Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Harish Salve ने लंदन में की तीसरी शादी, जानें कौन हैं पूर्व सॉलिसिटर की पत्नी ट्रिना?

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Mon, 04 Sep 2023 10:17 AM (IST)

    देश के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे 68 साल की उम्र में तीसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। साल्वे ने ट्रिना के साथ शादी रचाई है। हरीश साल्वे ने साल 2020 में दूसरी शादी की थी। उन्होंने 65 साल की उम्र में 56 वर्षीय कैरोलीन ब्रॉसार्ड से शादी की थी। इससे पहले उन्होंने मीनाक्षी से पहली शादी की थी।

    Hero Image
    देश के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने 68 साल की उम्र में तीसरी बार शादी रचाई।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Harish Salve। भारत के जाने-माने वकील और देश के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे 68 साल की उम्र में तीसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। साल्वे ने ट्रिना के साथ शादी रचाई है। लंदन में आयोजित की गई इस शादी समारोह में उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी, ललित मोदी और उज्जवला राउत समेत कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रिटिश कलाकार से की थी दूसरी शादी

    हरीश साल्वे ने साल 2020 में दूसरी शादी की थी। उन्होंने 65 साल की उम्र में 56 वर्षीय कैरोलीन ब्रॉसार्ड से शादी की थी। कैरोलीन एक ब्रिटिश कलाकार है। ये शादी भी उन्होंने लंदन में ही की थी। कैरोलीन एक ब्रिटिश कलाकार हैं। हालांकि, ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी। वहीं, उनकी पहली पत्नी का नाम मीनाक्षी है। मीनाक्षी को तलाक देने के बाद उन्होंने दूसरी शादी रचाई थी।  बता दें कि उन्हें दो बेटियां- साक्षी और सानिया हैं।  

    इन मशहूर हस्तियों ने किया शादी में शिरकत

    भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे की शादी की कुछ शानदार तस्वीरें और वीडियो क्लीप भी सोशल मीडिया के जरिए शेयर की गई है। 

    बता दें कि मीनाक्षी और कैरोलिन ब्रॉसार्ड उनकी पिछली पत्नियां थीं। शादी के 38 साल बाद, साल्वे और उनकी पूर्व पत्नी मीनाक्षी जून 2020 में अलग हो गए और दोनों की दो बेटियां हैं - साक्षी और सानिया।

    करीब तीन साल तक रहे देश के सॉलिसिटर जनरल

    भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता मामलों में साल्वे शामिल होते रहे हैं। उन्होंने 1 नवंबर 1999 से लेकर 3 दिसंब 2002 तक भारत के सॉलिसिटर जनरल के रूप में काम किया।

    साल्वे की जीवन की बात करें तो 22 जून 1955 में मराठी परिवार में जन्मे साल्वे भारत के सबसे अधिक वेतन पाने वाले और सबसे महंगे सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकीलों में से एक हैं। साल 2015 में साल्वे को भारत के सर्वोच्च पुरस्कारों में से एक पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 

    हरीश साल्वे ने अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में भारत की ओर से पाकिस्तान की जेल मे बंद कुलभूषण जाधव का बचाव करने के लिए सिर्फ एक रुपये की फीस ली थी।

    comedy show banner
    comedy show banner