक मसले-सिंगापुर।
13. प्रो शशिकुमार चित्र: विज्ञान इंजीनियरिंग।
14. डा. एम एस रघुनाथन: विज्ञान इंजीनियरिंग।
15. सुबैया मुरूगप्पा वेल्लयन: व्यापार उद्योग।
16. बाल सुब्रमण्यम मुथूरमण: व्यापार उद्योग।
17. डा. सुरेश एच आडवाणी: चिकित्सा-आनकोलाजी।
18. डा. नोशीर एच वाडिया: चिकित्सा-न्यूरोलाजी।
19. डा. देवी प्रसाद शेटटी : चिकित्सा-कार्डियोलाजी।
20. प्रो शांताराम बलवंत मजूमदार : साहित्य शिक्षा।
21. प्रो विद्या देहेजिया: साहित्या शिक्षा-अमेरिका।
22. प्रो अरविंद पनगारिया: साहित्या शिक्षा-अमेरिका।
23. डा. जोस पेरेरिया: साहित्य शिक्षा-अमेरिका।
24. डा. होमी के भाभा: साहित्य शिक्षा-ब्रिटेन।
25. एन विट्ठल: सिविल सेवा।
26. माता प्रसाद: सिविल सेवा।
27. रोनेन सेन: सिविल सेवा।
पदमश्री पुरस्कार :-
1. वनराज भाटिया: कला- संगीत।
2. जिया फरीदुद्दीन डागर: कला-संगीत-गायन।
3. एन आई देवी: कला-संगीत।
4. रामचंद्र एस हेगडे चित्तानी: कला-यक्षगान नृत्य नाटिका।
5. मोतीलाल केम्मू: कला-प्लेराइट।
6. शाहिद परवेज खान: कला-वाद्य संगीत-सितार।
7. मोहन लाल कुम्हार: कला- टेराकोटा।
8. शकर खान मांगनियार: कला- राजस्थानी लोक संगीत।
9. श्रीमती जाय माइकल: कला- थिएटर।
10. डा. मिनाती मिश्रा: कला- भारतीय शास्त्रीय नृत्य-ओडिसी।
11. नातेसन मुत्थूस्वामी: कला- थिएटर।
12. श्रीमती आर नागरथनम्मा: कला- थिएटर।
13. कलामंडल सिवान नंबूतिरी : कला-भारतीय शास्त्रीय नृत्य।
14. श्रीमती यमुनाबाई वाइकर: कला-भारतीय लोक संगीत-लावनी।
15. सतीश अलेकर: कला-प्लेराइट।
16. पंडित गोपाल प्रसाद दुबे: कला-छाउू नृत्य।
17. रमाकांत गुंडेचा और उमाकांत गुंडेचा: कला-भारतीय शास्त्रीय संगीत- गायन।
18. अनूप जलोटा: कला-भारतीय शास्त्रीय संगीत-गायन।
19. सोमन नायर प्रियदर्शन: कला- सिनेमा-निर्देशन।
20. सुनील जानाह: कला- फोटोग्राफी।
21. श्रीमती लैला तैयबजी: कला- हस्तशिल्प।
22. विजय शर्मा: कला-पेंटिंग।
23. श्रीमती शमशाद बेगम: समाज सेवा।
24. रीता देवी: समाज सेवा।
25. डा. पी के गोपाल: समाज सेवा।
26. फूलबसन बाई यादव: समाज सेवा।
27. डा. जी मुनिरत्नम: समाज सेवा।
28. निरंज प्राणशंकर पांडया: समाज सेवा।
29. डा. उमा टूली: समाज सेवा।
30. सतपाल वर्मा: समाज सेवा।
31. श्रीमती बिन्नी यांगा: समाज सेवा।
32. एजदी हिरजी मालेगम: सार्वजनिक मामले।
33. प्रवीन एच पारेख: सार्वजनिक मामले।
34. डा. वी आदिमूर्ति: विज्ञान इंजीनियरिंग।
35. डा. कृष्ण लाल चड्ढा: विज्ञान इंजीनियरिंग-कृषि।
36. प्रो वीरेंदर सिंह चौहान: विज्ञान इंजीनियरिंग।
37. रामेश्वर नाथ कौल बामजई : विज्ञान इंजीनियरिंग।
38. विजय पाल सिंह: विज्ञान इंजीनियरिंग-कृषि अनुसंधान।
39. डा. लोकेश कुमार सिंघल : विज्ञान इंजीनियरिंग।
40. डा. यग्नस्वामी सुंदर राजन : विज्ञान इंजीनियरिंग।
41. प्रो जगदीश शुक्ला: विज्ञान इंजीनियरिंग-अमेरिका।
42. सुश्री प्रिया पाल: व्यापार उद्योग।
43. शोजी शिबा: व्यापार उद्योग- जापान।
44. गोपीनाथ पिल्लै: व्यापार उद्योग- सिंगापुर।
45. अरुण हस्तिमल फिरोदिया: व्यापार उद्योग।
46. स्वाति पिरामल: व्यापार उद्योग।
47. प्रो महदी हसन: चिकित्सा-शरीर विज्ञान।
48. डा. विश्वनाथन मोहन : चिकित्सा- मधुमेह विशेषज्ञ।
49. डा. जे हरीन्द्रन नायर : चिकित्सा-आयुर्वेद।
50. डा. वल्लारपुरम एस नटराजन : चिकित्सा।
51. डा. जितेंद्र कुमार सिंह: चिकित्सा-कैंसर विशेषज्ञ।
52. डा. श्रीनिवास वैश्य: चिकित्सा- स्वास्थ्य रक्षा।
53. डा. नित्य आनंद: चिकित्सा- औषधि अनुसंधान।
54. दिवंगत डा. जुगल किशोर : चिकित्सा-होम्योपैथी।
55. डा. मुकेश बत्रा: चिकित्सा- होम्योपैथी।
56. डा. एबरहार्ड फिशर: साहित्य शिक्षा-स्विटजरलैंड।
57. केदार गुरूंग: साहित्य शिक्षा।
58. सुरजीत सिंह पातर: साहित्य शिक्षा।
59. विजय दत्त श्रीधर: साहित्य शिक्षा-पत्रकारिता।
60. इरविन अल्लान सीली: साहित्य शिक्षा।
61. सुश्री गीता धर्मराजन: साहित्य शिक्षा।
62. च्च्चिदानंद सहाय: साहित्य शिक्षा।
63. श्रीमती पेपिता सेठ: साहित्य शिक्षा।
64. डा. राल्टे एल थनमाविया : साहित्य शिक्षा।
65. अजीत बजाज: खेल-स्कीइंग।
66. श्रीमती झूलन गोस्वामी: खेल- महिला क्रिकेट।
67. जफर इकबाल : खेल-हाकी।
68. देवेंद्र झाजरिजा : खेल- एथलेटिक्स-पैराओलंपिक।
69. लिंबा राम: खेल-तीरंदाजी।
70. सैयद मुहम्मद आरिफ: खेल- बैडमिंटन।
71. रवि चतुर्वेदी : खेल-कमेंटरी।
72. प्रभाकर वैद्य : खेल-शारीरिक शिक्षा।
73. टी वेंकटपति रेडिडयार : बागवानी।
74. डा. के उल्लास कारंत: वन्य जीव संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण।
75. के पड्डाया: पुरातत्व।
76. स्वपन गुहा: सिरेमिक्स।
77. डा. कार्तिकेय वी साराभाई : पर्यावरण शिक्षा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।