विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat Road Accident: गुजरात में भीषण सड़क हादसा, कार की ट्रेलर से टक्कर में चार लोगों की मौत

By Achyut KumarEdited By:
Published: Sun, 25 Dec 2022 02:49 PM (GMT+05:30)

Gujarat Road Accident गुजरात में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा कार की ट्रेलर से टक्कर होने की वजह से हुआ। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गुजरात में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
गुजरात में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

पालनपुर, पीटीआइ। Gujarat Road Accident: गुजरात के बनासकांठा जिले में स्टेट हाईवे पर एक कार की ट्रेलर से टक्कर हो जाने की वजह से चार लोगों की मौत हो गई। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

शनिवार की रात हुआ हादसा

थारा थाने के उपनिरीक्षक महेश देसाई ने बताया कि दुर्घटना शनिवार रात करीब 11 बजे संतालपुर-पालनपुर राजमार्ग पर रणकपुर गांव के पास उस समय हुई, जब पीड़ित थारा से अपने पैतृक गांव जा रहे थे। उन्होंने बताया कि कार ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे इससे कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान रामचंद्र वाघेला, योगेंद्र वाघेला, शिवराजसिंह वाघेला और भाविक शाह के रूप में हुई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

तमिनलाडु में सड़क हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत 

इससे पहले, तमिलनाडु के थेनी जिले में कुमुली पहाड़ी पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सभी श्रद्धालु सबरीमाला मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु: खाई में गिरी सबरीमाला मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी कार, 8 की मौत; दो घायल

गया में तीन मजदूरों की मौत

बता दें, बिहार के गया जिले में डोभी थाना क्षेत्र के गया-डोभी रोड पर शनिवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रैक्टर पर बैठे तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: Gaya Accident: छड़ लदा ट्रैक्टर पलटने से तीन मजदूरों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल; MMCH किया रेफर

सिक्किम में 16 जवानों की मौत

उत्तरी सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में सेना के 16 जवानों की जान चली गई, जबकि चार जवान घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ, जब आर्मी का एक ट्रक खतरनाक मोड़ पर खड़ी ढलान से नीचे फिसल गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें: Sikkim Road Accident: सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा, भारतीय सेना के 16 जवानों की गई जान; चार घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।