विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सेटेलाइट-ड्रोन से निगरानी और जुर्माने का असर, पराली जलाने की घटनाओं पर कितनी लगी लगाम?

Published: Tue, 20 Oct 2026 10:32 PM (IST)

पंजाब और राजस्थान को छोड़कर अन्य राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई है, जिसमें हरियाणा सबसे आगे है।

पंजाब-राजस्थान छोड़ अन्य राज्यों में पराली कम जली

पंजाब-राजस्थान छोड़ अन्य राज्यों में पराली कम जली

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। पराली जलाने की घटनाओं पर बढ़ी चौकसी और किसानों को इसे जलाने से रोकने के लिए दी रही सुविधाओं का असर दिख रहा है। पंजाब, राजस्थान को छोड़ दें तो अब तक हरियाणा, उत्तर प्रदेश व दूसरे राज्यों में पराली जलाने की घटनाएं पिछले सालों के मुकाबले कम रिपोर्ट हुई है।

इनमें सबसे चौंकाने वाली तस्वीर हरियाणा की है, जहां इस बार पराली जलाने के सिर्फ नौ मामले रिपोर्ट हुए है। यह स्थिति तब है जब सबसे अधिक पराली जलाने वाले राज्यों में पंजाब के साथ हरियाणा की भी गिनती होती थी।

पंजाब-राजस्थान छोड़ अन्य राज्यों में पराली कम जली

रिपोर्ट के मुताबिक अब तक पंजाब सहित सात राज्यों में पराली जलाने के कुल 1171 मामले दर्ज हुए है। इसके साथ ही अब तक पराली जलाने में सेटेलाइट को चकमा दे रहे पंजाब व हरियाणा में इस बार ड्रोन से नजर रखी जा रही है।

पाकिस्तान बार्डर से सटे पंजाब के कुछ जिलों को छोड़ दें दोनों राज्यों के सभी जिलों में ड्रोन की तैनाती दी गई है। जिसमें सेटेलाइट मूवमेंट के बाद भी यानी तीन बजे रात तक नजर रखी जाती है।

इन राज्यों में पिछले साल यह जानकारी निकलकर सामने आयी थी कि सेटेलाइट मूवमेंट को देखते हुए यहां किसान सुबह दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक पराली नहीं जलाते है।

ड्रोन और मैदानी टीमें कर रहीं लगातार निगरानी

वायु गुणवत्ता आयोग के मुताबिक इससे निपटने पंजाब में 125 ड्रोन की तैनाती के निर्देश दिए गए थे, लेकिन पराली जलने की कम घटनाओं को देखते हुए 66 ड्रोन तैनात लगाए गए है, वहीं हरियाणा में कुल 50 ड्रोन तैनात करने थे, लेकिन 20 ही लगाए गए है।

इन दोनों राज्यों में मैदानी टीमें भी लगाई है, जो लगातार निगरानी कर रही है और रिपोर्ट दे रही है। इसके साथ ही जुर्माने के बाद इस बार दिल्ली-एनसीआर के 300 किमी में दायरे में मौजूद सभी 11 थर्मल पावर में पराली बड़े पैमाने पर जलायी जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक इन सभी ने अपने कुल ईंधन खपत में से चार प्रतिशत से अधिक पराली जला ली है। पिछले साल निर्देश के बाद भी अपने ईंधन में पराली का इस्तेमाल न करने पर इन प्लांटों पर सुप्रीम कोर्ट ने 61 करोड़ का जुर्माना लगाया था, इसका 31 करोड़ इन सभी ने जमा भी करा दिया है।

किस राज्य में पराली जलाने के कितने मामले हुई दर्ज

राज्य 2025 2026
पंजाब 308 368
राजस्थान 174 197
हरियाणा 38 09
उत्तर प्रदेश 498 175
दिल्ली 03 01
उत्तराखंड 108 51
मध्य प्रदेश 379 370

यह भी पढ़ें- अमृतसर के चोगावां में नीची बिजली तारों की चपेट में आई पराली की ट्रॉली, रिहायशी इलाके में लगी आग से मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें- काम की खबर: पराली से मशरूम उगाकर किसान कर सकते हैं बंपर कमाई, पढ़ें कैसे होगा तगड़ा फायदा